Translate

Saturday, August 28, 2021

साले की हत्या करके युवक फरार

कानपुर। रक्षाबंधन में पत्नी गई थी 1800 रुपये लेकर मायके
-शुक्रवार तड़के भाई के साथ फतेहपुर स्थित मायके से वापस लौटी थी 
- घर आते पति ने पैसे वापस मांगे इस पर पति-पत्नी में विवाद हो गया
-बीचबचाव करने आया भाई तो उसपर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी
-घटना में पत्नी गंभीर घायल है और उसे पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया।
घटना स्थल- लखनपुर थाना कल्याणपुर 
घटना का विवरण- राकेश कुमार पुत्र श्री राम गुजरे स्थाई पता बक्शीपुर राधा नगर फतेहपुर। वह रविंद्र कुमार के मकान में किराए पर रहता है। राकेश कुमार की पत्नी सोनी पुत्री भोला उम्र 32 वर्ष रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने पति से 1800 रुपये लेकर अपने मायके गई थी। पत्नी जब अपने मायके से अपने भाई के साथ वापस लौटी तो पति ने 1800 रुपए वापस मांगे, जिसको लौटाने को लेकर विवाद हो गया। महिला के पति ने महिला के भाई राजा पुत्र भोला उम्र लगभग 19 वर्ष तथा अपनी पत्नी  पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल महिला खको हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया और राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट को बुला लिया गया है। मृतक राजा का परिवार आ रहा है। पति मौके से फरार है।    


रिपोर्ट : विकास कुमार 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: