Translate

Monday, August 30, 2021

वी.आई.पी. विकासशील इंसान पार्टी का गठन संरक्षक मण्डल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ

रायबरेली। वी.आई.पी. विकासशील इंसान पार्टी का गठन संरक्षक मण्डल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।  संरक्षक मण्डल के सदस्य इं. राम बहादुर कश्यप, इं. हीरा लाल निषाद, मैकू लाल कश्यप, रामेश्वर फौजी, माता बदल,  राजा राम गौड़ एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष समरजीत कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें संरक्षक मण्डल द्वारा जिला कार्यकारिणी की आंशिक घोषणा किया गया, जिसमें निम्न लोगों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। अरूण कुमार कश्यप जिला अध्यक्ष, राम राज गौड़ उपाध्यक्ष, राज नारायन कश्यप उपाध्यक्ष, शुभम कश्यप उपाध्यक्ष, अजीत कुमार कश्यप उपाध्यक्ष, अनिल कुमार कश्यप उर्फ पट्टू प्रधान महासचिव, गनेश प्रसाद कश्यप जिला महासचिव, शैलेश कुमार कश्यप जिला महासचिव, वेद प्रकाश कश्यप जिला महासचिव, ऋषि प्रसाद निषाद जिला महासचिव, सागर कश्यप उर्फ शेरा भाई जिला सचिव, सत्येन्द्र पासवान जिला सचिव, छोटेलाल गौड़ जिला सचिव, शिवकुमार निषाद जिला सचिव, बनवारी कश्यप जिला संगठन मंत्री, दिनेश कश्यप जिला संगठन मन्त्री, शिवसेवक जिला संगठन मंत्री, रामनरेश जिला संगठन मंत्री, राजू निषाद जिला मीडिया प्रभारी की घोषणा संरक्षक मण्डल के द्वारा किया गया।  युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर राहुल पटेल व प्रधान महासचिव दिलीप कश्यप, हरिओम कश्यप को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया तथा सभी मनोनीत सदस्यों को पार्टी के प्रति निष्ठावान रहने के लिए संकल्प पत्र भरवाकर सभी को पार्टी के विस्तार एवं गठन के प्रति दिशा-निर्देश पारित किये गये।  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी पशुधन एवं मत्स्य विभाग मन्त्री बिहार सरकार के प्रति लोग एकजुट होकर उनके हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।  अन्त में संरक्षक मण्डल के द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी एवं आगामी 12 सतम्बर को मासिक बैठक की घोषणा की गयी, जिसमें समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: