Translate

Tuesday, December 11, 2018

छात्राओं को सशक्त व निर्भीक बनाने हेतु डिग्री कॉलेज में खैरगढ़ थानाध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई

खैरगढ़,फ़िरोजाबाद।। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छात्राओं को सशक्त व निर्भीक बनाने तथा आत्मरक्षा एवं पुलिस द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सेवाओं की जानकारी देने के क्रम में थानाध्यक्ष खैरगढ़ मय पुलिस टीम द्वारा अपने क्षेत्र के बाबा टीकम सिंह डिग्री काॅलेज में जाकर आत्मरक्षा के गुण तथा यू0पी0 पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं जैसे 1090 पावर वूमेन हेल्पलाइन, डायल 100, फायर सर्विस 101, एम्बूलेन्स 108, यातायात हैल्पलाइन 1073, 1098 चाइल्ड हैल्पलाइन व ट्विटर सेवा आदि के बारे में जानकारी द जानकारी दी गई ।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: