Translate

Saturday, July 18, 2020

भाजपा वर्चुअल जनसंवाद रैली में मोहम्मदी विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा


मोहम्मदी,लखीमपुर खीरी।। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा वर्चुअल जनसंवाद रैली में लगभग 650 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।वर्चुअल जनसंवाद रैली मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम खंडेलवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक जूम ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया वैश्विक महामारी के चलते कोई भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर पर न बैठ कर जनता के लिए मोदी योगी जी के निर्देश का पालन किया गया।हर संभव प्रयास कर जनता के बीच पहुंच कर सहयोग किया गया है। कश्मीर नागरिकता संशोधन सहित भाजपा की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तार में चर्चा की।संबोधन के बाद मुख्य वक्ता एवं कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय सांसद रेखा वर्मा एवं लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने वर्चुअल जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।वर्चुअल जनसंवाद बैठक में क्षेत्रीय सांसद रेखा अरुण वर्मा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह विधायक लोकेन्द्र सौरभ गुप्ता विवेक शुक्ला रवि शुक्ला सुशील त्रिवेदी रीतेश शुक्ला संजय सैनी शिशिर गुप्ता रजनीश बाजपेई पुनीत बाजपेई हर्षित शुक्ला सरस रस्तोगी हनी मेहरोत्रा नितिन रस्तोगी रूपेश राठौर पियूष बाजपेई दीपान्शू मिश्रा शिवम भदौरिया उदित कटियार राघवेंद्र सिंह क्षेत्रीय विधानसभा के कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: