Translate

Saturday, April 27, 2019

जयश्व कुमार बने हाई स्कूल में आगरा टोपर



आगरा।। यूपी बोर्ड के परिणाम को लेकर सारी अटकले दूर हो गई हैं छात्र बेसबरी से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। इस बार हाई स्कूल रिजल्ट 80.07% और इण्टर 70.06% रहा पिछले साल परिणाम हाई स्कूल 75.16% और इण्टर 72.43% था। होली पुरा स्थित दामोदर इण्टर कॉलेज होलिपुरा के जयश्व कुमार 92.67% के साथ आगरा टोपर रहे। वहीँ मनसुख पुरा के करकौली स्थित स्वामी शान्ता नन्द विद्यापीठ इण्टर कॉलेज से सोनी 86.50% के साथ तहसील टोपर रही। गाँव देहात से पण्डित हुकमचन्द विद्यापीठ इण्टर कॉलेज बडा़ पुरा से रश्मि तोमर 82% और साक्षी शर्मा 81.83% के साथ टोपर रही। जयश्व का सपना है कि वो सिविल में जाकर देश की सेवा करे वहीं रश्मि डिफेन्स में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। साक्षी शर्मा ने अपनी रिजल्ट का श्रेय अपनी स्वर्गवासी दादी जी को दिया| उन्होनें बताया कि उनकी दादी का सपना थी कि साक्षी डॉक्टर बने और गरीबों को निशुल्क चिकित्षा प्रदान करेंगी| साक्षी के माता पिता का भी यही सपना है | साक्षी की दादी ऊषा किरण शर्मा समाज सेविका थीं जिन्होने देहात में स्त्री शिक्षा पर जोर दिया था वहीं साक्षी और रष्मि ने अपने गुरूओं के प्रोत्साहन की सराहना की और साबित किया कि बेटियाँ किसी से कम नहीं बस उनको साबित करने का मौका दिया जाये।


सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: