अक्रॉस टाइम्स
बंडा,शाहजहांपुर। ब्लॉक बंडा के अंतर्गत साधन सहकारी समिति ढका घनश्याम में जब से बनी हुई है तब से गांव कुंडरा व चिकितिहा जुड़े हुए हैं । लेकिन इस बार नवदिया में नई समिति का गठन हुआ है इन दोनों गांव के सचिव द्वारा नाम काट दिए गए हैं। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने साधन सहकारी समिति से नाम काटने पर तहसील दिवस बनाया में प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया है कि हमारे गांव से नवदिया की दूरी 6 किलोमीटर पड़ती है वहीं साधन सरकारी समिति ढका घनश्याम 500 मी पर बनी हुई है फिर भी सचिन की मिली भगत से दोनों गांव केनाम काट दिए गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कमजोर वर्ग के किसान इतनी दूर से खाद बीज कैसे ला सकेंगे ? इस संबंध में गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों गांव के नाम कटने की सचिव से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने किसी प्रकार की कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। वही ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने डीएम साहब से निवेदन किया है दोनों गांव को पुनः जोड़ा जाए जिससे नजदीक समिति का लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गुरदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह हरिशरन सिंह, जसकरन सिंह नेत्रपाल सिंह, विष्णु पाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment