Translate

Sunday, November 22, 2020

सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन

आगरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, नेता और सपा के लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ में मना रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को आगरा के जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया और लंबी उम्र की कामना भी की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव इस वर्ष 82 वर्ष के हो गए है। आगरा के सभी सपा कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर केक काटकर अपने नेता के जन्मदिन पर उनको बधाई दे रहे थे और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में फिर से एक बार परचम लहराए।पार्टी के जिला कार्यालय के अलावा भी समाजवादी पार्टी के नेता जगह जगह चौराहों और नुक्कड़ों पर भी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया।

सोनू सिंह मंडल ब्यूरो आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: