Translate

Sunday, September 27, 2020

बनवारी लाल सोनी का निधन स्वर्णकार समाज की अपूर्णनीय क्षति : मुकेश रस्तोगी

अक्रॉस टाइम्स, रायबरेली। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल सोनी के निधन को समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया।  श्री रस्तोगी ने कहा कि होनी को कौन टाल सकता है, ईश्वर की इच्छा के सामने इन्सान बेबस हो जाता है।  श्री रस्तोगी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि ईश्वर मृत आत्मा को शान्ति प्रदान करे।  पूर्व प्रधान भौमेश कुमार स्वर्णकार ने कहा कि बनवारी लाल सोनी के आकस्मिक निधन पर कहा कि ‘‘बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रूत ही बदल गई, इक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया’’  बनवारी लाल सोनी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओरी लाल वर्मा, राजेश सोनी, अम्बुज सोनी, केदार सोनी, सुरेश सोनी, सूरज बर्फानी, रजत वर्मा, राजकिशोर सोनी, प्रमोद कुमार वर्मा, गोविन्द रस्तोगी, शिवशरण लाल वर्मा आदि लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: