Translate

Thursday, April 25, 2019

सुविधाओ से वंचित ग्राम वासी कर रहे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार

गांव मे अब तक कोई भी विकास कार्य नही कराया गया ना सफाई कच्ची कीचड़ युक्त नालियां


कन्नौज।। जनपद की तिर्वा तहसील के हसेरन ब्लॉक के ग्राम  चटोरा पुर में कोई भी विकास कार्य नही किया गया।पंहुंचीं मीडिया टीम को लोकसभा  चुनाव का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों ने बताते हुये कहा कि अबतक हमारे गांव में कोई भी विकास कार्य नही कराया गया।पूरा गांव एक ही जाती का हू।इसके कारण कोई भी सरकारी  सुविधा नही मिलपाती है।नही कोटेदार समय पर राशन देता। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान गायत्री देवी से की तो कोई भी सुनवाई नही हुई।
जिसके कारण सभी गाँव वासी चुनाव का बहिष्कार कर रहे है।

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: