Translate

Saturday, April 20, 2019

देश भर में मनाया जा रहा है शब-ए-बरात पर्व


आगरा।। मुस्लिम कैलेण्डर के मुताबिक शाअबान माह की 14 तारीख (शनिवार 20 अप्रैल )को शब-ए-बरात का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार के लिए मस्जिदों और कब्रिस्तानों में खास सजावट इबादत, तिलावत और सखावत की जाएगी। इस्लामी मान्यता के मुताबिक शब-ए-बरात की सारी रात इबादत और तिलावत का दौर चलता है। साथ ही इस रात मुस्लिम अपने उन परिजनों को जो दुनिया से रूखसत हो चुके हैं, की मगफिरत मोक्ष की दुआएँ करने के लिए कब्रिस्तान भी जाते हैं। इस रात दान का भी खास महत्व बताया गया है। शब-ए-बारात का अर्थ पर्शियन भाषा के दो शब्दों,  से मिलकर बना है,पर्शियन भाषा में शब का अर्थ होता है रात और बारात का अर्थ उच्चतर होता है सबसे महत्वपूर्ण एक रात अरब में लैलतुल बराह या लैलतुन निसफे मीन शाअबान के नाम से जाना जाता है। यह शब-ए-बारात के नाम से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश  में जाना जाता है।

आगरा से देवेंद्र कुमार बघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: