Translate

Monday, May 14, 2018

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम नाग को सम्मानित किया

लखीमपुर खीरी।। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम नाग को रेड क्रेसेन्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ने आज सिद्दीकी हाउस,लखीमपुर खीरी में एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जनाब इलियास आज़मी ने शाल व बुके भेंट की तथा सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शकील सिद्दीकी ने क्रिकेटर को रूपया 50000 का चेक व वुकें देकर सम्मानित किया!इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आर एस कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता,डॉ जेड खान,क्रांति कुमार सिंह,मोoउमर,सुरेंद्र वर्मा,अमीन खां,इक़वाल अकरम बरसी, वलीम खान, शिवम राठौर अशोक गुप्ता,शमीम खान, उमेश श्रीवास्तव,सगीर आलम,शहनूर,मौo सईद कासमी,दिनेश सिंह सोमवंशी, महेश श्रीवास्तव, कमाल अहमद,शब्बन खान आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे। प्रोग्राम के संयोजक शाहिद सिद्दीकी ने सभी का आभार व्यक्त किया, प्रोग्राम का संचालन शारिक खान ने किया।

लखीमपुर खीरी से दिनेश सिंह सोमवंशी की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

बुलेट की मांग पर अड़ा दूल्हा, पंचायत हुई तो दुल्हन ने कर दिया शादी से मना

आगरा। शादियों में दहेज की डिमांड का चलन अभी खत्म नहीं हो रहा है। शादी के दौरान दूल्हे की डिमांड उस समय पूरी बारात पर भारी पड़ गई, जब उसने दरवाजे की रस्म के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर डाली। लड़की पक्ष ने इस मांग को पूरा करने के लिए इंकार कर दिया। कई घंटे पंचायत चली तो लड़की ने हिम्मत दिखाई और शादी करने से ही इन्कार कर दिया। बारात बैरंग लौट गई। लड़की की इस हिम्मत की पूरे क्षेत्र में तारीफ हो रही है।मोटरसाइकिल देखकर दूल्हा उखड़ गया बीते दिन एत्मादपुर के गांव कुबेरपुर से बरहन के गांव बाडिया में एक बारात आई। बारात चढ़कर दरवाजे पर पहुंची, दरवाजे की रस्म चल रही थी। उसी दौरान अचानक दूल्हे की नजर दहेज में मिलने वाली मोटरसाइकिल पर पड़ी।मोटरसाइकिल देखकर दूल्हा उखड़ गया। दरवाजे की रस्म को बीच में ही छोड़कर उसने लड़की पक्ष से कहा कि उसे बुलेट मोटरसाइकिल चाहिए, ये बाइक नहीं। लड़की पक्ष हैरान रह गया। दूल्हे को मनाने के लिए सभी ने हाथ पैर जोड़े लेकिन, दूल्हा नहीं माना। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पंचायत के बाद नहीं निकला कोई नतीजा दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन, पंचायत का कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने स्तर से फैसला करने की इजाजत दी। शनिवार को पंचायत का दौर चलता रहा। लेकिन, लड़का पक्ष किसी भी हाल में ये शादी करने को तैयार नहीं हुआ।।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

Sunday, May 13, 2018

ऐसी सिलेंडर फटने से मैकेनिक झुलसा। गम्भीर हालत में पहुँचाया हॉस्पिटल

आगरा।। तेज धमाके से दहला खेरागढ़  कस्बे के सबसे बड़े शोरूम में ऐसी का सिलेंडर फटने से मेकेनिक झुलसा गया। उसे गम्भीर हालत में  आगरा अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि कस्बा खेरागढ़ के दीपशिखा बस्त्रालय में आगरा से ऐसी रिपेयरिंग के लिए आकाश नामक राजपुर निवासी ब्लू स्टार कम्पनी का मेकेनिक आया था । जो ऊपर 4 चार वीं मंजिल पर ऐसी रिपेयर कर रहा था। तभी अचानक शोरूम के ऊपर से तेज आवाज आई। आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन शोरूम के मालिक ने किसी को ऊपर नही जाने दिया। घायल युबक करीब आधे घण्टे तक धूप में ही तड़पता रहा । जब काफी देर के बाद एकत्रित होकर ग्रामीणों ऊपर गए। तब कहीं जाकर घायल युवक को ग्रामीणों ने ऊपर से उतार कर अस्पताल के लिए भेजा। शोरूम के मालिक व कर्मचारी शोरूम छोड़ कर भाग गए जिससे ग्रामीणों में आक्रोश आ गया  मौके पर पहुची पुलिस ने लोंगों को समझा कर शांत कराया।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

चौकड़ा में भारत स्वच्छता अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान अक्रॉस टाइम्स न्यूज़ और भारत TV की मुहिम

ऑबलखेड़ा,आगरा।। प्रधानमंत्री की स्वच्छता योजना के तहत तहसील एत्मादपुर की ब्लॉक खंदौली की ग्राम पंचायत चोकड़ा में 56  पागल सेवा समिति उत्तर प्रदेश, भारत संगम सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया स्वच्छता अभियान का प्रारंभ प्राथमिक विद्यालय  से किया गया गली गली में  साफ सफाई करते हु स्वच्छता का संदेश दिया । इस अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से बढ़ चढ़कर सभाग लिया। चोकड़ा के ग्राम प्रधान पति करूआ चौहान भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्वच्छता अभियान को देखते हुए गांव की एक महिला पर नहीं रुका गया और उन्होंने स्वच्छता अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू उठा कर सफाई अभियान में भागीदारी ली। इस मौके पर सैकडो लोगौ ने सहयोग दिया आने बाले रविवार को ऑबलखेड़ा मे स्वच्छता अभियान चलाया जाऐगा। इस मौके पर 56पागल सेवा समिति उत्तर प्रदेश, प्रधानपति यतेंद्र सिंह, सतीश चंद्र, अजय चौहान, संजय सिंह, लायक सिंह बाबा, बीरबहादुर, मायादेवी, गफ्फार अली, सनी चौहान, अभिषेक, राकेश कुशवाहा, विशाल चौहान, भूपेंद्र भारद्वाज, गुड़डू चौहान, अमन कुमार, टिंकू यादव, रिंकु यादव आदि मौजूद रहे।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

फॉर्च्यूनर कार ने वाइक सवारों को रौंदा । दोनों की हालत गंभीर

आगरा।। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत नगला भरी पर बाह की तरफ से आ रही फार्च्यूनर गाड़ी ने दो वाइक सवारों को रौंद दिया जिससे दोनों की हालत गंभीर रूप से बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्षियों  ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि उसकी आवाज काफी दूर तक पहुची। इस घटना की खबर मिलते ही क्षेत्रीय लोंगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों में मूलचंद पुत्र श्रीराम व सोनू पुत्र बनवारी लाल निवासी बीधापूरा के बताए जा रहे हैं।इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को पकड़ कर अपने कब्जे में ले ली है। और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

आगरा से राकेश कुमार की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

पुरानी रंजिश के चलते नंगा गुट और बाबला गुट में जमकर हुआ पथराव

आगरा।। थाना खंदौली के व्यपारियाँ मोहल्ले में शनिवार को एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षो में जमकर पथराव हुआ और उसके बाद फायरिंग भी हुई थी। लेकिन शनिवार की सुलगी आग रविवार तक शांत नहीं हुई। रविवार सुबह तड़के ही एक बार फिर यह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए दोनों पक्ष में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते पथराव शुरु हो गया। पथराव और फायरिंग होने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। क्षेत्रीय लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। और वहाँ से उपद्रवियों को खदेड़ा । साथ ही उन पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया। पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया। इनमे से एक उपद्रवी को पुलिस ने खेतो में से गिरफ्तार किया जो छिपा बैठा था।बताया जाता है कि व्यपारियाँ मोहल्ले में एक ही समुदाय के दो गुट नंगा और बावला गुट में 25 सालो से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके कारण आये दिन इस मोहल्ले में विवाद होता रहता है। पुलिस कई बार इन पर कार्यवाही कर चुकी है लेकिन उपद्रवी शांत होने को तैयार नहीं है। पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है और उपद्रवियों पर उचित कार्यवाही करने की बात कह रही है।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

गायों के साथ हुयी बर्बरता से हिन्दूवादी संगठन में आक्रोश,हाइवे किया जाम

आगरा ।। थाना अछनेरा के गांव कीठम में करीब एक दर्जन से अधिक गायें मृत मिलीं जिनमे ज्यादातर गाय तेजाब से झुलसी हुई है।हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों व ग्रामीण आक्रोशित होकर रोड पर जाम कर दिया।मोके पर पहुची पुलिस ने बड़ी मशकत के बाद जाम खुलवाया। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कीठम गांव के पास खेत में एक दर्जन से अधिक गायें मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। ज्यादातर मृत गायें तेजाब से झुलसी हुई है। गायों की स्थिति देखने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। घटना थाना अछनेरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पहुंच गए ग्रामीण।बता दें कि कीठम गांव के पास हाईवे से सटे लक्ष्मी नारायण और रामवीर के खेत हैं। रविवार को जब वे खेत पर पहुंचे तो वहां एक दर्जन से अधिक गायों को मृत पड़े देखा। गायें तेजाब से झुलसी हुई थीं। गायों की आँखों को तेजाब से जलाया गया था। देखते ही देखते यह खबर कीठम के अलावा आसपास के गांवों में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।हिन्दूवादी संगठन व ग्रामीणों ने गायों पर हुए अत्याचार को देख कर जाम लगा दिया। इस बीच हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर आ गए। पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया था, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने न्यू दक्षिणी बाईपास पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गाय हमारे लिए पूजनीय है। गाय की हत्या से उनका हृदय फटा जा रहा है। गाय हमारे लिए मां के समान है और आज मातृ दिवस भी है। हिन्दूवादी नेताओ का आरोप हाईवे पर चौकी और थाने होने के बाद भी हत्यारे बिना किसी रोकटोक के निकल जाते है क्या करती है  क्षेत्रीय पुलिस दिल्ली से लखनऊ व दक्षिणी वाईपास रॉड,व आगरा से जयपुर रॉड पर टोल  टैक्स होने के बाद भी हत्यारे गायों को मारकर फेंककर चले जाते है।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

Saturday, May 12, 2018

पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बिल्डिंग हुई जर जर कभी भी हो सकता है हादसा

आगरा ।।एत्मादपुर ब्लॉक के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुशालपुर की छत धराशायी होने के कगार पर है।यह मामला खुशालपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। इस विद्यालय की छत किसी भी दिन गिर सकती है। जिससे कभी छात्र छात्राओं के साथ बडा हादसा हो सकता है। वहाँ पढ़ाने वाली अध्यापिका संगीता फौजदार से बात की तो उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार की गई है लेकिन किसी अधिकारी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया है। अध्यापिका ने बताया कि यहां कई महीनों से पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे बच्चों व स्टाफ को वाहर से पानी लाना पड़ता है। यदि अधिकारियों ने इस विद्यालय की बिल्डिंग की तरफ ध्यान नहीं दिया तो किसी दिन बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता है

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

स्नेचिंग गिरोह के दो अपराधी गिरफ़्तार

आगरा ।। शहर में लूट स्नेचिंग, राहगीरों से मोबाइल छीनने, पर्स छीनने जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले 2 अपराधियों को आगरा एत्माद्दौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि पुलिस के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी छत्ता के पर्यवेक्षण में दो मोबाइल/पर्स लुटेरे मोनू शर्मा पुत्र गुड्डन शर्मा निवासी अहिरपाड़ा पानी की टंकी के पास जनपद बुलंदशहर व ललित शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा निवासी शुशील नगर थाना एत्माद्दौला जनपद आगरा को ट्रांस यमुना फेस 1 रॉयल चौराहे के नजदीक मोड़ से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने चोरी के 3 अदद मोबाइल, और एक काले कलर की पल्सर बाइक भी बरामद की।दोनों अभियुक्तों का इतिहास आपराधिक किस्म का है।जिनपर थाना एत्माद्दौला पर ही काफी मुकदमे दर्ज हैं।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

शॉटशर्किट से फ्रीज़ में लगी आग। बाल बाल बचे बच्चे

आगरा।। थाना बरहन के खांडा में बिजली के शार्टशर्किट से आग लग गयी। जिसमें 20 हजार रुपये का रखा सामान फ्रीज, कपड़े, बॉक्स, बेड, रजाई जल कर राख हो गया। मकान मालिक कालीचरण ठाकुर ने बताया कि घर मे रखे फ्रीज में बिजली से आग लग गयी। जब धुंए और आग की लपटें दिखाई दी तो ग्रामीणों की सहायता से उसमे बैठी दो लड़कियां को बचाया गया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड व क्षेत्रीय पुलिस को दी गयी। जब तक फायर ब्रिगेड आयी तब तक बडी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र