Translate

Wednesday, January 24, 2024

स्व.कर्पूरी ठाकुर जी का 100 बा जन्मदिन बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया

शाहजहांपुर। दिनांक 24 जनवरी 2024 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर महान समाजवादी नेता स्व.कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने पर (शताब्दी वर्ष) जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया...!इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और कर्पूरी ठाकुर जी के योगदान पर चर्चा की गई । इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा,सपा के पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह,सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा के प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव रिजवान अहमद, सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा,जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा,सरताज खान,हफ़ीज़ अंसारी, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी,अवधेश कुमार पाल, सपा के जिला उपाध्यक्ष,ओंकार सिंह,विपिन यादव,जीवेन्द्र बाजपेई,संतोष कुमार पाल, संतोष वर्मा, राजू कनौजिया, अनुज सिंह नंदवंशी, दीपक नंदवंशी, मोहम्मद अहमद, अन्नु रस्तोगी, प्रसून कुमार, आकाश यादव, अखिलेश यादव, सुनील यादव, सर्वेश वर्मा,असलम खान,तय्यब खान,सचिन भोजवाल, सैयद शकील मियां, अरशद खान, राममूर्ति वर्मा,रामपाल, रवि प्रकाश पांडे, जीशान,आरिफ खान,नेहाल खान,अमन खान, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

आकाशदीप 
क्राइम रिपोर्टर अक्रॉस टाइम्स

No comments: