Translate

Saturday, September 26, 2020

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 व जयंती मनाई गई

अक्रॉस टाइम्स,जैतीपुर,शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प दोहराया। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी गढ़िया रंगीन मंडल के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई कस्बा स्थित शिव भारत गैस एजेंसी स्थित जिला महामंत्री कमांडो अनिल सिंह चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिला महामंत्री कमांडो अनिल सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय जनसंघ के नीव वर्ष 1951 में रखी थी 1967 में जनसंघ के अध्यक्ष का प्रभार भी संभाला छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था उन्होंने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर दिया भाजपा आज उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है उन्होंने यह भी कहा कि श्री उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को  युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे और एक मजबूत व सशक्त भारत का निर्माण चाहते थे उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।वहीं मंडल अध्यक्ष जगदीश राठौर विधानसभा सह संयोजक सुमित कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राहुल देव सागर, राजेश मिश्रा, पप्पू सिंह, राम शंकर गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर, राहुल मिश्रा, मानवीर यादव, गुरुदेव यादव, राजेंद्र सिंह, लालू प्रजापति, बलवीर मौर्य, देवेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता,विकाश सिंह,अगरपाल कश्यप, आदि भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: