Translate
Friday, September 22, 2017
रात मे चली झाड़ू, नगर मे हुई सफाई
जन पहल रेडियो प्रसारण कार्यक्रम काफी प्रभाव शाली
जन पहल रेडियो प्रसारण कार्यक्रम काफी प्रभाव शाली
निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) के अन्तर्गत नवीन आवेदन भरवाये जाने हेतु 25 सितम्बर को गाँधी भवन में कैम्प का आयोजन
निराश्रित महिला पेंशन योजना (विधवा पेंशन) के अन्तर्गत नवीन आवेदन भरवाये जाने हेतु 25 सितम्बर को गाँधी भवन में कैम्प का आयोजन
संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, मंत्री का शाहजहाँपुर व नई दिल्ली का भ्रमण कार्यक्रम
संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, मंत्री का शाहजहाँपुर व नई दिल्ली का भ्रमण कार्यक्रम
जिला उद्योग बन्धु समिति एवं कानून तथा सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक 27 सितम्बर को
जिला उद्योग बन्धु समिति एवं कानून तथा सुरक्षा व्यवस्था समिति की बैठक 27 सितम्बर को
प्राथमिकता कार्यक्रमों के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु समीक्षा बैठक 25 सितम्बर को
प्राथमिकता कार्यक्रमों के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु समीक्षा बैठक 25 सितम्बर को
शाहजहाँपुर। मुख्य विकास अधिकारी, संजीव सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में 25 सितम्बर को विकास भवन सभागार में 12 बजे नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है।बैठक में अपने सम्बन्धित विभाग नवीन विकास कार्यक्रमों की माह अगस्त, 2017 तक की प्रगति जो उनके द्वारा कार्यक्रम कार्यान्वयन के यू0आर0एल0 www.upkkv.inपर अपलोड की गयी है, के साथ निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों से सम्बन्धित, विभागीय अधिकारी अपने स्तर से कार्यदायी संस्था को भी बैठक में भाग लेने हेतु अनिवार्य रूप से अवगत करायें।
विकास खण्ड खुटार में लगे मेला एवं प्रदर्शनी
विकास खण्ड खुटार में लगे मेला एवं प्रदर्शनी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विकास खण्ड खुटार में लगे मेला एवं प्रदर्शनी में पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 चन्द्रशेखर वर्मा, सहायक निदेशक सूचना एस0पी0 श्रीवास्तव द्वारा मेले में लगे हुए विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टालों के सम्बन्ध में जाकर जानकारी प्राप्त कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उक्त के अतिरिक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए मेले में आये हुए आगन्तुकों से पंडित जी के सुझाए हुए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना ने पंडित जी के जीवन परिचय पर लगायी गयी प्रदर्शनी मंे पंडित जी के जीवन चरित्र को पढ़ने के लिए आगन्तुकों से अनुरोध किया। प्रभारी अधिकारी बाल विकास परियोजना श्रीमती लता दास, मरनेगा ने अपने स्टालपर कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया तथा पंचायत राज विभाग अपने विभाग से संचालित जानकारी से जनता को रूबरू कराया। मेले में सूचना, शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण, पूर्ति, विद्युत आदि विभागों के स्टाल लगाये गये। इस अवसर पर आशीष कुमार रामाशंकर प्रधानगणों तथा विकास खण्ड के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
भव्य शोभा यात्रा तथा गणेश पूजन के साथ मेला श्री रामलीला का शुभारंभ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
Thursday, September 21, 2017
माध्यमिक विद्यालयो का दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया
माध्यमिक विद्यालयो का दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया
मोहम्मदी लखीमपुर खीरी ।।विकासखंड मोहम्मदी के समीप तहसील के सभी माध्यमिक विद्यालयो का दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा उसके बाद शांति का संदेश देने के लिए दो कबूतरों को हवा में उड़ा कर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने संदेश दिया जिसमें विद्यालयों के बच्चों द्वारा दौड प्रतियोगिता और गोला फेंक प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से पी डी इंटर कॉलेज ,जे पी इंटर, कालेज युग निर्माण इंटर कॉलेज, कृष्णा इंटर कॉलेज, रामाश्रम इंटर कॉलेज सहित 11 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पीटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्याम नारायण वर्मा जे पी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज खरे कृष्णा इंटर कॉलेज के कमलेश दीक्षित युग निर्माण इंटर कॉलेज की श्रीमती किरण शुक्ला भाजपा नेता के रुप में सुशील त्रिवेदी दिनेश कुमार गुप्ता और आशाराम सैनी सहित अन्य कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे इस प्रतियोगिता में प्रमुख भूमिका पत्रकार अध्यापक संतोष पांडे की रही।
दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
खुलेआम चल रहे बगैर मान्यता के स्कूल प्रशासन मौन
खुलेआम चल रहे बगैर मान्यता के स्कूल प्रशासन मौन
मोहम्मदी ।लखीमपुर खीरी ।।नगर से लेकर गांव तक खुलेआम चल रहे बगैर मान्यता के स्कूलो का आलम यह है कि बच्चों के साथ मनमानी की जाती है खुलेआम शिक्षा विभाग की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश का कहीं पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है । बिना मानता वह बिना रजिस्ट्रेशन के ऐसे स्कूल प्राइवेट मकानों तथा झुग्गी झोपड़ियों में अपना स्कूल चिल्लाती नजर आ रहे हैं जानकारी लेने पर जिम्मेदार बताते हैं कि उनके पास कोई रोजगार नहीं है इसलिए विद्यालय से अपना वह अपने परिवार का भरण पोषण करते है । कुछ ऐसे भी विद्यालय देखने में आते हैं जिनकी मान्यता कक्षा पांच तक है लेकिन वह हाई स्कूल तक अपना विद्यालय चला रहे हैं। मनमानी फीस वसूल कर अभिभावकों के जेब में खुलेआम डाका डाल रहे है । ऐसे एक दर्जन विद्यालय नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे हैं पर विभाग है जो कुछ भी सुनना देखना नहीं चाहता केवल अखबारी व्यान देकर इतिश्री कर ली जाती है । विचारणीय विषय हैं कि जो शिक्षक अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे है । वह यहां शिक्षण कार्य करते हैं और वहाँ विद्यालय में उपस्थित भी दिखा जा रहे हैं । शासन की मंशा के अनुकूल शिक्षा क्षेत्र में कार्य नहीं पा रहा है जो की जांच का विषय हो सकता है।
दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र



