
रायबरेली।। महराजगंज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह ने हमारे संवाददाता से खास बातचीत करते हुए जम्मू एंड कश्मीर में धारा 370 व 35a हटाए जाने पर मोदी सरकार का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने देश की आजादी के बाद जम्मू एंड कश्मीर में धारा 370 लागू होने को कैंसर बताया है और कहां है कि, यह कैंसर देश के लिए विकराल रूप धारण कर रहा था। 72 वर्षो बाद मोदी जैसा चरित्र और व्यक्तित्व वाला व्यक्ति, अमित शाह जैसा वोल्ड व्यक्ति के द्वारा जो यह निर्णय लिया गया है वह बहुत ही सराहनीय निर्णय है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। आपको बता दें कि, श्री सिंह ने वार्ता के दौरान आगे कहा कि, आज जम्मू कश्मीर सहित देश खुशियां मना रहा है जिसके लिए केंद्र की मोदी सरकार व अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, राहुल गांधी वोट की राजनीति के तहत ओछी हरकत कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे यह नहीं कहते कि, कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है परंतु कांग्रेस पार्टी द्वारा जम्मू एंड कश्मीर मुद्दे को लेकर वोट की राजनीति इन्वॉल्व हो रही है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है। श्री सिंह ने कहा कि, जो व्यक्ति वोट की गंदी राजनीति के लिए सराहनीय कार्य का विरोध करेगा उसका अस्तित्व मिट जाएगा। कांग्रेस को देश में अपने आप को सिद्ध करने के लिए धरातल पर आना पड़ेगा उसे अपनी गलतियों का एहसास करना होगा। तो निश्चित तौर पर यह जनता है कांग्रेस पुनः देश में स्थापित होगी। राहुल गांधी द्वारा धारा 370 और 35a हटाए जाने पर दिया जा रहा बयान शर्मसार है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। अगर राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35a हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं तो यह गलत है। श्री सिंह ने हमारे संवाददाता से बछरावां विधानसभा की खस्ता हालत पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में विकास के मामलों को लेकर कोई कमी नहीं की जा रही है, कमी है तो, बस जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों की क्योंकि, जनप्रतिनिधियों का व्यक्तित्व और चरित्र सही नही होगा तो, क्षेत्र का विकास संभव नहीं है अगर हमारे द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि का चरित्र और व्यक्तित्व ठीक रहेगा तो क्षेत्र में विकास की अविरल धारा बहेगी परंतु, व्यक्तित्व और चरित्र जनप्रतिनिधि का ठीक नहीं है तो, क्षेत्र की जनता विकास को तरसेगी। श्री सिंह ने बताया कि, जनप्रतिनिधि अगर क्षेत्र का भ्रमण नहीं करेगा तो उसे क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी नहीं होगी कि, कहां पर कौन से विकास कार्य की आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, जब बछरावां विधानसभा का जनप्रतिनिधि चाटुकारों, मठाधीशों और दलालों का होकर रह जाएगा तो, क्षेत्र का विकास संभव नहीं होगा। श्री सिंह ने अधिकारियों को भी आड़े हाथों लेते हुए उनकी जमकर बखिया उधेड़ी और कहा कि, आज का अधिकारी भ्रष्ट हो चुका है, प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पूरे देश में विकास की धारा बहाना चाह रही है लेकिन, इन चंद भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों के चंगुल में फंसे जनप्रतिनिधियों की वजह से क्षेत्र और देश का विकास नहीं हो पा रहा है जो, सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र