Translate

Thursday, April 25, 2019

जेठानी ने देवरानी को चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतारा


आगरा।। थाना रकाबगंज इलाके के मोहनपुरा में विबाद के चलते जेठानी ने देवरानी दुर्गेश को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया जेठानी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया बताया जा रहा है। कि मृतका दुर्गेश 7 महीने की गर्भवती थी।  थाना रकाबगंज इलाके के मोहनपुरा की रहने वाली दुर्गेश का अपनी जिठानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि जिठानी ने देवरानी दुर्गेश को चाकुओ से गोदकर मौत के घाट उतार दिया इस घटना से इलाके में हडकंप मचा गया है।बताया जा रहा है। कि देवरानी और जिठानी दोनो एक कमरे में बंद थी।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है।घायल जेठानी को नजदीक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।जहाँ जेठानी का इलाज चल रहा है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: