Translate

Monday, April 27, 2020

रोजा चीनी मिल के किसानो के कैलेण्डर की समस्त पर्ची निर्गत

रोजा चीनी मिल से सम्बंधित 38 गन्ना क्रय केन्द्र गन्ना के अभाव में बन्द


शाहजहाँपुर।। रोजा चीनी मिल को 43 गन्ना क्रय केन्द्र आवंटित थे, जिसमें से 38 गन्ना क्रय केन्द्र गन्ना के अभाव में बन्द हो चुके हैं। वर्तमान में मात्र 05 गन्ना क्रय केन्द्र सोहक-अ, कांट-ए, कांट-सी, डींगुरपुर तथा भरगवां-पसगवां संचालित हैै।जिला गन्ना अधिकारी ने बताया है कि यदि किसी किसान के पास पेराई योग्य गन्ना अवशेष है, तो सचिव, सहकारी गन्ना समिति रोजा (7081202338) व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा (7081202516) से तत्काल सम्पर्क करें।रोजा चीनी मिल ने दिनाॅक 15.11.2019 को गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया था। आज तक रोजा चीनी मिल द्वारा 30536 किसानो से 72.31 लाख कु. गन्ना खरीद किया गया है। कृशको के मुख्य कैलेण्डर की समस्त पर्चियां निर्गत कर दी गयी है तथा अतिरिक्त कैलेण्डर की अवशेष पर्चियां कल निर्गत कर दी जायेगी। फिर भी किसी किसान के पास पेराई योग्य गन्ना अवशेष हे तो उपर्युक्त दिये गये फोन नम्बर से सम्पर्क कर सकते है। श्री खुशीराम ने बताया कि आज डा. सुनील कनौजिया, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा के साथ रोजा चीनी मिल के ग्राम /क्रय केन्द्र सोहक, बनतारा तथा उदियापुर का भ्रमण किया गया उपस्थित किसानो द्वारा बताया गया की पेराई योग्य गन्ना समाप्त है। खेतो में जो अवषेश गन्ना खड़ा है वह स्वंय गन्ना बुवाई उपयोग के लिए है।

गौरव शुक्ला ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

पालिका प्रशासन की लापरवाही नगर भर मे व्याप्त गन्दगी


उन्नाव।। गंगा घाट पालिका प्रशासन की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ सकती है । कई क्षेत्रों में अधिषासी अधिकारी नगर पालिका गंगा घाट से गुजारिश करने के बावजूद भी सेनेटाइजिंग व सफाई नही कराई जा रही।अधिशासी अधिकारी गंगा घाट की लापरवाही से गंगा घाट क्षेत्र में महामारी बढ़ सकती है, कई क्षेत्रों में गंदगी के अंबार लगे हुए है जिन पर जानवर लोट रहे है। वही क्षेत्रीय जनता नगर पालिका द्वारा सेनेटाइजिंग व साफ सफाई के सम्बंध में  मंडलायुक्त लखनऊ मंडल से हस्तक्षेप करने की अपील करती है वही मंडलायुक्त के हस्तक्षेप व जांच करने के बाद कार्यवाही हो सकती है।

कुंदन कुमार ब्यूरो चीफ उन्नाव
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया


अमरपुर काशी,बिलारी।। श्रीमती मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अमरपुर काशी प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्र ने लॉक डाउन के अंतर्गत कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए और कल भी मौसमी बरसात होने के कारण मच्छरों को मारने के लिए विद्यालय प्रशासनिक भवन के बरामदा के वार्ड खिड़की इंडिया मार्क आनल शौचालय मुख्य द्वार एवं बाहर की नाली पेड़ पौधा फुलवारी में कैलाश सैनी के द्वारा  सैनिटाइज कराते हुए साथ ही सैनी मोहल्ला शिव मंदिर के द्वार एवं सामने सड़क किनारे नाली को भी सेनेटाइज किया गया।

राघवेंद्र सक्सेना बीनू ब्यूरो चीफ मुरादाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

बेमौसम आंधी बारिश होने से किसान अपने खेतों की ओर दौड़ कर फसल को बचाने में जुट गए


एटा। जिले में रविवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। बेमौसम आंधी-बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं। ऐसे में किसान अपने खेतों की ओर दौड़कर फसल को बचाने में जुट गए हैं। जलेसर, अवागढ़, राजा का रामपुर, अलीगंज, सकीट, मारहरा, मिरहची, सकीट, पिलुआ और निधौलीकलां आदि क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश पड़ने से किसान चिंतित हैं।दोपहर के बाद से रात तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रहीं। रविवार की शाम को अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बी एस बघेल ब्यूरो चीफ एटा 
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र 

Sunday, April 26, 2020

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटायें जाने की सरकार से किसान नेता सोमवीर यादव ने की माँग



आगरा।। जिला में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए तथा  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जिले में मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। जितने भी लोगों को हॉटस्पॉट  और क्वारन्टीन किया गया है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक दूरी का कोई ख्याल नही रखा है। भूसे की तरह से भर दिया है। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की तरह से कोई दवाओं की व्यवस्था नही है। एवँ साफ सफाई की कोई व्यवस्था नही की गई है। लोग कोरोना के बजाए भूख प्यास से मर रहे हैं। आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गहरी नींद में सोये हुए हैं। जिला आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल बन्द पड़े हुए हैं। कोरोना के अलावा अन्य गम्भीर बीमारियों से आम जनता इलाज नहीं मिलने के कारण  तड़प-तड़प कर मर रही हैं। इस ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश वत्स का कोई ध्यान नहीं है। और आगरा के सभागार सरकारी अस्पतालो में डॉक्टर लापरवाह बने हुए हैं।  इसलिए किसान नेता सोमवीर यादव ने सरकार से माँग की है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों को जिला आगरा हटाया जाएगा। अगर ऐसे लापरवाह अधिकारियों को नहीं हटाया गया तो जिला आगरा चीन और इटली की तरह तबाह हो जायेगा। हम सभी किसान नेता श्यामसिंह चाहर, सोमबीर यादव,प्रदीप शर्मा, लाखन सिंह त्यागी, रामनिवास रघुवंशी, देवप्रकाश,मुकेश पाठक  दाताराम तोमर,आदि लोगों ने सरकार से लापरवाह अधिकारियों को हटाए जाने की माँग की है।

सोनू सिंह मण्डल ब्यूरो आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

लॉक डाउन का पालन कराने गई पुलिस पर हमला,दरोगा के सिर में आयी गंभीर चोट


आगरा। लोगों की सुरक्षा में दिन रात एक कर के जुटे पुलिसकर्मियों पर रविवार शाम यमुनापार क्षेत्र में एक बस्ती में हमला बोल दिया पथराव में दरोगा घायल हो गया है घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिसके बाद उनकी छुट्टी हो गई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुनिया की चौकी पर तैनात दरोगा विकास राणा रोजाना की तरह रविवार को क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन कराने के लिए लोगों को घर में रहने के लिए कहने गए थे गश्त के दौरान शाहदरा चुंगी स्थित बघेल बस्ती में पहुंचे जहां पर कुछ लोगों ने भी लगा रखी थी जैसे ही दरोगा ने उन लोगों को घर पर जाने को कहा तो है दरोगा से उलझ गए जिसके बाद कुछ लोगों ने दरोगा विकास राणा पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए इस दौरान दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गए साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए आगरा फिरोजाबाद रोड स्थित गोयल हॉस्पिटल में भर्ती कराया मामले की जानकारी मिलते ही थाना एत्माद्दौला एसएचओ उदय वीर सिंह मलिक फ़ोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए बताया गया है कि सिर में चोट आने के कारण उनके टांके भी आए हैं और उन्हें इलाज के बाद डॉक्टरों के द्वारा छुट्टी दे दी गई है वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है।

सोनू सिंह मण्डल ब्यूरो आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा वाँछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


शिवगढ़,रायबरेली।। थाना शिवगढ रायबरेली थाना शिवगढ रायबरेली पुलिस टीम द्वारा 15.15 हजार रुपये ;कुल.45000 रुपये के 03 वाँछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से 01 सैन्ट्रो कार व 01 अपाची वाइक व अन्य सामग्री वरामद.संक्षिप्त विवरण.पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रायबरेली व क्षेत्राधिकारी महराजगंज के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्द कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनाँक 26/04/2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना शिवगढ श्री राकेश सिंह व हमराही पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के  वाहन की चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0.428/2020,धारा.3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बंधित 03 अभियुक्तों 1मोहम्मद सिरताज पुत्र मोहम्मद लुकमान निवासी रामपुर खास थाना शिवगढ रायबरेली 2 मोहम्मद सिरताज पुत्र मोहम्मद लुकमान निवासी रामपुर खास थाना शिवगढ रायबरेली मोहम्मद आलम कुरैसी पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जलालपुरधई थाना गदागंज रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया । जिनके कब्जे से मौके पर ही 01 सैन्ट्रो कार व 01 अपाची वाइक व अन्य सामग्री वरामद  कर थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उपरोक्त वाँछित तीनों अभियुक्तों पर पूर्व में ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा 15.15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

प्रतिदिन सामान्य मरीजों को टेलीमेडिसिन सेन्टर से चिकित्सक दें जानकारी


रायबरेली।। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि जिन चिकित्साधिकारियों सरकारी व निजी को टेलीमेडिसिन सेन्टर के माध्यम से सामान्य मरीजों को सलाह व जानकारी देने के निर्देश दिये गये है उन निर्देशों को कड़ाई से अनुपालन कराया जाये। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय कुमार शर्मा द्वारा जनमानस को सामान्य बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी दिये जाने/आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराये जाने हेतु जनहित/जन सामान्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये राजकीय/निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की चार शिफ्टों में ड्यूटी लगाई है। उन्होंने जिन चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है वह निर्धारित समय के अनुसार सामान्य मरीजों को सही सलाह दें व लापरवाही व शिथिलता बरते पर कड़ी कार्यवाही भी करें।  टेलीमेडिसिन सेन्टर, जिला चिकित्सालय में फिजीशियन डा0 एस0के0 जैन 9415190269, आर्थो सर्जन डा0 भूपेन्द्र सिंह 9919670348, चेस्ट फिजीशियन डा0 बीरबल 9415954585, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा0 शिवकुमार 9455665752, फिजीशियन डा0 राजेश गुप्ता 9335436232, फिजीशियन डा0 बृजेश सिंह 9335463231 की ड्यूटी प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 तक समयावधि में टेलीमेडिसिन सेन्टर, जिला चिकित्सालय रायबरेली लगायी गयी है। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा0 सुमेधा रस्तोगी 9670759019, चेस्ट फिजीशियन डा0 डी0के0 मिश्रा 8840518426, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा0 राजेन्द्र शर्मा 9415034105, चर्म रोग विशेषज्ञ डा0 यू0सी0 शर्मा 9415034305, बाल रोग विशेषज्ञ डा0 आशुतोष सिंह 9554433666, फिजीशियन डा0 सत्य प्रकाश 9415034986 की ड्यूटी 12ः00 बजे अपरान्ह 02ः00 बजे तक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा0 गीता शर्मा 9415091202, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा0 सुधीर कुमार 8410843501, बाल रोग विशेषज्ञ डा0 हेमन्त कुमार सिंह 9415034343, फिजीशियन डा0 ए0आर0 त्रिपाठी 9415034039, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा0 हिमानी रस्तोगी 9452080953, फिजीशियन डा0 डी0आर0 मौर्या 7618812037 की ड्यूटी अपरान्ह 02ः00 बजे से 04ः00 बजे तक, आर्थो सर्जन डा0 डी0पी0 सरोज 7376170679, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा0 जी0एस0 वर्मा 9415003584, सर्जन डा0 जे0के0 लाल 9415743241, डेन्टिस्ट डा0 अपूर्वदत्त 9451765218, बाल रोग विशेषज्ञ डा0 डी0एस0 चन्देल 9415034815, चेस्ट फिजीशियन डा0 के0पी0 वर्मा 9936657267 की ड्यूटी 04ः00 बजे से सांय 06ः00 बजे तक की समयावधि में टेलीमेडिसिन सेन्टर, जिला चिकित्सालय रायबरेली लगायी गयी है। इच्छुक व्यक्ति/लाभार्थी द्वारा चिकित्सकों से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर परामर्श प्राप्त कर सकते है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

एटा जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई गला काटकर हत्या की हो सीबीआई जांच : ज्ञान प्रकाश तिवारी


रायबरेली। राष्ट्रीय सनातन महासभा  की राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि एटा जिले में 5 लोगों की एक ही परिवार के सदस्यों की गला रेत कर हत्या करना बहुत ही दुखद  है। जनपद एटा की रहने वाली राजेश्वर प्रसाद  पचौरी उम्र 75 वर्ष दिव्या पचौरी उम्र 35 वर्ष आयुष  पचौरी उम्र 8 वर्ष बुलबुल उपाध्याय उम्र 10 वर्ष लालू 1 वर्ष गला काटकर हत्या कर दी गई यह घटना हमारी समाज में हृदय को छू लेने वाली घटना है राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है  इस घटना का जो भी दोषी है उसे तत्काल गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए वह समाज के लिए रहने के लायक नहीं है इस घटना को  जिसने अंजाम दिया उसे जल्द गिरफ्तार  कर उसे  सख्त सजा दी जाए राष्ट्रीय सनातन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा जी राष्ट्रीय प्रभारी वेद प्रकाश पांडे जी रायबरेली जिला अध्यक्ष शिवम त्रिवेदी जी जिला उपाध्यक्ष गीतेश दीक्षित जी प्रदेश सचिव चंदन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे कई पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की ऐसे दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

जनपद के विभिन्न हिस्सों में पहुंची एस एस फाउंडेशन की टीम

माक्स,सेनेटाइजर,साबुन सहित खाद्य सामग्रियों का किया गया वितरण

हर परेशान व्यक्ति तक पहुंच कर उसकी मदद करना प्राथमिकता : सूरज शुक्ल


रायबरेली।। कोविड-19 महामारी की मार झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए बराबर एस एस फाउंडेशन की टीम जनपद के विभिन्न हिस्सों में पहुंच कर लोगों को कच्चा खाद्यान,सेनेटाइजर ,माक्स साबुन,आदि का वितरण कर रही है। रविवार को जनपद के लालगंज,डलमऊ,ऊँचाहार में  एस एस फाउंडेशन की टीम ने पहुँच कर  माक्स  सेनेटाइजर,व खाद्यान का वितरण किया साथ लोगों को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक भी किया। नगर पंचायत डलमऊ की टीम ने टिकैत गंज,मोहल्ला तिरंगदाज ,शेरनदासपुर,मोहल्ला चौरासी, मोहल्ला खटिकाना में पहुंचकर माक्स ,सेनेटाइजर व साबुन वितरित कर लोगों को जागरूक किया। लालगंज टीम ने काली खेड़ा ,रामपुर ,बैसन खेड़ा पांडेय का पुरवा भीतर गांव आदि गांवों में मास्क वितरण किया। ऊँचाहार में एस एस फाउंडेशन व कवच समाजसेवी संस्था के संयुक्त प्रयास से  सरांय परसू,कोटिया चित्रा,जमुनापुर,आदि गांवों के पात्र व्यक्तियों में कच्चा खाद्यान वितरित किया। इस पूरे कार्यक्रम में डलमऊ से मोहित द्विवेदी,मेराज अली,छविनाथ यादव,धर्मेंद्र तिवारी ,लालगंज से रमा शंकर शुक्ल, मनोज पांडेय पवन कुमार गौतम प्रांजुल अग्निहोत्री व ऊँचाहार की संयुक्त टीम में सूरज शुक्ल, आरके सिंह,जितेंद्र श्रीवास्तव ,अंकित गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे। समूह के प्रबंधक सूरज शुक्ल ने बताया कि हर पीड़ित परिवार तक पहुंच कर हम उसका दर्द बांटने की कोशिश में निरंतर लगे हैं साथ ही कोरोना से जंग लड़ने के लिए सभी को जागरूक भी कर रहे हैं।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र