Translate

Tuesday, January 22, 2019

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू रानी राठौर बनी, लक्ष्मी राय बनी जिला उपाध्यक्ष

युवा सर्व कल्याण समिति उतर प्रदेश का विस्तार कर महिला मोर्चा का गठन किया गया
“मुल्क “मानचित्र” से नहीं उसमे रहने वालो नागरिको के “मनचित्र” से पहचाना जाता है, देश ने हमारे लिए क्या किया से कहीं ज्यादा महवपूर्ण है कि हमें देश के लिए क्या किया”- खुशबू रानी राठौर

“किसी का छिन के खाना विकृति है, सब अपना अपना खाए ये प्रकर्ति है, भूखा इंसान खाना खा सके इसकी चिंता करके खाना ये भारतीय सस्कृति है, यही युवा सर्व कल्याण समिति है”- लक्ष्मी राय 






शाहजहाँपुर।
युवा सर्व कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की ओर से अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव के आवास पर उपाध्यक्ष निखिल कपूर व महामंत्री मनीष वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में हुई मीटिंग में समिति का विस्तार किया गया जिसमे खुशबू रानी राठौर को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष व लक्ष्मी राय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गयाद्य जिलाध्यक्ष विकास वर्मा व नगर अध्यक्ष संजीव वर्मा ने दोनों पदाधिकारीयो को न्युक्तिपत्र देकर मनोनयन की घोषणा कीद्य नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खुशबू रानी राठौर ने कहा कि “मुल्क “मानचित्र” से नहीं उसमे रहने वालो नागरिको के “मनचित्र” से पहचाना जाता है, देश ने हमारे लिए क्या किया से कहीं ज्यादा महवपूर्ण है कि हमें देश के लिए क्या किया”, समिति ने जो दायित्व उन्हें दिया है वो पूरी इमानदारी व लगन से निर्वाह करेंगी, अगर अपने प्रयास से एक सामान्य इलाका भी सर्वमान्य बना पाए तो समिति की जिम्मेदारी का निर्वाह करने में संफल हो गयी जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी राय में कहा “किसी को मार के खाना विकृति है, सब अपना-अपना खाए ये प्रकर्ति है, भूखा इंसान खाना खा सके इसकी चिंता करके हम,खा सके ये भारतीय सस्कृति है, यही युवा सर्व कल्याण समिति है”, समिति ने जो दायित्व उन्हें दिया वो बखूबी उन्हें निभाएंगी उनका लक्ष्य समिति के सदस्यों जोड़कर ग्रामीण महिलाओ को वित्तीयसाक्षर करना, व उनकी हर सम्भव मदद करना ताकि वो भविष्य में किसी प्रकार का आभाव न झेल सकेद्य कोषाध्यक्ष अभिषेक वर्मा में नवनियुक्त पदाधिकारियों को वित्तीय निर्देशन दिया, कार्यक्रम का आयोजन सदस्य प्रकुल सिंह‘मंगल’ व सदस्य श्वेत रस्तोगी ने किया, सभी के प्रति आभार सदस्य शैलेन्द्र अवस्थी ‘पंडा’ ने दिया दोनों पदाधिकारीयो की नियुक्ति पर कमल रानी राठौर गीता राय, पम्पा राय, सुदेश राठौर आदि ने हर्ष व्यक्त किया, इस अवसर पर सदस्य अभिषेक गोयनका, अजयपाल वर्मा, महेंद्र, शशांक श्रीवास्तव, हेमंत सैनी, गोपाल अग्रवाल, रवि कश्यप,  आदि मौजूद रहे

शाहजहाँपुर से आशीष कुमार वैश्य की रिपोर्ट
अक्राॅस टाइम्स हिन्दी सांध्य दैनिक समाचार पत्र

No comments: