Translate

Friday, January 17, 2020

प्रीति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,पति निकला हत्यारा


आगरा।। थाना एत्मादपुर में बुधवार की रात प्रीति की हत्या लूट के दौरान बदमाशों ने नहीं की थी। प्रीति की हत्या उसके पति नाहर सिंह ने की थी। नाहर सिंह प्रीति से पीछा छुड़ाना चाहता था। प्रीति की मां ने नाहर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा एत्मादपुर थाना में दर्ज कराया है।पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पति ने अपने जुर्म का इकबाल किया है। थाना एत्मादपुर में सिकतरा बबे के पास रात में सिर पर नुकीले पत्थर से प्रहार करके अपनी पत्नी की हत्या की थी।पति नाहर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी। नाहर सिंह ने बताया था।कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।रास्ते में बदमाशों ने घेर लिया था।बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट करके मोबाइल चालीस हजार रुपये लूटकर ले गए।घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एसएससी बबलू कुमार रात में मौके पर पहुंचे थे।पति की कहानी पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। एसएसपी ने पुलिस को बताया की पति नाहर सिंह से किस अंदाज में पूछताछ करनी है। सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर और थाना प्रभारी एत्मादपुर को छानबीन की जिम्मेदारी दी गई रात में ही यह तय हो गया था। मामला लूट के दौरान हत्या का नहीं है। पुलिस को पता चला कि नाहर सिंह पहले से शादीशुदा था उसके तीन बच्चे भी है। नाहर सिंह की पहली पत्नी का नाम शशि है। पहली पत्नी बच्चों के साथ थाना बरहन के गांव बड़ी बैनई कला में रहती है। नाहर सिंह ने प्रीति से डेढ़ साल पहले शादी की थी। प्रीति तलाकशुदा थी। प्रीति को उसने कस्बा एत्मादपुर के सत्ता मोहल्ले में किराए का एक मकान दिला दिया था। प्रीति का पति नाहर सिंह खुद तहसील में सफाई कर्मचारी है। प्रीति नाहर सिंह को पहली पत्नी के पास नहीं जाने देती थी। इसकी वजह से नाहर सिंह परेशान था। नाहर सिंह ने पत्नी प्रीति को रास्ते से हटाने की साजिश की नाहर सिंह ने सोचा लूट के दौरान हत्या की साजिश रचेगा पुलिस उसकी कहानी पर यकीन कर लेगी पुलिस ने लूट का मोबाइल उसके पास से ही बरामद किया प्रीति का पर्स भी मिल गया है।12 हजार रुपये नाहर सिंह के पास मिले हैं। शेष रकम नाहर सिंह घर में छुपा कर आया था। मृतका की मां ने दर्ज कराई एफ आई आर भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा समाज सेविका वत्सला प्रभाकर के नेतृत्व में महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एत्मादपुर थाने पहुँचा प्रीति का मायका भगवान नगर बलकेश्वर में है। प्रीति की मां विद्या देवी ने नाहर सिंह की हकीकत पुलिस को बताई जानकारी दी कि प्रीति से इसने यह बात छुपाई थी पहले से शादीशुदा है।इसने ही बेटी की हत्या की है। प्रीति की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोनू सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

No comments: