Translate

Sunday, June 10, 2018

महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनी सरिता मौर्या

आगरा।। शिवपाल शिवपाल यादव यूथ ब्रिगेड का विस्तार करने की श्रंखला में महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और यूथ ब्रिगेड का विस्तार करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है इसकी जिम्मेदारी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने दी नवागत प्रदेश अध्यक्ष सरिता मौर्या को ब्रिगेड  के संस्थापक शिवपाल यादव ने सैफई बुलाकर मनोनयन प्रमाण पत्र और आशीर्वाद दिया इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता नितिन कोहली ,ऋषि  यादव जिलाध्यक्ष, राजपाल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,धारा  सिंह ,धनपाल सिंह, अंगद सिंह धारिया ,सोमवीर यादव, अरविंद कुमार, राहुल घोष ,अभिषेक जादौन, नीरज चक, जानू गुप्ता, मोहम्मद वहीद कुरैशी ,जावेद खान, प्रमोद कुमार और विष्णु त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

संदिग्ध हालतों में विवाहिता की मौत, पति सहित ससुरालीजन फ़रार

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के चित्रशाला कारोबारी रामप्रसाद महाजन की पुत्रवधू 27 वर्षीय संजना की संदिग्ध हालातों में मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद से मृतका के ससुरालीजन संजना के शव को घर पर छोड़कर फरार हो गए है। वहीं संजना के पति भी घटना के बाद से फरार हो गया है। घटना की जानकारी होते ही मृतका संजना के मायके वाले मौके पर पहुँच गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँच गयी। पुलिस ने संजना के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल भी शुरु कर दी है। मृतका संजना के परिजनों ने बताया कि जब वो घर आये तो संजना की लाश घर के आंगन में पड़ी मिली थी। घर के एक कमरे में पंखे पर चुन्नी का फंदा लगा हुआ था जिस समय संजना की मौत हुई। उस दौरान संजना 10 वर्षीय पुत्र शुभम और 7 वर्षीय पुत्र आर्यन चित्रशाला की बाड़ी में खेल रहे थे। मृतका संजना की बहन का आरोप है ससुरालीजनों ने पहले उसकी हत्या की उसके बाद लाश को पंखे पर लटका दिया। संजना की बहन का कहना है पूर्व में भी कई बार मारपीट की जा चुकी है। इस मामले में पहले भी मुकदमा लिखवाया गया था। आए दिन दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष संजना से मारपीट करता था।पुलिस अशिकारियों ने बताया कि ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। घटना के बाद से ही संजना का पति और ससुरालीजन फरार है जिनकी तलाश शुरू कर दी है। भागने से पहले ससुरालीजन घर में से जरूरी सामान निकाल कर अपने साथ ले गए हैं। इससे साफ़ है कि संजना के साथ हुई घटना में ससुराल के लोग शामिल थे। फरार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा लिखा जा रहा है।

आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

पैंगोरिया मिष्ठान भण्डार स्वामी पर एक बार फिर जानलेवा हमला, अपाचे सवार बदमाशों ने की फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली, आला अधिकारी मौके पर

फतेहाबाद ।।  फतेहाबाद के अम्बेडकर चौक स्थित प्रतिष्ठित पैंगोरिया मिष्ठान भण्डार के स्वामी सुभाष पैंगोरिया पर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार तडके एक बार फिर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग की जिसमें वह बाल-बाल बच गए परन्तु गोली दुकान पर आये एक ग्राहक को लग गयी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे आगरा रैफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना से कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया सूचना पर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा, एसपीआरए नित्यानंद सहित तमाम फोर्स मौके पर पहुंचा तथा मामले की जानकारी की वहीं दोपहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक भी फतेहाबाद पहुंचे तथा पीडित से जानकारी की। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार तड़के 7ः30 बजे पैंगोरिया मिष्ठान भण्डार के स्वामी सुभाष पैंगोरिया घर से अपनी दुकान पर पहुंचे जब वह अन्दर जाने के लिए सीढ़ियों पर खड़े थे तभी आगरा की ओर से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों जिनमें पीछे बैठे दोनों बदमाशों के हाथों में तमंचे थे दोनों ने फायर झोंक दिया खतरा भांप सुभाष पैंगोरिया बचते हुए अंदर की ओर भागे तथा गोली से बाल बाल बच गए वहीं बदमाशों द्वारा चलायी गयी एक गोली दुकान के अंदर मिठाई लेने के लिए आए फतेहाबाद के नगला मावई निवासी अशोक पुत्र रामनाथ के हाथ में जा लगी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रैफर ‌कर दिया गया वहीं बदमाश बाजार में एक हवाई फायर करते हुए बाह रोड की तरफ भाग गए। इधर घटना की जानकारी होने पर सैकडों की संख्या में व्यापारी तथा क्षेत्रीय जनता मौके पर पहुंच गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए जिसमें बाइक पर बैठे तीन बदमाशों में से दो बदमाशों के चेहरे दिखायी दे रहे थे जबकि तीसरा बदमाश हेलमेट लगाए हुए था। वहीं सुभाष पैंगोरिया के अनुसार इन बदमाशों के आस पास दो बाइकें और देखी गयीं हैं जिन पर दो दो बदमाश मौजूद थे जो पहले से रैकी कर रहे थे। इसी बीच एसपीआरए पूर्वी नित्यानंद राय, क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे तथा व्यापारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। दोपहर 12 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक तथा एसपी क्राइम मनोज सोनकर मौके पर पहुंचे तथा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। पूर्व में सन् 2013 में भी बाइक सवार बदमाशों द्वारा सुभाष पैंगोरिया पर फायरिंग की गयी उसके बाद 4 फरवरी 2017, 30 जनवरी 2018 तथा अब 8 जून 2018 को फायरिंग की गयी। पिछली तीन घटनाओं में फायरिंग रात के समय की गयी अब तडके घटना को अंजाम दिया गया। दोनों ही समय बाजार में चहल पहल काफी कम होती है जिससे बदमाश अपनी वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। 

आगरा से सोनू सिंह की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

महारानी अवंतीबाई लोधी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का दहतोरा में हुआ शुभारम्भ

आगरा। महारानी अवंतीबाई लोधी द्वितीय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ दहतोरा बचत मैदान पर हुआ। टूर्नामेंट का शुभारम्भ अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने अवंतीबाई लोधी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित व फूल चढ़ाकर कर किया। इस मौक़े पर अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि आज युवाओं में खेल भावना का होना नितांत आवश्यक है। खेलों से युवाओं में शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है।किसी भी खेल में सहभागिता करने से युवाओं में अनुशासन एवं नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है जो समाज व राष्ट्र के विकास के लिए आवश्यक है। टूर्नामेंट आयोजन समिति के प्रेमराज लोधी ने बताया कि आयोजन समिति प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी अवंतीबाई लोधी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराती है। जिसमें विजेता टीम को 15000₹ व उपविजेता टीम को 7100₹ प्रोत्साहन राशि के साथ प्रतिभाग करने वाली सभी टीम के खिलाड़ियों को मैन ऑफ़ द मैच दिया जाएगा। प्रमुख रूप से महेश प्रधान, डॉ सुनील राजपूत, हरिओम लोधी, पवन चौधरी, थान सिंह नेता, राजेन्द्र लोधी, राहुल राजपूत, भीमसेन लोधी, जितेंद्र राजपूत, सतेन्द्र राजपूत मनीष राजपूत, विष्णु मुखिया,अमित बघेल, चोब सिंह, राकेश लोधी, गंगा सिंह,गजेंद्र राजपूत, चंद्रवीर राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

श्री गौशाला सेवा धाम का शिलान्यास मेयर नूतन राठौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया

फिरोजाबाद।। श्री गौशाला फिरोजाबाद के द्वारा पुरूषोत्तम मास के पुण्य अवसर पर यमुना घाट सोफीपुर, सदर गौशाला की भूमि पर एक नई श्री गौशाला सेवा धाम का शिलान्यास मेयर नूतन राठौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेयर नूतन राठौर ने कहा कि हिन्दू धर्म में गौ-सेवा को सर्वोपरि मानकर माता के रूप में पूज्य माना जाता है। सनातन संस्कृति में गाय देवतुल्य है। हम सभी को गायों को श्रृद्वा भावना से पूजना चाहिये। गायों की सेवा के लिये नगर निगम द्वारा पूरा सहयोग दिये जाने का भी आश्वासन मेयर द्वारा दिया गया। प्रबंधक राजनरायन गुप्ता ने कहा कि नई गौशाला की आवश्यकता को देखते हुये श्री गौशाला द्वारा अपना नया उपक्रम यमुना घाट सोफीपुर पर गौ-सेवा धाम के नाम से शुरू किया जा रहा है। यहां जन सहयोग से आधुनिक गौशाला का निर्माण कराया जायेगा। जिसमें जैबिक खाध एवं गौमूत्र शोधन का भी भविष्य में प्रोजेक्ट लगाया जायेगा साथ ही इस क्षेत्र के विकास के इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की भी योजना है। एमएलसी डा0 दिलीप यादव ने भी गौ-सेवा कार्य के लिये गौशाला समिति की सराहना करते हुये हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।मुख्य व्यवस्थापक हनुमान प्रसाद गर्ग ने गौशाला की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि गौ-सेवा करना हम सभी का धर्म है। इस पुण्य कार्य में सभी को आगे आना चाहिये। सदर गौशाला में जगह की कमी के कारण गायों को उचित वातावरण नही मिल पा रहा है। हमारा प्रयास है कि नई गौशाला की स्थापना से गायों को नया जीवन मिलेगा। अनेक दानदाताओं द्वारा भी सहयोग की घोषणा की गई। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्नू बंसल एडवोकेट द्वारा व संचालन सचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. दिलीप यादव (MLC)सुश्री नूतन राठौर (महापौर नगर निगम फिरोजाबाद),जे पी यादव (एडवोकेट), राजनारायण मुन्ना, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, हनुमान प्रसाद गर्ग, अरुण पालीवाल, राकेश शर्मा (चुन्नू), सुनील वशिष्ठ, सुनील शर्मा, हरिशंकर तिवारी सहित प्रवीन कुमार शर्मा, विजय कुमार वर्मा, सुनील राणा (जनआधार कल्याण समिति), डॉ अखिलेश शर्मा (चाणक्य फाउंडेशन), सतेंद्र जैन (लोक नागरिक कल्याण समिति) व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गौ सेवक उपस्थित रहे।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

हर घर में हो शौचालय, हर गरीब को मिले आवास : मुख्यमंत्री

लखीमपुर खीरी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रत्येक जिले में चल रही विकास कार्यो की समीक्षा के चलते शुक्रवार को लखीमपुर में भी मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक और चौपाल लगाने पहुँचे। मुख्यमंत्री का उड़ान खटोला सुबह करीब 11: 46 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरा।

स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण संबंधित जानकारियां ली

जिला प्रशासन व पार्टी कार्यक्रताओं द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री कार में सवार होकर अपने काफिले के साथ करीब 12: 05 बजे कलेक्ट्रेड पहुँचे। करीब 2 घंटे की देरी से मुख्यमंत्री लखीमपुर पहुंचे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी ने जिले के विकास कार्यो और कानून व्यस्था की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभागार में मौजूद अधिकारियों से जिले में पिछले चार साल में हुये विकास कार्यो का लेखा-जोखा भी मांगा। इस दौरान पटरी से उतरी जिले की कानून व्यस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण संबंधित जानकारियां भी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत अभियान को पूर्ण रूप से अमली जामा पहनाया जाए।

समस्याओं पर करेंगे विचार विमर्श

हर घर में शौचालय हो और हर गरीब के पास अपना घर, सरकार इसके लिए करोड़ों खर्च कर रही है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अगर कोताही की गई तो आप पर भी कार्यवाही होगी। इस दौरान जिले के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश की। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट परिसर में बने पार्क में ग्राम प्रधानों से मुखातिब होंगे और उनसे विकास कार्यों की समीक्षा सहित आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेड परिसर छावनी में तब्दील रहा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर के हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद दिखी। उस मार्ग पर सुरक्षा के आसा इंतजाम किए गए थे, जिससे होते हुए मुख्यमंत्री को चौपाल लगाने लहौरीनगर सरैंया गांव जाना था ।

लखीमपुर खीरी से दिनेश सिंह सोमवंशी की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

प्रधानमंत्री आवास योजना को ग्राम प्रधान लगा रहा पलीता

फ़िरोज़ाबाद।। योगी सरकार में भृष्टाचार चरम सीमा पर , ऐसा ही मामला देखने को मिला गांव भाडरी में प्रधानमंत्री आवास योजना को ग्राम प्रधान लगा रहा पलीता,पूर्व में वने दूसरे के अधूरे आवास पर ही पीला ईंट से बना डाला आवास ,कई बार की शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन,आखिर कब होगी दोषियों पर कार्यवाही,पीड़िता ने लगाई जिलाधिकारी नेहा शर्मा से न्याय की गुहार।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

दो पक्षों में हुआ विवाद

फिरोजाबाद।। थाना लाइनपार के गांव ढोलपुरा में विवाहिता को भगा ले जाने के आरोप में दो पक्षों में विवाद गाली गलौज के बाद महिला पक्ष के लोगों ने अपने ही घर में जानवरों के चारे में लगाई आग। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए रचा आग का सडयंत्र। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। ढोलपूरा निवासी फतेह सिंह ने दूसरे पक्ष को झूठा फंसाने के लिए अपने सामान में लगाई आग।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

Saturday, June 9, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्याे और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी पहुँचे कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्याे और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेंशन के माध्यम से विभागवार मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति को प्रस्तुत किया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने जाति आय और निवास प्रमाण पत्रों के आवेदन पत्रों के शीघ्र निस्तारण एवं उन्हें जारी करने के निर्देश दिए। जिससे आम जन को ससमय प्रमाण पत्र प्राप्त हो सके। पेयजल पाइप लाइन से सम्बन्धित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अप्रसन्नता व्यक्त की तथा इन परियोजनाओं की कार्यशीलता के संबंध में 15 दिन के अंदर जांच कर रिर्पोट उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिए। उन्होनें शुद्ध पेयजल के आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि सभी सड़के गढ़डामुक्त हो जिससे आवगमन सुलभ हो एवं दुर्घटनाओं को रोका जा सके। आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में उन्ही लाभार्थियों को सम्मिलित किया जाय। जिन्हें किन्ही अन्य योजना से आवास का लाभ न प्राप्त किया हो। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में उन्होनें कहा कि प्रदेश के कई जनपदों में योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार की नही पर लापरवाही की शिकायतें अवश्य प्राप्त हुयी किन्तु जनपद खीरी में इस योजना में बेहतर काम हुआ है।  राशन कार्डाे की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्रता के अनुरूप हर व्यक्ति के पास राशनकार्ड मुहैया हो, हर माह उसे राशन मिले और पात्र व्यक्तियों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए। बैठक में मोहम्मदी के विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने गौ सदन बरबर मंे रखे गये पशुओं के चिकित्सा एवं आहार व्यवस्था तथा पशु चिकित्सालय बरबर में पूर्ण कालिक पशु चिकित्साधिकारी पद स्थापित करने की तरफ मा0 मुख्यमंत्री की तरफ ध्यान आकृष्ट किया। जिसपर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को तत्काल जनपद में उपलब्ध पशु चिकित्साधिकारियों में से किसी पशु चिकित्साधिकारी की तैनाती करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनपद में इको पर्यटन की अपार सम्भावनाओं के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। जनपद के कृषि आधारित सम्भावानाओं को देखते हुए कृषि आधारित उघोगों को बढ़ावा देने हेतु प्रयास किये जाने की भी अपेक्षा की। उन्होनें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक प्रत्येक माह उघोग और व्यापार से सम्बन्धित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को मिले तथा कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होनें सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए जिससे शिकायतों का स्थानीय समाधान सम्भव हो सके। उन्होनें श्रावस्ती माडल का उल्लेख करते हुए उसको प्रभावी तरीके जनपद में लागू करने का भी निर्देश दिया।उन्होनें कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को केवल सरकारी कार्यक्रम न बनाया जाय वरन गंदगी कही भी हो उसकी सफाई होना अति आवश्यक है। वही अवैध खनन कर रहे लोगो पर सख्ती बरतते हुए कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाय। डायल 100 की उपलब्धता एवं सक्रियता सभी चौराहों पर बनी रहे जिससे कानून व्यवस्था कायम रहे। महिलाओं एवं अनु0जाति और जनजाति से सम्बन्धित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाय। थानों की दीवालों पर सभी महत्वपूर्ण टेलीफोन नम्बर अंकित हो। शहर के महत्वपूर्ण स्थलों पर भी महिला हेल्पलाइन सहित सभी टेलीफोन नंबर अंकित कराये जाय। पुलिस वेरीफिकेशन से सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण 24 घण्टे से लेकर 03 दिन के भीतर अवश्य कर दिया जाय। उन्होनें जहरीली शराब बनाने तथा बिक्री को रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की जाय और ऐसे प्रकरण सामने आने पर सख्त कार्यवाही की जाय।उन्होनें जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाय।शासन की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में उन्हें सहभागी बनाया जाय तथा योजनाओं की प्रगति से उन्हें समय समय पर अवगत कराया जाय। बाढ़ सम्बन्धी कार्यो की मानीटिरिंग के लिए भी जिलाधिकारी को निर्देश दिया। इस दौरान पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सांसद अजय मिश्र टेनी, सांसद रेखा वर्मा, विधायक योगेश वर्मा, राम कुमार वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, मंजू त्यागी, रोमी साहनी, अरविन्द गिरि, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवि रंजन सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी से शिवेंद्र सिंह सोमवंशी की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

कनराऊ में लगाई सांसद ने चौपाल, सुनी फरियादियों की समस्याएं

आगरा ।। जिला की तहसील एत्मादपुर की ग्राम पंचायत अमानाबाद  कनराऊ में एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया ने चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्यों को सुना। और तत्काल संबंधित अधिकारियों से निस्तारण के आदेश दिए। सांसद ने उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरण किये। लोंगों की समस्या पानी को लेकर रही। फरियादियों ने शिकायत की हैंडपंपों में अधिकांश लोंगों ने समरसेवल डाल रखी है। तुरंत सांसद ने बरहन इंस्पेक्टर को कहा कि लोग टोंटी लगाकर दूसरे व्यक्तियों को पानी दें। यदि ऐसा नहीं करते हैं। तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें। इस चौपाल में एसपीआरए, एसडीएम एत्मादपुर, सीओ अतुल कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एसडीओ विधुत, आदि अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही सांसद प्रतिनिधि टीकम सिंह तोमर, हुकम सिंह चाहर, ग्रामप्रधान हरीसिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र