Translate

Friday, January 26, 2024

उपनिरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह राष्ट्रपति पदक से हुए सम्मानित।

एत्मादपुर/आगरा।(देवेन्द्र वघेल)पुलिस विभाग में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना बरहन क्षेत्र के गोहिला निवासी उप निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह को गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया है। सेवा अभिलेख के आधार पर अच्छे कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने वालों की सूची में उनका नाम शामिल है। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने की सूचना पर उनके ग्राम पंचायत के निवासी ओमपाल, श्याम सिंह, भरत लाल सहित क्षेत्र के शुभचिंतकों द्वारा भी खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी।थाना बरहन क्षेत्र के गोहिला निवासी उप निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह अपनी ड्यूटी, कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं।

रिपोर्ट : देवेंद्र कुमार बघेल
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: