कोतवाली,शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे रोकथाम अपराध व गिरफ्तारी अपराधी के सघन अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई । दिनांक 26.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली पर दी गयी तहरीर बावत 1. समीर पुत्र शहजाद 2. मायशा पुत्री शहजाद 3. शहजाद पुत्र नन्हे सर्व निवासीगण मो0 बिजलीपुरा थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर जो वादिनी के घर में किराये पर रहे थे, द्वारा वादिनी की अनुपस्थिति मे घर मे रखे लॉकर से 08 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लेने के संबंध में दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 - 208/2026 धारा 305(a) BNS पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियोग में नामित अभियुक्त समीर उपरोक्त को एक पीली धातु के टुकड़े साथ समय 14.24 बजे कान्हा गौशाला के पास, हाइवे पर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बी.एन.एस. की वृद्धि करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा ।पूछताछ में अभियुक्त समीर उपरोक्त द्वारा पूछने पर बताया कि मैंने व मेरी बहन मायशा ने मिलकर हमारी मकान मालकिन के घर की अलमारी में बने लॉकर से असली सोने के जेवर चुराकर उसके बदले नकली जेवर रखे थे । उन्हीं चुराए हुए सोने के जेवर में से कुछ को पिघलाकर ये टुकड़ा मिला है, जिसे मैं बेचने बाराबंकी जा रहा था । शेष चोरी के जेवर के बारे में मेरी बहन मायशा को जानकारी है।
Translate
Tuesday, July 7, 2026
SP खीरी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर हुई जनसुनवाई
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, जमीनी कब्जा सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाए। एसपी खीरी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और हर पीड़ित की समस्या का मौके पर ही समाधान करना है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर थाना मोहम्मदी, गोला, धौरहरा, मितौली, सदर सहित सभी सर्किल के थानों पर बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
जैतीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
अक्रॉस टाइम्स
जैतीपुर/शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, महोदया के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जैतीपुर के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व गिरफ्तारी वाँछित अभियुक्त के क्रम में थाना जैतीपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।14.05.2026 को वादी मुकदमा श्री दीपक सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह नि0 कस्बा एवं थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना जैतीपुर पर एक तहरीर दी गई, जिसमें ईको वाहन संख्या UP 27 BT 6099 के चालक अर्जुन सिंह कार्की पुत्र गोविंद सिंह कार्की निवासी ग्राम लालपुर उर्फ बड़ा गाँव, थाना जैतीपुर द्वारा वादी को जान से मारने की नीयत से उसकी ऑल्टो कार संख्या UP 27 BF 9948 में टक्कर मारने तथा अभियुक्तगण 1. अभिषेक प्रताप पुत्र सूरजपाल नि0 ग्राम नवादा थाना जैतीपुर, 2. अंकित उर्फ भुन्ना उर्फ भुवनेश पुत्र राममोहन नि0 कस्बा एवं थाना जैतीपुर, 3. अमित कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद नि0 ग्राम करकौर थाना जैतीपुर, 4. दुर्वेश पुत्र प्रेमपाल एवं 5. वीकेश पुत्र मंगूलाल नि0ग0 ग्राम मकरन्दपुर थाना जैतीपुर, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा लाठी-डण्डों एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जैतीपुर पर मु0अ0सं0 052/2026 धारा 281, 125, 191(2), 191(3), 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक श्री रोहिताश कुमार द्वारा प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को थाना जैतीपुर पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह एवं अंकित उर्फ भुन्ना उर्फ भुवनेश पुत्र राममोहन लालपुर उर्फ बड़ा गाँव-मीरपुर तिराहे पर खड़े हैं तथा कहीं बाहर जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम को देखकर दोनों अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें आवश्यक बल प्रयोग कर लालपुर उर्फ बड़ा गाँव-मीरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम 1. अभिषेक प्रताप सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह, उम्र 31 वर्ष, नि0 ग्राम नवादा थाना जैतीपुर, तथा 2. अंकित उर्फ भुन्ना उर्फ भुवनेश पुत्र राममोहन, उम्र 24 वर्ष, नि0 कस्बा एवं थाना जैतीपुर, शाहजहाँपुर बताया। दोनों अभियुक्त उपरोक्त मुकदमे में वांछित थे। अभियुक्तगण को उनके जुर्म एवं धाराओं से अवगत कराते हुए दिनांक 07.07.2026 को समय लगभग 10:55 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रोहिताश कुमार,उ0नि0 सूरज पाल पचौरी व का0 राहुल यादव मौजूद रहे।
Monday, June 8, 2026
ज्योति कलश रथयात्रा पहुंची ग्राम महोलिया मुंडी 5 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के साथ भव्य स्वागत
संवाददाता, अक्रॉस टाइम्स
शाहजहांपुर। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति का प्रकाश जन-जन तक पहुंचाते हुए ज्योति कलश रथयात्रा रविवार को ग्राम महोलिया मुंडी पहुंची। यज्ञ स्थल देव स्थान पूर्वी माई पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आरती और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण देखने को मिला। यज्ञ जिला समन्वयक सूरज वर्मा, अभय सिंह, मंजू गीता शिवानी ने सम्पन्न कराया। शांतिकुंज संगीत टोली के अभय सिंह ने प्रज्ञा गीतों से सभी को भाव विभोर कर दिया। सर्वप्रथम रथ सारथी राकेश जी ने सपत्नीक ज्योति कलश का पूजन किया। मंत्रोच्चार से गायत्री यज्ञ शुरू हुआ। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि ज्योति कलश रथयात्रा आने से ग्राम महोलिया मुंडी का आज भाग्य उदय हो गया ।युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने गायत्री यज्ञ को जन-जन तक पहुँचाने और इसे लोक कल्याण का माध्यम बनाने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने सदियों से चली आ रही रूढ़ियों को तोड़कर समाज के हर वर्ग को गायत्री साधना और यज्ञ का अधिकार दिलाया।
यज्ञ में आहुति दी जाने वाली जड़ी-बूटियों और समिधा (लकड़ी) से वायुमंडल शुद्ध होता है और प्रदूषण कम होता है। गायत्री मंत्र के उच्चारण और यज्ञ की ऊर्जा से तनाव दूर होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है।
यज्ञ के धुएं और मंत्रों के कंपन से कई तरह की बीमारियों और कीटाणुओं का नाश होता है। यज्ञ की पूर्णहुति में सभी ने गुरुदेव के विचार क्रांति अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
यज्ञ के उपरांत सभी परिजनों ने ज्योति कलश रथयात्रा के आगे नतमस्तक होकर जयघोष पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। यज्ञ में जिला केंद्र गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा शाहजहांपुर से युवा प्रकोष्ठ, महिला मंडल के साथ , गायत्री शक्तिपीठ चिनौर महिला मंडल टीम एवं पीलीभीत जिला समन्वयक लालाराम जी अपनी टीम के साथ ,बरेली गायत्री परिवार कार्यकर्ता एवं गायत्री परिवार शाहजहांपुर जिला सह समन्वयक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव टीम के साथ रथ सारथी राकेश जी सपत्नीक एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ सभी महोलिया मुंडी ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं को पूज्य गुरुदेव का सद्साहित्य, अखंड ज्योति पत्रिका एवं युग निर्माण योजना साहित्य वितरित किया गया। सभी ने विचार क्रांति अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रथ सारथी राकेश जी ने यज्ञ में आए सभी ग्रामवासियों एवं सभी वरिष्ठ परिजनों का आभार व्यक्त किया। सायंकाल ग्राम महोलिया मुंडी शिव मंदिर पर भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। दीपयज्ञ में राकेश जी ने सपत्नीक परिवार सहित पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और समाज में सद्भावना की कामना की। दीपयज्ञ को जिला समन्वयक सूरज वर्मा,सविता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। दीपयज्ञ के दौरान सूरज वर्मा ने कहा कि अखंड दीपक घर-घर जाकर अज्ञान रूपी अंधकार को समाप्त कर ज्ञान रूपी दीप जला रहा है। यह अखंड दीपक समाज में जागृति, सद्बुद्धि और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए युग परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज को भौतिक विकास के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता है। ज्योति कलश रथयात्रा उसी उद्देश्य को लेकर जन-जन तक पहुंच रही है और लोगों को संस्कार, आत्मचिंतन और सद्विचारों से जोड़ रही है। गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत वर्मा ने बताया कि ज्योति कलश रथयात्रा आगामी दिन प्रातः नगर क्षेत्र कुछ स्थानों पर एवं सायं ग्राम पिपरिया पहुंचेगी जहां जगह जगह स्वागत के साथ गावँ में दीपयज्ञ के साथ जनजागरण, विचार क्रांति और युग निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। यात्रा के प्रभाव से बड़ी संख्या में लोग आत्मसुधार, नशामुक्ति और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प ले रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई चेतना जागृत हो रही है।
Sunday, June 7, 2026
युवती की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास, पिता समेत चार गिरफ्तार
हरदोई। थाना संडीला क्षेत्र के ग्राम समदखेड़ा में एक युवती की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतका का पिता, दो चाचा और एक चाची शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम समदखेड़ा निवासी मिथिलेशा पत्नी रामदयाल ने थाना संडीला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री शुभी 3/4 जून की रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और कुछ घंटे बाद वापस लौट आई थी। इसी बात से नाराज होकर उसके पिता रामदयाल, चाचा मुनेश, सुरेश तथा चाची माधुरी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपियों ने युवती के शरीर पर कपड़ा सिलने वाली सुई से सांप के काटने जैसे निशान बनाए तथा गले पर फंदे के निशान बनाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, पुलिस को सूचना दिए बिना शव का गांव के एक बाग में अंतिम संस्कार कर साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की गई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना संडीला पुलिस ने मुकदमा संख्या 212/2026 धारा 103, 351, 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए तथा सघन विवेचना के बाद नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामदयाल, मुनेश, सुरेश पुत्रगण स्वर्गीय भईयालाल तथा माधुरी पत्नी मुनेश, सभी निवासी ग्राम समदखेड़ा, थाना संडीला, जनपद हरदोई शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र पंकज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक युवती की कथित रूप से पारिवारिक नाराजगी के चलते हत्या और फिर साक्ष्य मिटाने के प्रयास ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुनीत कुमार दीक्षित
हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरदोई ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों से परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश Police भर्ती परीक्षा-2026 को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर दिया आशीर्वाद
शाहजहांपुर। विकास खंड भावलखेड़ा के ग्राम ताहवरगंज में रविवार को नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आशीर्वाद देते हुए स्वस्थ एवं सुखद मातृत्व जीवन की शुभकामनाएं दीं। लोकार्पण के बाद मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में हरिशंकरी का पौधरोपण किया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है, इसलिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति रूपराम वर्मा ने मंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया, जबकि पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रोहित गुप्ता ने देव प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ पंचायत, एडीओ एसबी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन जनकल्याण, मातृ स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।
बल्लिया में विद्युत चोरी रोकने को चला अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले उपभोक्ताओं पर होगी कार्रवाई
आदित्य भारद्वाज, अक्रॉस टाइम्स
बरेली। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कस्बा बल्लिया में विद्युत उपखंड आंवला की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान उच्च अधिकारियों की विजिलेंस टीम की निगरानी में तथा अवर अभियंता (जेई) शैलेश कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। जेई शैलेश कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग कटिया डालकर अथवा अन्य अवैध तरीकों से बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान फिलहाल कटिया डालकर बिजली चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन कुछ उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन का उपयोग अपनी निजी दुकानों में करते पाए गए हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। जेई शैलेश कुमार ने कहा कि विद्युत चोरी रोकने के लिए इस प्रकार के अभियान समय-समय पर गांवों और कस्बों में लगातार चलाए जाते रहेंगे, जिससे राजस्व हानि को रोका जा सके और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जा सके।
घर की चक्की बनी काल, मशीन की चपेट में आने से किशोर की मौत
आदित्य भारद्वाज, अक्रॉस टाइम्स
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। घर पर संचालित मसाला चक्की पर काम करते समय वह मशीन के चलित हिस्से की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवचरा निवासी रामकुमार मौर्य का परिवार घर पर मसाला चक्की और सेलर का संचालन कर जीविकोपार्जन करता है। शनिवार सुबह बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद चक्की पर कामकाज शुरू किया गया। इसी दौरान रामकुमार का पुत्र आशीष उर्फ आधार (15 वर्ष), जो कक्षा आठ का छात्र था, मशीन के एक हिस्से को बदलने का कार्य कर रहा था। तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
किशोर की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां विमला देवी, भाई प्रशांत और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजन व ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अदद देसी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
राजीव कुमार कुशवाहा,अक्रॉस टाइम्स
जैतीपुर,शाहजहांपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम को बडी सफलता प्राप्त हुई । दिनांक 06/07.06.2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम बंडिया खुर्द के रास्ते पर एक व्यक्ति पैदल जा रहा है जिसके पास अवैध शस्त्र है । प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उस व्यक्ति को ग्राम बंडिया खुर्द से करीब 300 मीटर पहले, रास्ते पर पकड लिया तथा नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र पुत्र सुम्मेर नि0ग्रा0 बंडिया खुर्द थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाँपुर बताया जिसकी जामा तलाशी से 01 अदद तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए | बरामदगी के आधार पर अभियुक्त धर्मेन्द्र उपरोक्त को समय 00.42 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मु0अ0सं0 - 69/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।गिरफ्तार करने पुलिस टीम में उ0नि0 इतेश तोमर,का0 शिव डागर , का0 सुनील मलिक और रि0आ0 बिलाल ने गिरफ्तार किया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)