Translate

Wednesday, March 27, 2019

शौच के लिए गई युवती से सामूहिक दुराचार करने वाले गिरफ्तार




रायबरेली।। शराब की नशे में धुत शौच के लिए गई युवती के साथ सामूहिक दुराचार करने वाले तीन आरोपियों को आखिरकार बछरांवा पुलिस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है बताते चलें कि प्रीती  17 मार्च को बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत शौच के लिए गई एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर पहले तो दुराचार किया और फिर अपराध छिपाने के लिए उसी के ही दुपट्टे से बांधकर एक खेत में फेंक दिया पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व ब्लाइंड मर्डर का केश दर्ज कर पड़ताल में शुरु की तो गांव के ही तीन आरोपी सामने आए हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना का अनावरण करते हुए एसपी सुनील कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बीती 17 मार्च को थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा अवगत कराया कि उसकी पुत्री सौच के लिए गई हूई थी जिसकी लाश गांव के बाहर मिली है  पिता की तहरीर पर बछरांवा पुलिस हुआ सम लाइंस व स्वाट टीम लगाया गया जिसके बाद गांव के ही तीन व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए जिनमें पहला नाम श्यामू कुर्मी पुत्र जागेश्वर ग्राम हरदोई थाना बछरांवा राम किशोर उर्फ बाबा पुत्र सुंदर निवासी ग्राम हरदोई थाना बंछरावा राजकुमार बारी पुत्र मंगली निवासी ग्राम अटरा थाना बछरावां के नाम प्रकाश में आए जिनसे सख्ती से जब पूछताछ हुई तो वारदात को कुबूल करते हुए पूरी घटना से अवगत कराया एसपी ने बताया कि गिरफ्तार श्यामू कुर्मी के खिलाफ लगभग 15 मुकदमे दर्ज हैं गिरिफ्तार करने वाली टीम में बछरांवा थाना अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह उप निरीक्षक जय कुमार सिंह हेड कांस्टेबल आबिद अली कांस्टेबल अरविंद कुमार स्वाट टीम मौजूद रही।


*** अवैध तमंचा के साथ एक  गिरफ्तार ***

रायबरेली।। अपराधियों खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत खीरो पुलिस ने अभियुक्त रामचंद्र कोरी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व दो कारतूस बरामद किया है पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


*** अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार *** 

रायबरेली।। आचार संहिता लागू होते ही जिले की सक्रिय हो चुकी पुलिस कि अभियान के दौरान लालगंज कोतवाली पुलिस ने एक युवक को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है पुलिस के मुताबिक अभियुक्त कमल लोधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


*** अवैध बारूद के साथ एक गिरफ्तार ***

रायबरेली।। हरचंदपुर पुलिस ने 12 किलो अवैध विस्फोटक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए युवक का नाम मोहम्मद इजहार बताया गया है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

नश कांटकर युवक ने की जीवनलीला समाप्त


सरेनी (रायबरेली)। सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम बसावन खेड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने हांथ की नश काटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना बीती सोमवार की शाम की बतायी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसावन खेड़ा निवासी सरवन यादव पुत्र स्व. रामेश्वर यादव ने अपने हांथ की नश काटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब इस संबंध में सरेनी प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सरवन नामक एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। घटना की जानकारी मृतक व्यक्ति की मां ने दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

बाइक सवार दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौके पर हुई मौत


रायबरेली। सरेनी  वर्तमान समय में समस्त रायबरेली जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां तेज रफ्तार ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दम्पत्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दम्पत्ति में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश सिंह पुत्र स्व. संकठा सिंह निवासी बिमौरा महेशखेडा थाना सरेनी अपने घर से अपनी पत्नी सुनीता को अपनी बाइक (यूपी 71 एस 2605)से लेकर पंडित का पुरवा जा रहे थे कि तभी साहनी मंदिर निकट सरांय कुर्मी थाना लालगंज के पास विपरीत दिशा से तेजी,लापरवाही व खतरनाक तरीके से चले आ रहे ट्रैक्टर चालक ( यूपी 33 ए सी 4256) ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सुनीता गिर गई व ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई और उसका सिर बुरी तरह कुचल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक महिला को कुचलते हुए भागा कि तभी महेश द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड लिया। जब चालक का नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दिलीप कुमार तिवारी निवासी लखनापुर बताया। ट्रैक्टर चालक को पकड़कर लालगंज थाने ले जाया गया। स्थानीयों की मानें तो ट्रैक्टर पर साहू भट्ठे का ईंटा लदा हुआ था और जब ट्रैक्टर मालिक को सूचना देकर बुलाया गया तो उसने वहां आने से मना कर दिया।मृतका सुनीता की सोनी, सोनम, स्वाती व मुस्कान चार बेटियां व अनिकेत नामक एक बेटा है। जानकारी के मुताबिक मृतका की एक बेटी का विवाह हो चुका है व दूसरी बेटी का विवाह आगामी 12 मई को होना है। इस घटना से परिवारीजनों में हाहाकार मच गया व सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सहित लालगंज – सरेनी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जानकारी ली।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

कूड़ा जलाने के चक्कर मे दो घर आए आग की चपेट मे


लालगंज,रायबरेली ।। गर्मी के मौसम का आगमन होते ही आगजनी जैसी घटनाओं का भी आगमन हो गया है।बढ़ती गर्मी के साथ साथ आगजनी जैसी घटनाओं में भी वृद्धि होना निश्चित है।एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां आग ने दो घरों को अपने आगोश में ले लिया और लाखों का सामान जलाकर राख कर दिया। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम नौबस्ता पोस्ट खजूरगांव का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवबहादुर सिंह के यहां दरवाजे पर लगा कूड़ा कचरा जलाया गया था और तभी दोपहर में हवा के झोंके ने आग की चिंगारी को शिवबहादुर के छप्पर में जा गिराया और देखते ही देखते चिंगारी ने आग का भयानक रूप धारण कर लिया और छप्पर सहित वहां खड़े ट्रैक्टर को चपेट में लेते हुए उसके टायर सहित छप्पर को जलाकर राख कर दिया। आग ने कुछ ही समय बाद पडोसी मान तिवारी पुत्र बालकृष्ण तिवारी के छप्पररुपी घर को अपने आगोश में ले लिया और छप्पररुपी घर में रखे सामान को जलाकर स्वाहा कर दिया। मान तिवारी बहुत ही गरीब व्यक्ति हैं और इस घटना से वह बेहद दुःखी हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

नील गायो के आतंक से परेशान है किसान



मोहम्मदी,लखीमपुर खीरी।।  गुलौली रोड के बीसियो गांवो के सैकड़ो किसान नील गाय के झुण्डो के आतंक से पीड़ित है। क्षेत्र में नील गायो के दर्जनो झुण्ड आंतकवादियो की भाति सक्रिय है जो फसलो को तो भारी नुकसान पहुचा ही रहे है साथ ही रोडो पर छलागे लगाने के चलते आये दिन र्दुघटनाए घटित होती है। बाइक लीलगाय भिडन्त में कई जाने भी जा चुकी है। किसानो के द्वारा काफी समय से इन नील गायो से मुक्ति दिलाये जाने की प्रशासन एवं वन विभाग से की जा रही है लेकिन किसानो की समस्या कोई सुनने को तैयार नही है।
तहसील क्षेत्र के दोनो ब्लाक क्षेत्रो में हजारो की संख्या में मौजूद नील गायो के आतंक से किसान खासा परेशान है। एक साथ दर्जनो के झुण्ड में रहने वाली ये नील गाय जिस खेत या क्षेत्र में पहुच जाये तो वहां के खेत के खेत फसले विशेष रूप से दलहनी, तिलहनी सहित सब्जी वाली फसले पलक झपकाते ही साफ हो जाती है। खेतो की रात-दिन रखवाली करने के उपरान्त भी कृषक इन अताताई नील गायो से फसलो की सुरक्षा नही कर पा रहे है। यही नही ये अताताई नील गायो के झुण्ड जब एन.एच-24 मोहम्मदी-शाहजहांपुर, पसगवाॅ-जे.बी.गंज, गुलौली रोड, बरबर रोड, बरबर से जहानीखेड़ा रोड पर चौकड़ी भरती हुई रोड क्रास करती है तब इन मार्गो से गुजरने वाले वाहनो विशेष रूप से बाइक एवं छोटी कार चालको के लिये ये जानलेवा साबित होती है। वर्ष 2016 में लगभग तीन दर्जन र्दुघटनाओ में पांच लोगो की जाने चली गयी और तमाम लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। ये नील गाय फसलो की दुश्मन साबित होने के साथ-साथ वाहन चालको के लिये भी दुश्मन साबित हो रही है। किसानो को दोहरी हानि का सामना करना पड़ रहा है। मोटी लागत लगाकर फसल तैयार की तैयार हुई तो नील गायो का झुण्ड चटकर गया। लम्बे समय से किसान इन नील गायो के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन से करते आ रहे है लेकिन इन जिम्मेदारो के कानो पर जू नही रेंग रही है।


दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

मच्छरों के कहर से लोगों का जीना हराम


लखीमपुर-खीरी। मौसम के करवट बदलते ही अर्थात् गर्मियों की शुरुआत होते ही मच्छरों का प्रकोप जोरों के साथ बढ़ गया है। मुख्यालय पर ही शहर का ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है जहां इस प्रजाति का जबरदस्त प्रकोप न हो। मच्छरों की बढ़ोत्तरी के साथ ही मच्छरों को तथाकथित रूप से मारने वाली क्वायलों लिक्विडों व अगरबत्तियों की बिक्री बढ़ गई है परन्तु मच्छरों से यह कोई भी उपाय छुटकारा दिलाने में सक्षम साबित नहीं हो पा रहे हैं। मच्छरों  का प्रकोप अब दिन में भी जारी रहता है जबकि अभी कुछ वर्षों पूर्व ऐसा नहीं था ,कुछ गिनी चुनी जगहों पर ही दिन में मच्छरों  का कहर रहता था। ज्ञात हो कि इस जिले में मच्छर जनित रोगों का वैसे भी अधिक खतरा रहता है। रोगों में बुखार की शुरुआत हो चुकी है। इन सबका एक प्रमुख कारण भी जनमानस में चर्चित है कि जब तक यहां किसी समस्या की अधिकता नहीं हो जाती तब तक उस तरफ हमारे देश की मशीनरी का ध्यान जाता ही नहीं है । अगर समय रहते समस्या का निदान हो जाय तो लोगों को जान माल का नुकसान कम उठाना पड़े। नागरिकों की डिमाण्ड है कि नगर क्षेत्र सहित सम्पूर्ण जनपद में दवा का नियमित छिड़काव कर मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा दिलाया जाय ताकि लोगों को इसकी वजह से  अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।


दिनेश सिंह सोमवंशी ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

सरकारी स्कूल में पेड़ से लटका मिला सफाईकर्मी का शव


आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के बिहारीपुर नयाबास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वह घर से स्कूल में सफाई के लिए पहुंचे 55 वर्षीय अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव को नीचे उतार परिजनों को सूचित किया। दरअसल घटना बिहारीपुर नयावास थाना एत्मादपुर की है जहां सुबह ग्रामीणों ने गांव के जूनियर हाई स्कूल के ग्राउंड में गांव के ही निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र सिंह कासव लटके देखा इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान को ग्रामीणों सूचित किया उसके बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को पेड़ से उतारा। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक गांव बिहारीपुर काही 55 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र मक्खन लाल है जो इसी जूनियर हाई स्कूल में सफाई का काम करता था। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

देवेंद्र कुमार वघेल क्राइम संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

निर्धारित समय से जलापूर्ति के बाद भी कमीशनखोरी के चक्कर में जलनिगम ने बिछाई अनावश्यक पाइप लाइन, सरकारी धन और अधिकारों का किया दुरुपयोग




फिरोजाबाद।। उच्चाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनता की आँखों पर विकास का चश्मा चढ़ाकर सत्ता से जुड़े कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से जलनिगम के अधिकारी अपने अधिकारों और सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए जनता को मोहरा बनाकर कमीशनखोरी का खेल बड़े स्तर पर खेल रहे हैं जिसमें जनप्रतिनिधी सहित क्षेत्रीय पार्षद के भी शामिल होने की आशंका है। जलनिगम द्वारा नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गली मौहल्लों में जेड़ाझाल परियोजना के नाम पर सिर्फ सड़कें खोद खोद कर डाल दी गई हैं जिसकी तरफ किसी भी विभाग के अधिकारियों या पार्षद का कोई ध्यान तक नहीं है इसी वजह से राहगीरों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है और आये दिन महिलाएं, बच्चे ही नहीं बल्कि वाईक सवार भी असन्तुलित होकर चोटिल हो रहे है। जलापूर्ति के लिये घरों को जाने वाले कुछ कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे जल की बर्बादी भी हो रही है। टूटी हुई सड़कों और पाइपों की तरफ ध्यान न देते हुए लाखों रुपए खर्च कर कुछ महीनों पूर्व बनाई गई नई सड़कों को भी विकास के नाम पर तोड़ कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का निरंतर प्रयास जारी है। ऐसा ही एक उदाहरण वार्ड संख्या 51, मौहल्ला अट्टावाला के ओम दूध वालों की पुरानी दुकान के पास वाली गली में मंगलवार की सुबह उस समय देखने को मिला जब वर्ष 1960 से पहले बनाई गई आर.सी.सी. की पक्की सड़क को अचानक पार्षद पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल के संरक्षण में ठेकेदार संग पहुंचे निगम कर्मचारियों ने खोदना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन कुमार शर्मा ने जलनिगम के वरिष्ठ अधिकारी राकेश कुमार से उनके मोबाइल नंबर 7982343868 पर सम्पर्क कर पूछा कि जब सभी परिवारों को नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा निर्धारित समय से दो टाइम की जलापूर्ति की जा रही है फिर इस नई पाइप लाइन ड़ालने का उद्देश्य और औचित्य क्या है ? तो वह इस सवाल पर कोई भी संतुष्टि पूर्ण जबाव नहीं दे सके और यह बताए जाने पर कि उक्त रास्ते से सम्बंधित एक वाद माननीय न्यायालय आगरा में आज भी विचाराधीन है जिसके लिए एक बार सम्बंधित न्यायाधीश से अनुमति या सलाह लेना न्यायोचित रहेगा,तो इस बात को भी सुनकर नजरअंदाज करते हुए कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

अवैध कच्ची शराब व बनाने वाले उपकरणों के साथ एक युवक गिरफ्तार


कन्नौज।। सौरिख में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सौरिख पुलिस द्वारा कस्बा सौरिख स्थित मो. अम्बेडकर नगर,गिहार बस्ती में अरविंद गिहार पुत्र सोनेलाल के घर से लहन- करीब 4000 लीटर अवैध कच्ची शराब- 20 लीटर,01 अवैध शराब बनाने की भट्टी व अन्य अवैध शराब बनाने के उपकरण। वही समय रहते उक्त बरामदगी न की जाती तो अभियुक्त द्वारा इस कच्चे माल का उपयोग कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब तैयार की जा सकती थी। लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है,व अवैध शराब एवं अवैध शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सौरिख पर मु.अ.सं.- 135/19,अंतर्गत धारा- 60(2) आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुशर्रत अली ब्यूरो चीफ कन्नौज
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

Friday, March 22, 2019

जनआधार कल्याण समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र महोत्सव मनाया गया





फिरोजाबाद ।। विधानसभा क्षेत्र सिरसागंज की ब्रांड एंबेसडर सोनाली यादव व आईडियल पब्लिक स्कूल के सहयोग से मंगलवार को जनआधार कल्याण समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र महोत्सव मनाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। रंगों की फुहारों और अबीर गुलाल की खुशबू के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उपजिलाधिकारी सिरसागंज/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं युवा मतदाता नंदन बंसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर निर्धारित समय से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली सिरसा गेट स्थित आईडियल पब्लिक स्कूल से निकाली गई। हाथों में तख्तियां लिए सैकड़ों बच्चे जोश भरे अंदाज के साथ युवा नेतृत्व में नारे लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे विभिन्न मार्गों से होते हुए सभी प्रतिभागी वापस विद्यालय पहुंचे जहां बच्चों एवं गणमान्य लोगों का मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिरसागंज ने प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अमर भारती एवं अक्रॉस टाइम्स के सहयोग से सामाजिक संस्था जनआधार कल्याण समिति एवं ब्रांड एंबेसडर सिरसागंज द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में उपजिलाधिकारी सिरसागंज/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार सिरसागंज प्रसून कश्यप व अन्य अधिकारियों सहित सैकड़ों मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर 23 अप्रैल 2019 को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में स्वयं व परिवार सहित अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करने की शपथ ली और जागरूकता का संदेश दिया। शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य की पूर्ति हेतु जागरूकता के लिए बनाया गया सैल्फी पॉइंट आकर्षण का केन्द्र बना रहा जहां मतदाताओं ने सैल्फी ली और सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रसून कश्यप तहसीलदार सिरसागंज, सोनाली यादव (ब्रांड एंबेसडर सिरसागंज), मनीषा शर्मा, जनआधार कल्याण समिति के प्रांतीय सचिव प्रवीन कुमार शर्मा सहित राजकुमार शर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ अग्रवाल (डीशू), आशीष पोरवाल, देश दीपक गुप्ता, अंजली गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक और निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईडियल पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

एक नज़र युवा मतदाता नंदन बंसल पर




फिरोजाबाद।। जनपद ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान के पहले युवा हैं जिन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2019 को जनआधार कल्याण समिति और स्वीप द्वारा संयुक्त रूप से ए जी पब्लिक स्कूल, सुहाग नगर फिरोजाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता रैली को रवाना करने का सुनहरा मौका मिला। फिरोजाबाद सिटी के अनार वाला गोदाम निवासी चूड़ी व्यवसायी मनोज बंसल के पुत्र हैं। बार्ड:51, भाग संख्या:146, अनुभाग:1 - अट्टावाला मौहल्ला, बूथ: अग्रवाल धर्मशाला:2 - छोटी छपैटी फिरोजाबाद के कमरा नम्बर 4 में पहली बार मतदान करेंगे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के आगरा सिटी स्थित दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा से बी.कॉम ऑनर्स के छात्र हैं।


कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र