राजीव कुमार कुशवाहा,अक्रॉस टाइम्स
शाहजहांपुर। यातायात निदेशालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें मृतकों की संख्या को न्यून किये जाने के उद्देश्य की प्राप्ति के क्रम में दिनांक 06.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिक्षा भवरे द्वारा क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक , थाना प्रभारी खुटार व अन्य पुलिस बल के साथ थाना खुटार क्षेत्रान्तर्गत व अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम वर्मा द्वारा प्रभारी निरीक्षक यातायात बच्चू सिंह व सम्बन्धित थानों की सीसी टीम व अन्य पुलिस बल के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे की हालत में वाहन चलाये जाने की पृवत्ति पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से सप्ताहांत (Weekends) दिनांकः 06.06.2026 (शनिवार) को समय 20.00 बजे से 23.00 बजे तक जनपद शाहजहांपुर स्थित थाना मदनापुर, थाना सिंधौली, थाना खुटार व थाना पुवायां में स्थित टोल प्लाजा पर (वाहनों की गति टोल प्लाजा पर धीमी होने के दृष्टिगत) व अन्य जगहों पर ड्रकंन ड्राइविंग अभियान चलाकर सघन वाहन की चेकिंग की गयी । अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया एवं चेकिंग के दौरान परिवार के साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों से टोल प्लाज पर उनसे हाल-चाल व समस्याओं के बारे में पूछा गया । साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन हेतु प्रेरित किया गया । चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाये गये वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चारपहिया/दुपहिया वाहनों के 20 चालान ड्रंकन ड्राईविंग, 68 चालान म़ॉडिफाइड साइलेंसर, 13 चालान प्रेशर हॉर्न व हूटर , 166 चालान तेज गति से चलने वाले वाहनों व 240 चालान बिना हेलमेट सहित कुल 1013 चालान एमवी एक्ट के तहत किये गये तथा 03 वाहन एमवी एक्ट के तहत सीज किये गये । उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस शाहजहांपुर द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment