Translate

Saturday, September 26, 2020

सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि एवं श्रम विरोधी विधेयकों का किया विरोध

किसानों और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा को दोनों विधेयकों को वापिस लिये जाने की मांग की ओर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया


अक्रॉस टाइम्स, फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंच डीएम कार्यालय पर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम चन्द्र विजय सिंह को दिया। इस दौरान किसान एवं श्रमिक विरोधी विेधेयकों का विरोध करते हुये वापस लिये जाने की मांग की। इस दौरान ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की नीतियों से किसान और श्रमिकों के हितों को गहरा आघात लग रहा है। इन नीतियों से कारपोरेट घरानों को ही फायदा होगा जबकि किसानों और श्रमिकों की बदहाली और बढ़ेगी। कृषि और किसान के साथ श्रमिक ही कठिन समय में देश की अर्थ व्यवस्था को संभालता है पर अब अन्नदाता को ही हर उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। यदि समय रहते कृषि और श्रमिक कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश में खेती बर्बाद हो जायेगी और श्रमिक बंधुआ मजदूर बनकर रह जायेंगे। किसानों और श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिये महामहिम राज्यपाल महोदय से कृषि विधेयक और श्रम कानूनों को वापस लेने और राज्य में लागू न करने के ज्ञापन देने के दौरान सपा जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह यादव संग जिला प्रवक्ता प्रेम यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव, शान्ती यादव, एमएलसी असीम यादव, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष संग सपा लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष उदयभान सिंह प्रजापति, यूथ बिग्रेड महानगर अध्यक्ष मोहित शर्मा, शिव प्रताप सिंह यादव, डा. संजय यादव, रमेश चंद्र चंचल, केवी यादव, देवेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।

सौरभ अग्रवाल ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: