Translate

Wednesday, December 23, 2020

अज्ञात वाहन ने दो लोगों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

 
फिरोजाबाद। बुधवार को लगभग शाम की टाइम दो लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दोनों शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर पर काम कर रहे थे।
कि उसी समय एक अज्ञात वाहन उधर से आया और उस ने टक्कर मार दी। यह दोनों जनपद बुलंदशहर के कस्बा दिवा ई निवासी बताए जा रहे हैं। कथा एक का नाम पंकज बताया जा रहा है जो लगभग 28 साल का है उसके पिता का नाम अजय सिंह है। तथा दूसरे का नाम भारत सिंह पिता गंगाचरण बताया जा रहा है। यह दोनों है किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे की खबर जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों के शबों को अपने कब्जे में ले लिया। तथा जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह दोनों आज फ्लाईओवर पर रेलिंग का काम कर रहे थे। बहुत ही दर्दनाक हादसा था।

टूंडला से प्राची मिश्रा की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: