Translate

Saturday, September 26, 2020

जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई हुई सम्पन्न

अक्रॉस टाइम्स,रायबरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की एक बैठक जिला कार्यालय कहारों के अड्डे पर जिलाध्यक्ष आफताब अहमद (रज्जू खान) एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 29 सितम्बर मंगलवार को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, निजीकरण, प्रदेश में बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार व सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि, किसानों की समस्याओं आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव व लखनऊ मण्डल प्रभारी माननीय राम सिंह यादव जी होंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष युवजन सभा राजपाल यादव, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी जेपी सिंह, जिलाध्यक्ष महिला सभा बकरीदन उर्फ शबनम, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अर्षी खान, जिलाध्यक्ष छात्र सभा अजय यादव, जिला महासचिव अवतार सिंह मोंगा, अजय आसरा, जिला सचिव राना संजय सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अमित कुमार गौतम, महमूदुल हसन गुड्डू, अमीन मंसूरी, शकील पहलवान, विधानसभा अध्यक्ष बछरांवा धर्मेन्द्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष सलोन सर्वेष पासी, विधानसभा अध्यक्ष ऊंचाहार महेष यादव, रतनपाल यादव, अर्पित यादव, प्रतीक यादव, पवन इत्यादि उपस्थित रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: