Translate

Friday, September 3, 2021

पीड़ा पतन निवारण हेतु जन जागृति अभियान

बिलारी,मुरादाबाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के टोली द्वारा प्रज्ञा मंडल सिहारी लद्दा बिलारी एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके सर्व व्यवस्था प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसिंह वानप्रस्थ थी रहे सर्वप्रथम वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य संस्थापक शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री तपोभूमि मथुरा परम वंदनीय माता भगवती देवी एवं मां गायत्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पा अर्चन किया गया हारमोनियम एवं ढपली के माध्यम से हरिद्वार शांतिकुंज से आए टोली प्रमुख सूरज सिंह अमृ ते आचार्य जी एवं प्रेमराज बिरला ज्ञानेंद्र भारद्वाज आईपी सिंह संयोजक गायत्री शक्तिपीठ मुरादाबाद मंच पर उपस्थित रहे सर्वप्रथम संगीतमय विधि से गुरु वंदना ईश वंदना कराते हुए गोष्ठी के बीच बीच में अनेक प्रेरणा दाई गीत के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए जिसमें कोविड-19 महामारी की स्थिति से पूरा देश एवं पूरा विश्व सभी प्रकार के कार्य प्रभावित हुए हैं केवल जो ईश्वर की साधना में निरंतर लगे हुए हैं उनका भगवान एवं परम पूज्य गुरुदेव सदैव पूरे परिवार कि सब तरह से रक्षा किए हुए हैं नारी जागरण नारी सशक्तिकरण स्वावलंबन तथा नारी उत्थान स्वास्थ्य एवं शिक्षा का समाज में विशेष ध्यान देने के लिए हमें जन जागरण करना है जब समाज में प्रज्ञा टोली का अधिक से अधिक गठन होगा गांव गांव यज्ञ होगा आरती पूजन वंदन होगा आपसी मन मिलेगा तो लड़ाई झगड़े नहीं होंगे आपसी मनमुटाव नहीं होगा परिवार में विघटन नहीं होगा हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा सभी गायत्री परिजन दीप यज्ञ के माध्यम से गोष्ठी के द्वारा समाज के सज्जन व्यक्तियों को जोड़ कर रखें एवं ऐसे व्यक्तियों की भी गांव गांव जाकर सूची बनाएं जिनमें बिना किसी बात के पारिवारिक कलह दूर व्यसन आदि कारण है उन्हें गोष्ठी सत्संग प्रज्ञा पुराण कथा प्रवचन के माध्यम से हम सामूहिक रूप से सुधारने का प्रयत्न करेंगे गोष्ठी में लगभग दो दर्जन गांव के गायत्री परिवार के कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित रहे गीत के माध्यम से संक्षिप्त रूप में विधि-विधान पूर्वक सभी के मंगल सुख समृद्धि कामना के लिए दीप यज्ञ भी संपन्न हुआ सभी के ऊपर कलर्स के पवित्र जल से सिंचित किया गया पुष्पांजलि हुई आरती के बाद सभी को प्रसाद रूपी भोजन कराया गया समापन से पूर्व गायत्री परिवार से जुड़े प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्र ने आभार व्यक्त करते हुए सभी गायत्री परिजनों को पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण के विषय में जानकारी किया कोविड-19 टीकाकरण जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण नशा मुक्ति के बारे में विशेष आग्रह किया की हमें स्वयं जागरूक होकर इसके लिए समाज को जागरूक करना होगा तभी हमारा परम पूज्य गुरुदेव के मिशन का कार्य पूरा होगा गोष्ठी में पंडित उमा चरण व्यास जी गजरौला अमरोहा मास्टर हरिओम शर्मा कृष्ण वीर शर्मा मास्टर अजय पाल सिंह हर ज्ञान सिंह यादव हाफिजपुर जिला संभल चौधरी दलपत सिंह मुबारकपुर रमेश यादव सुखबीर सिंह यादव कमलेश यादव नेम सिंह यादव डॉक्टर नत्थू सिंह चौधरी दिलावर सिंह चौधरी सोमपाल सिंह चौधरी वीर सिंह सावित्री पांडे नीरज गुप्ता सुमन चौधरी महिला शक्ति भी मौजूद रहे रमेश चंद्र यादव वीरेंद्र सिंह यादव राजेश कुमार एडवोकेट ठाकुर सोमपाल सिंह तोमर सुरेंद्र कश्यप ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान पूर्व बीडीसी सदस्य विजय सिंह यादव डॉ धर्मेंद्र सिंह यादव अतर सिंह जाटव ने भाग लिया।

रिपोर्ट : राघवेंद्र सक्सेना बीनू
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: