Translate

Thursday, August 5, 2021

समाजवादी पार्टी क्रांति सिंह के नेतृत्व में सड़क पर दौड़ी साईकिल

जंगबहादुरगंज। जनपद लखीमपुर खीरी जिले की विकास खण्ड पसगवां में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर आज  जिला मुख्यालय से लेकर  ब्लाक स्तर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इसी क्रम में कस्बा जंग बहादुर गंज में समाजवादी पार्टी के नेता क्रांति कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ समाजवादी कार्यकर्ता वकीउल्ला सिद्दकी सुरेश गुप्ता शारुख मंसूरी ने साइकिल यात्रा  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।साइकिल यात्रा बरखेरिया जाट से गोविंदापुर अजबापुर नयागांव किशोरी होते बरखेरिया जाट पहुंची। सपा नेता क्रांति कुमार सिंह ने बताया कि आज हम सभी समाजवादी पार्टी के साथी प्रदेश की मौजूदा में  भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बढ़ती महंगाई को लेकर यात्रा निकाली है। आज बढ़ रही महंगाई से बेरोजगारी, डीजल पेट्रोल  की बढ़ती कीमते, किसानों उर्वरक की समस्या, किसान कानून , और महिलाओं पर लगातार हो रहें अत्याचार,के साथ लड़ने के लिए आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन पर साइकिल यात्रा निकाली गई। सपा नेता ने सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकार तो दलालों की सरकार हो चुकी है।उन्होंने कहा की आनें वाले 2022के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार लाएगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट : दीन मोहम्मद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: