Translate

Thursday, July 30, 2020

सदियों से चली आ रही बकरीद पर कुर्बानी की परंपरा को प्रशासन न रोके :सपा जिलाध्यक्ष


शाहजहाँपुर। बकरीद पर कुर्बानी के लिए जानवरों को लेकर जा रहे वाहनों के पुलिस द्वारा चालान काटे जाने से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां खासे नाराज हुए। इस सम्बंध में उन्होंने एडीएम प्रशासन से फोन से बात की और उन्होंने मांग की ईद उल अजहा बकरीद साल में एक बार आती है। कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने सामुहिक रूप से कुर्बानी पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके चलते जानवरों का नखासा भी नही लग रहा है। लोग अपने घरों में कुर्बानी के लिए गांव आदि से पशुओं को लेकर आ रहे है। पुलिस उन वाहनों को रोककर चालान काटकर बेबजह परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि बकरीद में ज्यादा समय नही रह गया दो दिन का समय बचा है। जिससे उन्होंने कहा कि कुर्बानी के लिए लोग बाजारों से पशुओं को खरीद कर ला रहे है। जिससे उन्हें रास्तों में परेशान न किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बिजली पानी की आपूर्ति भी सुचारू रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सामुहिक रूप से कुर्बानी न दे अपने अपने घरों में ही कुर्बानी दे। तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क का प्रयोग अवश्य करे। सद्भाव पूर्वक त्यौहार को मनाने की अपील की।




शाहजहाँपुर से आशीष कुमार वैश्य की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: