Translate

Monday, June 19, 2017

सफलतापूर्वक संपन्न हुई फिल्म 'पहल' की शूटिंग ।

सफलतापूर्वक संपन्न हुई फिल्म 'पहल' की शूटिंग ।
…....…...........................
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
फिल्म जगत
हिंदी फीचर फिल्म 'पहल' की शूटिंग आज सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। दर्शकों को जल्द ही सिनेमाघरों में अभिनेता राजशेखर साहनी और अभिनेत्री प्रियंका रघुवंशी के दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। 'भीष्म साहनी' के नुक्कड़ नाटक 'हानुश' से प्रसिद्ध अभिनेता 'राजशेखर साहनी' आप सभी को बड़े पर्दे पर फिल्म 'पहल' में मुख्य नायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म निर्माता रामसूरत बिंद उन सभी व्यक्तियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं  जो पर्दे के पीछे से अपना अमूल्य समय देकर शूटिंग के समय सहायता की है। 'राजापुर सिकरौर सरायमीर' जनपद 'आजमगढ़' के अभिन्न सहयोगी बुद्धि राम बिंद, अनिल कुमार बिंद, अभिषेक बिंद,सर्वजीत बिंद सूर्या आदि लोगों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। फिल्म के समाचार को प्रदर्शित करने के लिए इलेक्ट्रिक एवं प्रिंट मीडिया का भी रामसूरत बिंद आभार प्रकट करते हैं। ज्ञान प्रकाश , राकेश कश्यप, राजीव शुक्ला, केशव पंडित, धर्मवीर कीर, मुकेश मधुर आदि ने फिल्म के समाचार को प्रकाशित करने में मदद किया है ।  पहल फिल्म के कोरियोग्राफर सागर शान हैं ।  फिल्म के अन्य सहायक कलाकार सुनील निषाद, ओमप्रकाश ओम,  आशा, मुकेश, बृजनाथ सिंह , केतन सोनी , , असीम साहनी, विद्या, अजय कुमार, राहुल साहनी आदि ।

Sunday, June 18, 2017

प्रदेश सरकार के 100 दिन के अन्र्तगत किसानो के हित में अनेको कार्य किये- जिलाधिकारी

प्रदेश सरकार के 100 दिन के अन्र्तगत किसानो के हित में अनेको कार्य किये- जिलाधिकारी

अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर। वर्तमान सरकार के मुखिया मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के अनुपालन में तथा सरकार के 100 दिन के कार्य के अन्र्तगत जनपद में रवी क्रय वर्ष 2017-18 के मूल्य समर्थन योजना के अन्र्तगत 21885 किसानो से 18 लाख 20 हजार कुन्टल गेहूँ क्रय करते हुये 2 अरब 97 करोड़ 55 लाख 84 हजार रूपये किसानो को भुगतान कर  प्रदेश में सर्वाधिक गेहूँ क्रय किया गया। सरकार की नीति है कि किसानो को उनके फसल उत्पाद का उचित मूल्य मिले। उनके फसल उत्पादन का सही मूल्य किसानो को ही मिलना चाहिये बिचैलियों को नही। जिले स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा 175 गेहूँ क्रय केन्द्रो को खुलवाते हुये किसानो को नजदीकी केन्द्र पर गेहूँ बेचने के लिये प्रोत्साहित किया गया। किसानो के गेहूँ खरीदने के लिये बिचैलियों पर सख्ती बरती गई और केन्द्रवार जिले के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुये किसानो को गेहूँ सरकारी क्रय केन्द्र पर ही बेचने के लिये प्रोत्साहित किया गया। जिससे किसानो ने अपने नजदीकी गेहूँ क्रय केन्द्रो पर गेहूँ बेचते हुये समर्थन मूल्य का पूरा लाभ लिया। जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में किसानो को उनकी गेहूँ उपज का 1625 रूपये प्रति कुन्टल की दर से तथा उतराई एवं छनाई मद में 10 रूपये प्रति कुन्टल की दर को जोड़ते हुये कुल 1635 रूपये प्रति कुन्टल की दर से किसानो का गेहूँ खरीद कर उन्हें 48 घण्टे के अन्दर आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से उनके खातो में भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के 21885 किसानो से 18 लाख 20 हजार कुन्टल गेहूँ खरीदते हुये सीधे किसानो को 2 अरब 97 करोड़ 55 लाख 84 हजार रूपये का भुगतान करते हुये उन्हें लाभान्वित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश और लगातार समीक्षा के फलस्परूप मात्रात्मक दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो से जनपद शाहजहाँपुर में सर्वाधिक खरीद हुई है। विगत वर्ष गेहूँ की खरीद जिले में 7.36 लाख कुन्टल ही थी। इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में लगभग 2.5 गुना अधिक गेहूँ खरीद हुई है जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन के अन्र्तगत किसानो के हित में अनेको कार्य किये जा रहे है। किसानो को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाते हुये उनकी आर्थिक उन्नति की जा रही है।

भारत सहित विश्व की सभी सभ्यताये नदियांे के किनारे फूली और बड़ी थी - केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णाराज

भारत सहित विश्व की सभी सभ्यताये नदियांे के किनारे फूली और बड़ी थी - केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णाराज

अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र 
शाहजहाँपुर। वल्र्ड वाईड फण्ड के अन्र्तगत नदियो के लिये जीवन, जीवन के लिये नदियां कार्यक्रम के अन्र्तगत बिनोवा भावे सेवा आश्रम के सयोजकत्व में जिला स्तरीय गंगा सरंक्षण समिति कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभाकक्ष मंे सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भारत सरकार की मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती कृष्णाराज ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णाराज ने कहा कि भारत सहित विश्व की सभी सभ्यताये नदियांे के किनारे फूली और बड़ी थी। नदियों से मानव जीवन का विकास हुआ। नदियों की किनारे से मनुष्य का परम्परागत ढ़ग से धीरे-धीरे विकास हुआ। प्राकृतिक रूप से नदियों का जो प्रवाह रहा है उसी से मानव जीवन का भौतिक प्रगति होती रही है। आज नदियों के उस प्रवाह में कमी आ रही है। उसका मूल कारण है कि हम नदियों का आवश्यकता से अधिक उपयोग कर रहे है। यदि उनका निर्मल स्वच्छ जल प्राकृतिक रूप से बहता रहे तो कोई परेशानी नही हो किन्तु जब हम उसमें नगर का कूड़ा कचरा, कारखानो, उद्योगो का विषाक्त जल डालेगे तो स्वभाविक है कि हमारी नदियां गन्दी होगी और उनके जल का दोहन करते हुये उन्हंे सूखने पर मजबूर कर रहे है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे पुरखे गांव वस्तियों में कुए एवं तालाब की खुदाई करते थे और पानी की प्राकृतिक व्यवस्था करते थे। प्राकृतिक व्यवस्था से वर्षा का पानी साल भर उपयोग में आता था। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि बारिश के पानी को जगह-जगह रोका जाये तालाब पोखरो को भरा जाये। नदियों को प्राकृतिक रूप से वहते दिया जाये। उन्होंने कहा कि आज की इस कार्यशाला में विश्व प्रकृति निधि द्वारा जो कार्य किये जा रहे है उसे गांव-गांव लोगो को जागृत कर नदियों की महत्ता के विषय में बताया जाये। जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मनुष्य के छोटे-छोटे कदम उसे दूर तक ले जाते है। सृष्टि की सरंचना भी धीरे-धीरे ही हुई थी। जिसे बनने में करोड़ो वर्ष लगे। उन्होंने कहा कि नदियांे को बचाने के लिये जो प्रयास बिनोवा भावे सेवा आश्रम के रमेश भईया द्वारा विश्व प्रकृति निधि के सहयोग से किया जा रहा है। वह निश्चय ही आगे चलकर बढ़ा होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कार्य को करने के लिये आत्मीय भावना जरूरी है। जब व्यक्ति किसी कार्य को ठान लेता है तो वह पहाड़ को चीर कर रास्ता बना लेता है। इसका जीता जागता उदाहरण बिहार प्रदेश के गया के पास गहलौर गांव के गरीब मजदूर दशरथ माझी है जिन्होंने अकेले पहाड़ काट कर सड़क बनाई थी। इसलिये ऐसे बड़े और सर्वकल्याण के कार्य में निष्ठा और लगन से लगना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नदियो के किनारे के गांव को खुले में शौच मुक्त किया गया है। रामगंगा नदी के किनारे के गांव के किसानो को रासायनिक खाद उपयोग न कर, जैविक खाद अपनाने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानो में नदियों के सूखने के कारणो की जनजागृति लाना जरूरी है। जिसमें वह पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा से भूः जल रिचार्ज पिट बनवाया जाये और कछुआ पालन को बढ़ावा दिया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की प्लास्टिक बेचने वालो 30 दुकाने बन्द करा दी गई है। अब नगर में प्लास्टिक की पालीथीन नही बिकेगी। जिलाधिकारी ने नदियों की सफाई व संरक्षण के लिये लगे रामगंगा मित्र से कहा कि वह कार्ययोजना बनाकर कार्य कराये मनरेगा से धनराशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी टी0के0शिबु ने कहा कि आज नदियों की महत्ता के विषय में लोगो को शिक्षा देना जरूरी है। स्कूल कालेजो में भी बच्चों को नदियों के जल स्रोत पर जानकारी दी जाये। नदियां जहां से निकलती है वहां कार्य कराना जरूरी है। जब जल स्रोत बन्द होगा तो स्वभाविक है कि नदी में प्राकृतिक पानी नही आयेगा। उन्होंने कहा कि उसपर कार्य कराया जायेगा। बैठक में विश्व प्रकृति निधि के सिद्धार्थ वैध तथा राजेश बाजपेई ने बातया कि उनके द्वारा रामगंगा नदी के उदगम स्थल धामपुर बिजनौर, मुरादाबाद बरेली और शाहजहाँपुर जनपद में नदियों के वेसिन में कार्य कराया गया है। यह भी देखा गया है कि नदियों का बहाव क्या है, नदियां खत्म क्यो हो रही है। वन्य जीव कछुआ, डालफिन, मछलियां आदि प्राकृतिक पानी के जीवन कम क्यो हो रहे है। आद्योगिक केनरी का पानी नदियों को प्रदूषित कर रहा है। उन्होंने बताया कि शाहजहाँपुर जिले के 39 गांव में कार्य कराया जा रहा है। बिनोवा भावे आश्रम के रमेश भईया ने मा0 राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी का स्वागत करते हुये कहा कि बिजनौर से लेकर शाहजहाँपुर तक रामगंगा नदी के लिये मा0 राज्यमंत्री जी के सहयोग से कार्य किये गये है। रामगंगा के उदगम स्थल से गंगा नदी में मिलने तक कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद शाहजहाँपुर में 9 नदियां है इन नदियों को सरंक्षित करने के लिये कार्य कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा राजेश कुमार झा, कृषि वैज्ञानिक डा0 एम0पी0गुप्ता, डा0 एल0वी0सिंह सहित राष्ट्रीय युवा संगठन के ब्रजेश कुमार, सर्वेश वर्मा, अमित त्यागी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बिनोवा भावे सेवा आश्रम की विमला बहन ने सभी आगन्तुको के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया।

क्रिकेट की जंग में खाकी अलर्ट व जगह जगह पुलिस फ़ोर्स व् खुफिया तंत्र तैनात

क्रिकेट की जंग में खाकी अलर्ट व जगह जगह पुलिस फ़ोर्स व् खुफिया तंत्र तैनात

जगह जगह दुकानों पर लगे टीवी सेटों पर विशेष नजर

एसएसपी ने कहा-न बरती जाये कहीं भी लापरवाही

फ़िरोज़ाबाद।।भारत पकिस्तान का का मैच बेशक ब्रिटेन में हो रहा हो पर उसका असर शहर में हर ओर देखने को मिल रहा था। चैंपियंस की ट्राफी को भारत पाकिस्तान की भिड़ंत को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है। एसएसपी अजय कुमार पांडे ने ने पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियो से चारो तरफ नजर बनाये रखने के निर्देश दिए। साथ ही उनके निर्देश पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो पर भी पुलिस की विशेष नजर है। जगह जगह दुकानो पर लगे टीवी सेट पर एकत्रित भीड़ में कही कोई विवाद न हो। इसको भी संज्ञान में लेने को कहा है। वहीँ हर तरफ आज केवल भारत पाक  मैच की ही चर्चा दिखी।

कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

शिकोहाबाद में प्रहलाद रॉय टिकमानी फैक्टरी के पास मिला अज्ञात शव

शिकोहाबाद में प्रहलाद रॉय टिकमानी फैक्टरी के पास मिला अज्ञात शव

फ़िरोज़ाबाद।।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र हाइवे रोड प्रहलाद रॉय टिकमानी फैक्टरी के पास एक स्थित मंदिर के बगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष बतायी गयी है। व्यक्ति ने काली शर्ट, ग्रे कलर की पेंट पहन रखी थी। कुछेक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति दो तीन घंटे पहले मंदिर के बगल से पेड़ के नीचे बैठा था। अभी उसकी मौत कैस्से हुयी ये किसी को पता नहीं चला।फ़िलहाल उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास हो रहा है।
कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

लाखो की नकदी लेकर भाग रही किशोरी को परिजनों ने पकड़ा

लाखो की नकदी लेकर भाग रही किशोरी को परिजनों ने पकड़ा

प्रेमी से मिलने आगरा जाने का था प्लान

फ़िरोज़ाबाद।। प्रेमी के इशारे पर अपने घर से लाखो की नकदी लेकर भाग रही एक किशोरी को परिजनों ने बस स्टैंड से पकड़ लिया। उसे थाना दक्षिण लेकर पहुँच गए। थानाध्यक्ष देवेन्द्र शंकर पांडे ने समझा बुझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया उसका प्लान आगरा अपने प्रेमी के पास जाने का था। थानाध्यक्ष ने प्रेमी को दबोचने के लिए दो पुलिसकर्मी आगरा रवाना कर दिए है।
कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

सड़क हादसे में पति की मौत-पत्नी घायल

सड़क हादसे में पति की मौत-पत्नी घायल

फ़िरोज़ाबाद।। आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र मौहम्मदपुर शास्त्रीनगर निवासी 55 वर्षीय अमर सिंह पुत्र कंचन सिंह फिरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र फुलवाड़ी में बीते दिन साले के पुत्र की मौत होने के कारण पत्नी संगीता संग बाइक द्वारा आ रहे थे। आज दोपहर थाना टूण्डला क्षेत्र हाइवे टोल टैक्स के समीप अज्ञात वाहन के रौंदने से अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। देर सायं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार

मरीज़ को देखने आये युवक की मोटर साइकिल चोरो ने पार कर दी

मरीज़ को देखने आये युवक की मोटर साइकिल चोरो ने पार कर दी

अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली,उ0,प्र,जिले मे बेख़ौफ बदमाशों का जो बोलबाला है उसमें तो न आमजन नागरिक हैरान है बल्कि जिले की कानून व्यवस्था को भी बदमाशों ने चकनाचूर कर दिया आज की जो घटना रायबरेली की  प्रकाश मे आई  है  उससे तो पूरे पुलिस महकमा को इन बेखौफ बदमाशों ने सवालों से घेर दिया है बताते चलें कि आज लगभग 12:00 बजे जिला मुख्यालय के बचत भवन में जैसे ही पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले भर के पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग चल रही थी कि उसी दौरान अज्ञात चोरो ने सिंमहेंन्स  अस्पताल में मरीज को देखने आए एक युवक की बाइक यूपी 33 .9811  Splendor Pro उड़ा ले गए जब की घटना स्थल से मीटिंग स्थल की दूरी मात्र 30  मीटर की दूरी होगी जहां पर अंदर से लेकर बाहर तक पूरे जिले के सिपाही बाहर अपने वाहनों पर बैठे रहे जानकारी के मुताबिक चक भीखम पुर निवासी अजय गुप्ता अपने एक रिश्तेदार मरीज को अस्पताल देखने आये थे जहां उन्हें चोरो का शिकार होना पड़ा

(जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली)

यमुना नदी पर पुल निर्माण को विधायक ने किये प्रयास और कहा कि दर्जनों गाँवों को मिलेगा लाभ

यमुना नदी पर पुल निर्माण को विधायक ने किये प्रयास और कहा कि दर्जनों गाँवों को मिलेगा लाभ

शिकोहाबाद विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया शिकोहाबाद विधानसभा के ग्राम रामदासपुरा में यमुना नदी पर पुल निर्माण के लिए उच्च अधिकारियो से संपर्क कर उनके द्वारा प्रयास किये गए। जल्द ही पुल निर्माण किया जाएगा। इससे आसपास के कई गाँवों को लाभ मिलेगा।
कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

विद्युत पोल से टकराई बाइक-युवक की हालत गंभीर

विद्युत पोल से टकराई बाइक-युवक की हालत गंभीर

फ़िरोज़ाबाद।। थाना एका क्षेत्र ढकपुरा निवासी 25 वर्षीय पिंटू पुत्र रामशंकर पेशन प्रो बाइक द्वारा शिकोहाबाद जा रहा था। इसी दौरान थाना जसराना क्षेत्र झपारा रोड पर विद्युत पोल से उसकी बाइक टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में जसराना से जिला अस्पताल उपचार को भेजा गया। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
कश्मीर सिंह ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र