Translate

Saturday, September 26, 2020

ऊंचाहार प्रेस क्लब कार्यालय पर मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती


अक्रॉस टाइम्स, ऊँचाहार,रायबरेली। शुक्रवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती ऊंचाहार प्रेस क्लब कार्यालय पर मनाई गई जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष  बिंदेश्वरी तिवारी ने की। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर  पुष्पांजली अरपित करते हुए बिंदेश्वरी तिवारी जी ने अपने उदबोधन मे पंडित जी के बारे मे प्रकाश डालते हुये बताया कि एकात्ममानववाद विचार धारा के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25सितंबर 1916 को नगला चंद भान जो मथुरा से 26 किमो.आगे.है,मे हुआ था।जो अब दीनदयाल धाम के नाम से जाना जाता है,पंडित जी RSS के विचारक थे।और 1967 मे जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे,इनके पिताजी का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता का नाम रामपयारी उपाध्याय था।पंडित जी RSS के फुल टाइम वरकर रहे 1942 मे,1955 मे लखीमपुर खीरी के प्रचारक और प्रांत प्रचारक भी रहे,1946 मे लखनऊ मे राष्ट्र धर्म, हिंदुत्व का प्रकाशन, डेली स्वदेश ,पंचजन्य का प्रकाशन किया।1963 मे लोकसभा चुनाव भी लड़ा,आज भारत सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं पंडित जी के नाम पर है,जैसे
1.दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना
2.दीनदयाल उपाध्याय ग्राम जयोति योजना
3.दीनदयाल अंतोदय उपचार योजना
4.पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंदूर सटेडियम 
5.पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेट्रोलियम विश्वविद्यालय
इस मौके पर मंडल संरक्षक सूरज शुक्ला,उपाध्यक्ष मो०उवैश मंसूरी, विपुल शुक्ला ,सचिव /कार्यालय प्रभारी साग़र त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी इसराइल, संगठन मंत्री हीरा लाल कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष धीरज सिंह,जिंतेंद्र यादव व कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: