Translate

Tuesday, January 16, 2018

आदित्य बिरला ग्रुप के जीएम का बेटा सड़क हादसे में घायल

फ़िरोज़ाबाद ।। जनपद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह हुआ हादसा। लड़के लड़की कार एक्सीडेंट में हुए घायल लड़का आदित्य बिरला ग्रुप के जीएम उत्कर्ष रघुवंशी का बेटा बताया जा रहा है लड़के लड़की है आपस मे दोस्त मामला हाई प्रोफाइल होने के वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप इलाज के लिए हॉस्पिटल में कई आलाधिकारीयो के धड़धडाये आये फ़ोन।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

ग्राम प्रधान ने अपने पुत्र और दबंगों के साथ मिलकर उसायनी फीडर पर कार्यरत लाइनमैन पर किया जानलेवा हमला,ज़िला अस्पताल किया रेफ़र।

फ़िरोज़ाबाद ।। जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र की चौकी राजा का ताल के गांव सलेमपुर नगला खार में विद्युत लाइन को सही कर रहे लाइनमैन पर वही के ग्राम प्रधान रामनिवास यादव ने अपने पुत्र के साथ और अन्य दबंगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया,लाइनमैन के सिर में और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया,मौके पर घटना के बाद अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार, एसडीओ ग्रामीण राजवीर सिंह मौजूद थे,घटना के बाद विद्युत विभाग उक्त प्रधान पर मुकदमे की तैयारी कर रहा है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

ग्रामीण खेतो में गाय घुस जाने से काफी परेशान

फ़िरोज़ाबाद।। थाना मटसैना क्षेत्र दतौली गाँव व आसपास के कई गाँवो के ग्रामीण खेतो में गाय घुस जाने से काफी परेशान थे। इसलिए बीती सायं सभी ने एकजुट होकर करीब 90 गायों को पकड़ लिया। जिन्हें एक स्थान पर बाँध चारा आदि डाल रात से अभी तक गायों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन इतनी सारी गायों का ज्यादा ख्याल नहीं रख सकते। इसलिये उन्होंने मीडिया को अवगत कराया। इस पर कई हिन्दू संगठनो के लोगों को अवगत कराया। जिन्होंने इन्हें सही स्थान पर पहुँचाने का आश्वासन दिया है। इस सम्बन्ध में प्रशासनिक अधि्कारियो से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नही हो सका। अब देखना है इन गायो की कितनी मदद होती है, फिलहाल गाँव के लोग ही पूरी रात से अब तक इन 90 गायों का ख्याल रख रहे हैं। ये जानकारी यहीं के ग्रामीण मुरारीलाल यादव ने दी।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

पुलिस ने लगभग 52 शरापियो की धड़पकड़ की

फ़िरोज़ाबाद।। थाना उत्तर पुलिस ने शराबियो के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही बताते चले थाना उत्तर पुलिस ने लगभग 52 शरापियो की धड़पकड़ की वही शराबियो में हड़कंप मच गया।थाना उत्तर के प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी व उप निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी कौशल किसोर ने अभियान चला कर  बड़ी कार्यवाही की वही थाना प्रभारी उत्तर लोकेश भाटी ने कार्यवाही कर  चेतावनी दी कि आगे से सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा ना पिये बही सभी को थाने से ही मुचलके पर चेतावनी देकर सभी लोगो को छोड़ दिया गया है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

कम्बल वितरण के दौरान एक महिला को मिर्गी दौरा आने के कारण महिला बेहोस हो गयी

फ़िरोज़ाबाद ।। जनपद की तहसील परिसर में कम्बल वितरण के दौरान एक महिला को मिर्गी दौरा आने के कारण महिला बेहोस हो गयी जब उस महिला के बारे में  पता लगाया गया तो वह हिमायुपुर की रहने बाली बताई गई उसकी सास ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त महिला का पति बीमारी के चलते चार महीने पहले ही मृत्यु हो गयी है  और अभी तक उसको कोई भी सरकारी लाभ नही मिल सका है तभी मीडिया ने इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी से जानकारी चाही तो एस डी एम सदर ने उस महिला के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए तहसीलदार को  त्वरित राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के लाभ के तहत उचित धनराशि दिलवाने का आदेश दिया।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले नगर विधायक व एस.डी.एम सदर द्वारा 900 कम्बल गरीब असहायों को बाँटे गये

फिरोजाबाद ।। गरीबों को ठंडक से बचाने के लिये आज शनिवार को नगर विधायक मनीष असीजा व एस.डी.एम सदर संगम लाल यादव के हाथों द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। तहसील क्षेत्र में गरीबों को चिन्हित करके कंबल वितरण की व्यवस्था की गयी थी। लगभग 1000 लोगों को कंबल दिये गये। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा हमारी सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील है तथा गरीब बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिये कंबलो का वितरण कर रही है व रैनबसेरा की लगातार व्यवस्था कर रही है गरीबो की सेवा ही सच्ची सेवा है। सरकार चाहती है कि निर्धन, असहाय,निराश्रित व कमजोर लोगों को त्वरित राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि कडाके की ठंड में गरीब और निर्धन लोगों को राहत पहुँचे , एस.डी.एम सदर संगम लाल यादव ने कहा कि तहसील प्रशासन शासन व माननीय जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशन में सर्दी से बचाने के लिये गरीव व वेसहारा लोगों की लगातार चिन्ता कर कम्बलों व रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है  इस मौके पर तहसीलदार  प्रसुन कश्यप, सुनील शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा ,सत्यवीर गुप्ता पूर्व ,डॉक्टर श्यामवीर सिंह पार्षद प्रत्यासी, महानगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा , धर्मेन्द्र शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा , श्याम सिंह यादव पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका , प्रेमचन्द्र शंखवार , कृष्ण मुरारी , सोवरन दिवाकर पार्षद , किशोर अग्रवाल { बन्टी }भाजपा नेता , कृपाल सिंह , रतन कुमार राजस्व निरीक्षक , राधेश्याम , विजेन्द्र सिंह , संजय, रवीन्द्र  , अयजाज, पवन, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

बीजेपी युवा नेता के भाई की दबंगई आयी सामने ,विकलांग  महिला के साथ की मारपीट

फ़िरोज़ाबाद में थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में बीजेपी  युवा नेता के भाई की दबंगई आयी सामने ,विकलांग  महिला के साथ की मारपीट।वही महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप ।मारपीट करने वाला आरोपी फरार बताते चले मामला थाना दक्षिण के सुहाग नगर निवासी राजधानी कुशवाह पत्नी विनीत कुमार कुशवाह दोनों ही विकलांग हैं राजधानी का कहना है कि कल रात्रि 9:30 बजे  जब में खाना बना रही थी तभी पास में ही रहने बाले जितेंद्र उर्फ बन्टू पुत्र जीवाराम आ गया और मुझसे अश्लील बातें करने लगा जब इसका विरोध मेरे पती ने किया तो मार पीट करने लगा वैसे ही शोर होता देख मौहल्ले के लोग आ गए और जितेंद्र भाग गया जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाने में जाकर की है  मोहल्ले की महिलाओ का कहना है  की जितेंद्र सही आदमी नही है जितेंद्र कलेक्ट्रेट कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है और उसका भाई एक बीजेपी का युवा नेता उसके बल पर वो इस तरह की हरकत करता रहता है और युवा नेता की वजह से पुलिस भी कोई कार्यवाही नही करती है । पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

एडीफाई वर्ड स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

फिरोजाबाद ।। जनपद में एडीफाई वर्ड स्कूल में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिस पर बच्चों और स्कूल स्टाफ ने जमकर लुप्त उठाया। प्रिसीपल शालिनी एडवर्ड ने कहा लोहड़ी वैसे तो पंजाब का प्रमुख त्योहार माना जाता है। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आने का संकेत माना जाता है। लोहड़ी के दिन लकड़ियों और उपलों का ढ़ेर बनाकर अग्नि जलाई जाती है। लोहड़ी के पावन पर्व पर पवित्र अग्नि में रबी की फसलों को अर्पित किया जाता है। इसी दौरान फसलें कटकर घर आना शुरु होती हैं। फसल को अग्नि को अर्पित करने के लिए माना जाता है कि इससे सभी देवताओं को फसलों का भोग लग जाता है। सी0ए0 नरेश अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग पवित्र अग्नि के चारों तरफ नांच और गीत गाकर चक्कर लगाते हैं। ऐसा करके सूर्य और अग्नि को आभार प्रकट किया जाता है जिससे हर साल उनकी फसल पर प्रभु की विशेष कृपा रहे। डायरेक्टर ने कहा कि लोहड़ी के पर्व पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और सभी जान-पहचान के लोगों को मूंगफली, रेवड़ियां और तिल बांटते हैं। सभी लोग इकठ्ठे होकर अग्नि जलाते हैं। लोहड़ी के दिन किसी तरह का व्रत नहीं होता है इस दिन खान-पीन और नाच-गाने के साथ उल्लास के साथ इस त्योहार का आनंद लेते हैं। इस दिन कई जगहों पर पंजाबी प्रसिद्ध गीत सुंदर-मुंदरिए जाकर उत्सव को मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल प्रिसीपल शालिनी एडवर्ड, सी0ए0 नरेश अग्रवाल, स्कूल डायरेक्टर हेमन्त अग्रवाल, सन्तोष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, ललितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल व स्कूल के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाऐं मौजूद थे।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

मरीज ने की जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट

फिरोजाबाद।। जिला अस्पताल में दिखाने आए एक युवक ने चर्मरोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामआसरे सुधाकर के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। कर्मचारियों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर को पकड़ लिया। बताते चले अस्पताल में चर्मरोग विशेषज्ञ डा. रामआसरे सुधाकर मरीजो को देख रहे थे। उसी दौरान एक युवक जबरन उनके केबिन में घुस आया। उसने आते ही वह चिकित्सक पर पहले देखने का दबाव बनाने लगा। चिकित्सक के समीप बैठे कर्मचारी आमीर ने लाइन से आने को कहा तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी।कर्मचारी के साथ मारपीट होते देख चिकित्सक ने रोकने के प्रयास किया तो युवक ने चिकित्सक के साथ मारपीट कर दी। वहां पर रखा सामान फैंक दिया।दवाओं के डिब्बे फैंक दिए। चिकित्सक के साथ मारपीट का पता चलते ही कर्मचारी वहां पर पहुंच गए । आनन फानन में चौकी पर तैनात दरोगा चरन सिंह व सिपाही आदेश मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने तुरन्त ही युवक को दबोच लिया। चिकित्सक के साथ मारपीट का पता चलते ही सीएमएस डा.आर के पाण्डे नें चिकित्सक के पास पहुंच कर घटना की जानकारी की। हमलाव को थाने भेज दिया गया। मारपीट की पुलिस को तहरीर दी गई है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

जसराना पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की देशी शराब

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र कस्बा पाढ़म के गाँव खामिनी में एक आयशर कैंटर से देशी शराब क्रेजी रोमियो की पेटियां चोरी छिपे उतर रहीं थीं। जिसकी जानकारी मुखबिर द्वारा मिलने पर जसराना पुलिस में शामिल एसएसआई अनिल कुमार, एसएसआई अर्जुन सिंह, नेत्रपाल, मनोज कुमार आदि ने मौके से आकर पकड़ ली। वहीँ कैंटर चालक और अन्य भागने में सफल रहे। शराब की कुल 750 पेटियां बरामद की गयीं हैं। जिनकी कीमत करीब 25 लाख बतायी गयी है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र