Translate

Tuesday, January 22, 2019

परिचय सम्मेलन व कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ




शाहजहाँपुर।संत गाडगे पैलेस में सर्व समाज सेवा समिति के द्वारा सदस्य परिचय सम्मेलन व कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय हुआ। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु रस्तोगी ने समिति के विस्तार पर चर्चा की व जिला और महानगर स्तर पर समिति विस्तार किया।जिसमें कुलदीप कनौजिया  को जिलाध्यक्ष,चिराग अग्रवाल को जिला महासचिव,शिवम शर्मा को महानगर अध्यक्ष,मोनू रस्तोगी को महानगर उपाध्यक्ष,उत्कर्ष टंडन को महानगर सचिव,सनी मेहरोत्रा को महानगर महासचिव, अर्जुन गुप्ता को महानगर मंत्री और अश्वनी शुक्ला को महानगर महामंत्री बनाया गया।तदोपरांत कवि कुलदीप शाहजहाँपुरी ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का आगाज किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष रॉबिन गुप्ता  ने समिति द्वारा हुए कार्यों का व्योरा प्रस्तुत किया। जिसके बाद कवि कुलदीप शाहजहाँपुरी व पीयूष शर्मा को समिति द्वारा सम्मान पत्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कवि कुलदीप शाहजहाँपुरी द्वारा 'गवाही' व पीयूष शर्मा द्वारा 'तिरंगा' शीर्षक कविताओं पर श्रोताओं द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा। इसी बीच समिति के जिलाध्यक्ष कुलदीप कनौजिया ने चुटीले अंदाज़ में कविता सुना कर सबको खूब हंसाया। संचालन मानस दीक्षित द्वारा किया गया। तथा आभार समिति के वरिष्ठ सलाहकार पी. पी. सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुंजन गुप्ता,जिला सचिव अमित यादव,जिला महासचिव अर्चित महरौत्रा व सदस्य विनोद कुमार,गोरव टंडन,नूरुल भसर,अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।

शाहजहाँपुर से आशीष कुमार वैश्य की रिपोर्ट
अक्राॅस टाइम्स हिन्दी सांध्य दैनिक समाचार पत्र

No comments: