Translate

Monday, March 15, 2021

कच्ची शराब के धंधे में लिप्त महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगा प्रशासन, डीएम ने शुरू की मुहिम

लखीमपुर खीरी। खीरी में प्रशासन ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय दुल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आबकारी-पुलिस-एनआरएलएम के अधिकारियों ने कच्ची शराब का धंधे में जड़ें जमाए हुए गांवों को चिन्हित किया। वहा जनजागरूकता से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वाबलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरू की।सोमवार को इन चिन्हित ग्रामों में एक सैधरी गांव में डीएम-एसपी ने स्वयं पहुंचकर कच्ची शराब के धंधे में लिप्त महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए न केवल प्रेरित किया। बल्कि कच्ची शराब से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची शराब का गोरख धंधा दो परिवारों को बर्बाद करता। एक तो पीने वालों को, दूसरा पिलाने वालों को। उन्होंने बताया कि मान सम्मान से जीवन जीने हेतु इस धंधे को छोडना होगा। आजीविका के लिए दूसरे रास्तों को चयनकर महिलाएं स्वावलंबी एवं सशक्त बने। इसके लिए प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा। आजीविका के रास्ते में एनआरएलएम समूह संजीवनी साबित होगा। एसपी ने कहा कि गांव में लोगों ने कच्ची शराब के धंधे को अपनी आजीविका का साधन बना रखा। जिससे वह बदनामी का दंश भी झेल रहे। ना चाहते हुए भी बच्चे व उनके परिवारीजन भी इस धंधे में संलिप्त होते जा रहे। इस कुचक्र को तोड़ने में प्रशासन ने इन घरों की महिलाओं को एनआरएलएम समूहों से जोड़कर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का बीड़ा उठाया। महिलाओं से आवाहन किया कि गांव पर लगे इस कलंक को अपनी मेहनत ईमानदारी, निष्ठा से मिटाए। इस धंधे को छोड़कर आजीविका के अन्य साधनों चुने। तभी आपका सर्वांगीण विकास होगा। उन्हें विश्वास है कि यह गांव इस कुचक्र को तोड़कर अन्य गांव के लिए एक मिसाल पेश करेगा। कार्यक्रम की आवश्यकता व प्रासंगिकता के बारे में जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, डीसी-एनआरएलएम अजय प्रताप सिंह ने विस्तार से बताया। इस जागरूकता कार्यक्रम में जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, उपायुक्त, स्वतः रोजगार-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अजय प्रताप सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ राज किशोर, बीडीओ संतोष कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक (सदर) पंकज विवेक, निवर्तमान प्रधान दिव्या सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। 

*जागरूकता रैली को डीएम एसपी ने दिखाई हरी झंडी* 
*महिलाओं को लिया कच्ची शराब के धंधे से मुक्ति का संकल्प* 

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ गांव की महिलाओं की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कच्ची शराब के धंधे से मुक्ति का संकल्प दिलाकर रवाना किया। महिलाओं की यह जागरूकता रैली गांव के गलियारों से होकर गुजरी। इन महिलाओं के हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां थामे हुए थी। इस जागरूकता रैली मे सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

रिपोर्ट : शिवेंद्र सिंह सोमवंशी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

No comments: