Translate

Wednesday, April 10, 2019

भाजपा में शोक की लहर पाच बार जीतने वाले विधायक जगन प्रसाद गर्ग का हुआ निधन

विधायक जगन प्रसाद गर्ग वर्तमान में उत्तरी विधानसभा से विधायक 


आगरा।। भारतीय जनता पार्टी के लिए बुधवार को बुरी खबर आई है। आगरा उत्तरी विधानसभा से पांच बार के विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन हो चुका है। बताया जा रहा है।कि जगन प्रसाद गर्ग का निधन हार्ट आटैक से हुआ है। पहले उन्हें पुष्पांजलि नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। इसके बाद रेनबो हॉस्पीटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया था। विधायक जगन प्रसाद गर्ग आगरा में सबसे वरिष्ठ भाजपा के विधायक थे। 2017 में उत्तरी विधानसभा से चुनाव जगन प्रसाद गर्ग ने पांचवी बार जीत हासिल की थी। जगन प्रसाद गर्ग शुरु से ही भाजपा में रहे हैं। आगरा की  उत्तरी विधान सभा सीट से इस समय वर्तमान में विधायक थे। यहां से पांचवीं बार इन्होंने लगातार चुनाव जीता है।जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा कॉलेज से स्नातक किया था। फिलहाल उनकी उम्र 67 वर्ष थी। वर्ष 1998 में जगन प्रसाद गर्ग ने पहला विधानसभा उपचुनाव जीता था। विधायक जगन प्रसाद गर्ग का डेयरी का व्यवसाय है। जगन प्रसाद गर्ग ईमानदार विधायक के तौर पर छवि रही।विधायक समाजसेवी भी रहे चुके है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे विधायक जगन प्रसाद गर्ग के घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को श्रद्धांजलि दी।


सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: