Translate

Monday, August 30, 2021

किसानों और नौजवानों को ठगने का काम कर रही भाजपा : रामगोविंद

सीतापुर। प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी व पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है। किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार ने किसानों को ठगा है। किसान आत्म हत्या करने को विवश है। उत्तर प्रदेश में भाजपा कांग्रेस की बड़ी बहन बन कर काम कर रही है। यह बात सपा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने पार्टी की प्रदेश भ्रमण पर किसान नौजवान, पटेल यात्रा के शुभारंभ मौके पर यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए महमूदाबाद में कही। सपा सरकार में शुरू की गयी किसान दुर्घटना बीमा की राशि में बढ़ोत्तरी के लिये सपा लगातार भाजपा से मांग करती आ रही है, किंतु पूंजीपतियों की हितैषी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आज मंहगाई से तत्रस्त किसान अपनी उपज औने-पौने दामों में बेंचने को विवश है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि खेत-खलिहान, कुटीर उद्योग बचाने के लिए किसान, नौजवान पटेल यात्रा पूरे प्रदेश में किसानों, नौजवानों को जगाने तथा भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। कार्यक्रम में सपा के मुख्य सचेतक विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, एमएलसी आनंद भदौरिया आदि ने भी संबोधित किया।

रिपोर्ट : अजय सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: