Translate

Monday, August 30, 2021

ध्यानचन्द की जयन्ती पर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायबरेली। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जयन्ती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक के प्रांगण में किया गया।  खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने और मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी अभय प्रताप सिंह रहे।  कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अरशद खान ने किया।
मुख्य अतिथि अभय प्रताप सिंह ने खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभाओं व खिलाड़ियांे के चयन में पक्षपात रवैय्या अपनाती है, खिलाड़ियों को संतुलित पोषणात्मक आहार नहीं उपलब्ध करा रही है, जिससे प्रतिभायें आगे नहीं बढ़ पा रही है।  खेल के मैदान की काफी कमी है, जो है भी उनके रखरखाव की उचित व्यवस्था नहीं कर रही है, विजेता खिलाड़ियों के प्रोत्साहन से अधिक राजनेताओं के प्रचार पर विशेष बल दे रही है सपा सरकार में जिन खेल के मैदानों के निर्माण की योजना बनी थी वह सब रद्दी की टोकरी में डाल दी गयी है। खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों पर प्रबन्धन का दबाव बना रही है, खेल संगठन वर्तमान सरकार की कठपुतली बन गया है।  भाजपा सरकार ने बड़े नेताओं का चयन प्रक्रिया पर दबाव रहता है अपने चहेते खिलाड़ियों का चयन करवाते हैं, जिससे खिलाड़ियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव रहता है।  वृद्ध खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को पेंशन व प्रोत्साहन राशि की विशेष समस्या है, खिलाड़ियों के आवागमन, उनके उपकरण व सुरक्षित परिवहन व खाने-पीने की समस्या है।  खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम को खिलाड़ी वसीम अहमद, राष्ट्रीय हाकी प्लेयर इमरान, अजय मिश्र, मो0 शाहरूख, विनोद कुमार, सन्दीप कुमार, आशु यादव, अमन मिश्रा, मित्रसेन, कोच आशीष जायसवाल, कु0 रीतिका, कु0 निशा, कोच कराटे राकेश कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसेवक वर्मा, मो0 शमशाद, राजेश मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार चौधरी, रामे यादव, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. यादव, समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, चौधरी सुरेश निर्मल, अरविन्द चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देशराज यादव, उदय यादव, आशीष चौधरी, शिक्षक सभा अध्यक्ष जे.पी. यादव, छात्र सभा अध्यक्ष शुभम पाल, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह, युवजन सभा अध्यक्ष विनोद यादव, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष मो0 फहीम, लोहियावाहिनी अध्यक्ष राहुल निर्मल, राकेश यादव, दिलदार राईनी, रंजीत यादव, अरूण प्रताप ‘पप्पू यादव’, देवेन्द्र प्रताप सिंह, बबलू द्विवेदी, रज्जन यादव, सन्तराम पासी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: