फिरोजाबाद।। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 28 जुलाई को जिला महिला चिकित्सालय में प्लास्टर गिरने से दो बच्चों के घायल होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए लेते हुए सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके अधीन कोई भी जर्जर भवन हो तो उसे बंद कराकर उसके आस पास बेरिकेटिंग करें एवं जनमानस के जाने पर रोक लगा दें। उन्होंने निर्देश दिए है कि इस प्रकार की घटना को रोकने का पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित कार्यालयाध्यक्ष का है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि अत्यन्त पुराने एवम जर्जर भवनों में लगातार वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त होने की पूर्ण संभावना होती है तथा इस प्रकार की घटनाओं को थोड़े से प्रयास से रोका जा सकता है। अतः यह आवश्यक है कि वर्षा ऋतु में ऐसे भवनों में प्रवेश पर रोक लगा दी जाए। इसी के दृष्टिगत उपरोक्त दिशानिर्देश जारी किए गए है।
Translate
Saturday, July 28, 2018
जिला मुख्यालय, स्थित शहीद स्मारक पर एक दिवसीय कार्यक्रम "श्रद्धांजली" का आयोजन किया गया
फिरोजाबाद।। स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति द्वारा 26 जुलाई को सिविल लाइन, निकट जिला मुख्यालय, स्थित शहीद स्मारक पर एक दिवसीय कार्यक्रम "श्रद्धांजली" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज से शुशोभित स्थल परिसर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कारगिल के शहीदों को दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और सरहद की सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले वीर जवानों के नाम के अलग अलग पौधरोपण भी किये। कवि विष्णु उपाध्याय ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए अपनी कविताओं से उपस्थित सभी देशभक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के इस अवसर पर नीतू सिंह (ARTO फिरोजाबाद), सरस वर्मा (प्रधानाचार्या: लिटिल इंटरनेशनल स्कूल) सहित प्रवीन कुमार शर्मा (सचिव: जनआधार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश), विजय कुमार वर्मा, डॉ• ए. के. आहूजा, डॉ• PS राणा, दीपक तिरंगा, डॉ. सुधीर अग्रवाल सिरसागंज, राजकुमार मैरोठिया एवं नीलम मैरोठिया, राजीव अग्रवाल (पूजा डिटर्जेंट), वृजेश यादव, सलीम धम्भू, राजीव कुमार, सुधीर गुप्ता शमशाबाद, संजीव अग्रवाल एवं सुरेश अग्रवाल शिकोहाबाद, राजेश दुबे, शंकर गुप्ता (न्यू लाईट), अंकित माहेश्वरी, भीमसेन व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
Friday, July 27, 2018
स्टेशन मास्टर को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर। रास्ते मे तोड़ा दम
बरहन। थाना बरहन के चमरौला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करके वापिस लौट रहे स्टेशन मास्टर राजवीर सिंह को टैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही 100 डायल व क्षेत्रीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया।उपचार को जाते समय घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मामला बरहन के गोहिला रेलवे अंडरपुल का है। राजवीर सिंह पुत्र मनीराम निवासी जरारा फ़िरोज़ाबाद चमरौला रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर नियुक्त थे।आज जब वह अपनी ड्यूटी सुबह 8 बजे खत्म करके अपने गांव जरारा फिरोजाबाद वापिस अपनी बाइक से लौट रहे थे। अचानक आगे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस ने आगरा उपचार के लिए भेजा। रास्ते मे ही घायल ने दम तोड़ दिया।मृतक राजवीर सिंह पुत्र मनीराम निवासी जरारा फीरोजाबाद का रहने वाला था। मृतक की उम्र लगभग 58 वर्ष थी। उन्होंने अपने पीछे 2 पुत्र और एक बेटी को छोड़ा है। बड़ा पुत्र गुरुगांव में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है।छोटा पुत्र रवि आगरा में पढ़ाई कर रहा है। उनकी पुत्री तलाक शुदा है, जो अपने पिता के साथ जीवन यापन कर रही थीं।घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा गया है।
आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
तालाब में डूबते बच्चों को बचाने पहुंचा युवक डूबा, मौत
आंवलखेड़ा। गांव गढ़ी बाजरा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक तालाब में नहा रहे बच्चों को डूबने से बचाने पहुंचा युबक खुद ही डूब गया। युबक की डूबते ही मौत हो गई। मामला थाना बरहन के गढ़ी बाजरा का है। दो दिन से मूसलाधार बारिश के कारण खेत व गांव तालाब बन चुके हैं। हर चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी खेलने व नहाने के लिए शुक्रवार सुबह गांव के ही सात बच्चे गांव के खेतों के पास बने तालाब में नहाने पहुंच गए। नहाते समय 7 बच्चों में से तीन बच्चे तालाब में डूब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े पड़े। गांव का 24 वर्षीय आमीन खान पुत्र नूर मोहम्मद खान बच्चों को बचाने तालाब में कूद पड़ा। मृतक ने डूबते बच्चों को तो शकुशल बाहर निकाल दिया।लेकिन पैर फिसल जाने के कारण खुद तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरहन पुलिस व तहसील के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के दो छोटे छोटे 2 बच्चे हैं। वहीं मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।
आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा प्रेरित करने वाले भी होंगे पुरस्कृत
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि जनसंख्या की वृद्धि को नियंत्रित किये जाने और लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा जनसंख्या स्थितरता कोष (राष्ट्रीय जनसंख्या स्थिरता कोष) द्वारा बालिकाओं की शादी की आयु बढ़ने एवं काम उम्र में माँ बनने वाली माताओं के उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिगत जन्म लेने वाले बच्चों में अंतर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेरणा रेस्पोंसिबल पेरेंटहुड स्ट्रेटजी लागू की गयी है।इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वह दंपत्ति लाभान्वित होंगे जो योजना की शर्तों को पूर्ण करेंगे। ऐसे दम्पत्तियों को भी चिन्हित कर लाभान्वित किया जाना है जिन्होंने समुदाय में रूढ़िवादी मान्यताओं जैसे काम उम्र में होने वाली शादी, कम उम्र में पहला बच्चा एवं बार बार गर्भधारण को बदलने की दिशा में प्रयास किया है। साथ ही कहा योजना को लेकर प्रेरित करने वाले भी पुरस्कृत होंगे।पहले बच्चे का जन्म शादी के दो वर्ष बाद होने पर यदि पहला बच्चा लड़का हो तो तो रूपये 10000 एवं यदि लड़की हो तो 12000 रूपये की धनराशि देय होगी। पहले और दूसरे बच्चे के जन्म में तीन वर्ष का अंतराल होने तथा दूसरे बच्चे के जन्म के एक साल की समय सीमा में नसबंदी अपनाने की स्थिति में अतिरिक्त धनराशि दी जायेगी। यदि दूसरा बच्चा लड़का है तो अतिरिक्त रूपये 5000 और यदि लड़की है तो अतिरिक्त रुपये 7000 की धनराशि दिए होगी जो कि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए महिला की शादी 2011 से पूर्व न हुयी हो और शादी 19 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद हुयी हो। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए समस्त कार्य दिवसों में टोल फ्री नं 1800-11-6555 पर काल करके भी प्राप्त की जा सकती है।
कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र




