Translate

Sunday, January 27, 2019

ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ध्वजारोहण किया गया




आगरा जिला आगरा इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस के के शुभ अवसर पर आगरा की प्रथम परिवर्तन पाठशाला का शुभारंभ किया गया और पाठशाला के नियत स्थान पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण मुख्यअतिथि अपर नगर मजिस्ट्रेट आगरा आदरणीया वन्दिता श्रीवास्तव जी द्वारा किया और अध्यक्षता भारतीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ.आर.बी.एस.पुष्कर जी द्वारा की गयी। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि और अध्यक्ष महोदय द्वारा फाउंडेशन के द्वारा किये जा रहे कार्योँ के बारे में विस्तार से बताया गया और आगरा में और अच्छे तरीके से कार्य करने के लिये प्रेरित करते हुए फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और शिक्षाके प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के उद्देश्य और कार्यों को देखते हुए आदरणीय राजेंद्र टाइटलर जी द्वारा बच्चों के बैठने हेतु फर्श भेंट किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.अनिल कुमार, अरविंद पुष्कर,मौहम्मद दिलशाद बेग,  पवन कुमार,  सुषमा सिंह , कंचन भारती, अंकित सिंह,  एम.पी.सिंह, विजय प्रताप सिंह,  आशीष कुमार, राजेंद्र पुष्कर,नम्रता पुष्कर, विनय पुष्कर,  मिथुन पुष्कर, शमा बेग,पूजा पुष्कर आदि सहित सेकड़ों बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कंचन भारती और आभार व्यक्त अरविंद पुष्कर द्वारा किया गया।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: