Translate

Wednesday, July 1, 2020

गायत्री यज्ञ के साथ हुआ नये ऑनलाइन शिक्षा सत्र का शुभारंभ



बिलारी,मुरादाबाद।। तहसील के गांव बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकंडरी स्कूल में गायत्री यज्ञ के साथ नए ऑनलाइन शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया गया।अखिल विश्व गायत्री परिवार के  तथा  विद्यालय प्रधानाचार्य  विजय पाल सिंह रावत  ने गायत्री यज्ञ किया। बुधवार  को नए शिक्षा सत्र की तैयारी करते हुए विद्यालय में ज्ञान की देवी सद्बुद्धि दात्री मां सरस्वती का आव्हान किया गया। मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन, षष्ट कर्म के साथ गायत्री यज्ञ किया। जिसमें विद्यालय स्टाफ ने क्षेत्र व समाज की खुशहाली के लिए गायत्री महायज्ञ में आहुतियां समर्पित की।इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता आचार्य विजयपाल सिंह राघव ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गायत्री महामंत्र के करने से मन मस्तिष्क शांत रहता है। गायत्री महामंत्र छात्रों को सद्बुद्धि तथा नई प्रेरणा प्रदान करता है। विद्यालय स्टाफ ने देश व क्षेत्र  के उज्जवल  भविष्य के लिए गायत्री महामंत्र से आहुतियां समर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजयपाल सिंह, शंकर लाल शर्मा ,आबिद हुसैन ,आदित्य राघव , दीपक राघव, प्रखर सिंह, दानिश सागर, ज्योत्सना, सजल राघव, रुचि राघव आदि ने सहयोग प्रदान किया।

राघवेंद्र सक्सेना बीनू ब्यूरो चीफ मुरादाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: