Translate

Friday, April 26, 2019

शौचालय की छत गिरने से एक वयस्क की मौत


कन्नौज।। जनपद के विकासखंड हसेरन के ग्राम रोसा में नीरज पुत्र सोबरन लाल तिवारी की शौचालय की छत गिरने से हुई मौत।नीरज पुत्र सोबरन लाल बाहर खुले में लेटे हुए थे तभी परिजनों ने जानकारी दी करीब 12:00 बजे के बाद अचानक छत गिरी घर वालों को पता चला बाहर निकल कर देखा तो उनके भाई नीरज तिवारी दबे हुए थे तत्काल सभी लोगों ने मलवा हटाकर उनको निकाला तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी।मृतक की पत्नी प्रियंका तिवारी के दो पुत्रियां हैं बड़ी पुत्री 8 वर्षीय निहारिका और छोटी पुत्री 4 वर्ष की राधिका है।

रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है

चौकी इंचार्ज हसेरन संजय यादव और लेखपाल को सूचना कि ग्राम प्रधान उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस और लेखपाल द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: