Translate

Monday, October 22, 2018

व्यक्ति को परिवर्तनशील होने की जरूरत है : राजेश

कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर । नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सकारात्मकता पर जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शि वराजपुर के नमामि गंगे में चयनित ग्राम मुँहपोक्षा मैं किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य 31 दिसंबर 2017 को मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा देश को सकारात्मक भारत से प्रगतिशील भारत ने बदलने का समय है माननीय प्रधानमंत्री जी ने युवा सशक्तिकरण के प्रति सेवा भाव निष्काम कर्म निस्वार्थ कर्म जिसका अर्थ है बिना किसी उम्मीद के सेवा करना कौशल और दृढ़ता सकारात्मकता और स्वच्छता के बिंदुओं पर युवा मंडलों के साथ चर्चा की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख शिवराजपुर राजेश जी ने कहा सकारात्मकता पर जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको अपनी सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है और शिक्षा के माध्यम से हम सभी अपनी प्रगति कर सकते हैं उन्होंने कहा सकारात्मकता का मतलब क्या है उत्साह से भरा एक युवा बहुत मजबूत है क्योंकि उत्साह से ज्यादा शक्तिशाली कुछ नहीं है सकारात्मक और उत्साह वाले व्यक्ति के लिए कुछ भी असंभव नहीं है अंग्रेजी में भी कहा जाता है निराशा बाद कमजोर बनाता है और सकारात्मक शक्तिशाली कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के विनय त्रिपाठी ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता पैदा करने और युवाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में सकारात्मकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की ओर काम करने के लिए प्रेरित करना है कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में सहायक परियोजना समन्वयक श्रमिक भारती राम दत्त तिवारी ने कहा सेवा परमो धर्म सेवा जीवन का सबसे बढ़िया तरीका है जीवित प्राणियों की सेवा भगवान की सेवा है और श्रमदान है कार्यक्रम में मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई लोकतांत्रिक नेतृत्व को बढ़ावा देना नागरिक शिक्षा सामाजिक मुद्दे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बाल विवाह स्वच्छ भारत अभियान गंगा स्वच्छता जल प्रबंधन व पेयजल पर युवा मंडलों के साथ चर्चा की गई कार्यक्रम में उत्कृष्ट युवा मंडलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय त्रिपाठी अजय कुमार मानस शुक्ला काजल शिव सिंह कुशवाहा कमल दीक्षित सपना दामिनी आकांक्षा गीता व ग्राम प्रधान कृपा शंकर पाल आदि युवा एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

केण्डल मार्च निकाल दी मृतको को श्रद्धाजली

कानपुर से मधुकर मोघे की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
कानपुर। अम्रतसर के जोड़ा फाटक पर हुए दर्दनाक हादसे के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए विकास मोर्चा द्वारा निकाला गया कैंडल मार्चशाम 7:00 बजे पनकी पावर हाउस नहर से आवास विकास 3 शहीद संदीप चौहान समाधि स्थल तक कैंडल मार्च निकाला गया कैंडल मार्च दिनांक 19 अक्टूबर को अमृतसर जोड़ा फाटक पर हुए दर्दनाक हादसे के शिकार हुए लोगों कि श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई कैंडल मार्च का नेतृत्व कानपुर नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह चौहान जी द्वारा किया गया कैंडल मार्च में मुख्य तौर से  विकास मोर्चा संस्थापक श्री विनोद शुक्ला जी प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन चौहान जी वरिष्ठ समाजसेवी रमाकांत मिश्रा अभय मिश्रा प्रदेश प्रभारी बीके सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा जी प्रदेश महामंत्री उमेश भार्गव जी प्रदेश कोषाध्यक्ष  श्याम राजपूत जी प्रदेश सचिव कौशलेंद्र पांडे जी प्रदेश मंत्री श्रीमती रंजीता सिंह प्रदेश सचिव रितिका भार्गव बाली मिश्रा अश्वनी पाल मदन राजपूत संजीव निगम अनिमेष सिंह अभिषेक चंदेल अमित पवार हिर्देश पाण्डेय, सौरभ निगम रितिक दीक्षित, राज कनौजिया, शानू दिवाकर, पवन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Wednesday, October 17, 2018

G.R.P. फिरोजाबाद को स्टेशन पर भटकता हुआ मिला 7 वर्षीय बालक चाइल्ड लाइन को सौंपा

बच्चे को परिवार तक पहुंचाने में चाइल्ड लाइन की मदद करें

फिरोजाबाद।। रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में घूमता हुआ 7 वर्षीय एक बालक G.R.P. फिरोजाबाद को दिनांक 16 अक्टूबर 2018 को मिला नियमानुसार चाइल्ड लाइन की अभिरक्षा में सौंप दिया गया जिसे बाल कल्याण समिति / न्यायपीठ बेंच के समक्ष प्रस्तुत किया। चाइल्ड लाइन (चिराग सोसायटी) की टीम ने काउंसलिंग की तो वह अपना नाम कन्नू, माता का नाम अक्कू और पिता का नाम राज बता रहा है इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी जानकारी बता पाने में वह असमर्थ है। यदि कोई भी इस बच्चे से सम्बंधित जानकारी रखता है तो कृपया कार्यालय चाइल्ड लाइन,शीतल खां या बालकल्याण समिति (C.W.C.), सुहाग नगर, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के सदस्य से सम्पर्क कर बता सकते हैं और बालक को परिवार से मिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए टीम की भी मदद कर सकते हैं।

जनआधार कल्याण समिति का जागरूकता अभियान

JJ Act 2015 सेक्शन 31 के अनुसार किसी भी व्यक्ति को 0 से 18 वर्ष तक का कोई भी बच्चा यदि लावारिस अवस्था में प्राप्त होता है तो उसे 24 घंटे के अंतराल पर (यात्रा के समय को छोड़कर) चाइल्ड लाइन-1098/पुलिस अथवा बाल कल्याण समिति/न्याय पीठ न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करें।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

महिला थानाध्यक्ष सविता सेंगर ने न्यू बंसल ग्लास कारखाने में महिलाओं को किया जागरूक

मुसीबत में मदद के लिये डॉयल करें टोल फ्री नंबर: 181/1090/1098/100

फिरोजाबाद।।  महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बुधवार को महिला थानाध्यक्ष सविता सेंगर ने मक्खनपुर स्थित न्यू बंसल ग्लास कारखाने में कार्यरत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षार्थ आवश्यक टिप्स के साथ साथ महिला थाने का C.U.G. नंबर भी दिया तथा महिला अष्टमी के अवसर पर मिठाई व साड़ियों का भी वितरण किया।जागरूकता अभियान में थानाध्यक्ष सविता सेंगर के साथ मुख्य रूप से उ0 नि0 छत्रपाल सिंह, का0 रजनीश, का0 मधूव, का0 प्रीती जादोन एवं चालक माघवेन्दृ सिंह उपस्थित रहे।

जनआधार कल्याण समिति का जागरूकता अभियान

महिला हैल्पलाइन 1090, 180, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा 181, चाइल्ड हैल्प लाइन 1098, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के लिए 102, 108, फायर ब्रिगेड 101, G.R.P हैल्पलाइन1512, 9454404444 एवं तत्काल पुलिस सहायता के लिये डॉयल 100 का प्रयोग करें।

कश्मीर सिंह मण्डल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

Friday, October 12, 2018

महान सम्राट अशोक की लाट अशोक स्तंभ का हुआ अनावरण

बदायूँ।। जनपद की बिसौली तहसील के ग्राम परौली में मुख्य चौराहे पर महान सम्राट अशोक की लाट अशोक स्तम्भ का अनावरण केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डॉ संघमित्रा मौर्य के कर कमलों द्वारा किया गया। आपको बता दें कि सर्व प्रथम डॉ संघमित्रा मौर्य ने महात्मा गौतम बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित कर अखण्ड भारत का निर्माण करने वाले महान सम्राट अशोक की लाट अशोक स्तम्भ का अनावरण किया, इस मौके पर  पूर्व मंत्री  गेंदन लाल मौर्य, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर,जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य और सुरेश बौद्ध अंतरराष्ट्रीय बौद्ध प्रचारक के साथ साथ तमाम लोग भी थे। वही अशोक स्तम्भ  परौली ग्राम की बुद्ध कमेटी द्वारा बनवाया गया है। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के धम्म शांति सन्देश पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सभी को युद्ध की नही बुद्ध की जरूरत है उनके बिचारो की जरूरत है उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।मुख्य अतिथि के रूप मे केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डॉ संघमित्रा मौर्य ने ग्रामीणों से कहा कि हमको शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए शिक्षा ही हमारी जरूरत है उन्होंने बताया कि शिक्षा का ज्ञान होने पर हम कठिन से कठिन काम भी आसानी से कर सकते हैं।साथ ही कहा हमें लड़की और लड़के को बिना भेदभाव के खूब पढ़ाना चाहिए ताकि बच्चों का आने वाला कल उज्जवल हो।डॉ संघमित्रा मौर्य ने इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षा का मंदिर सभी के लिए सबसे पवित्र स्थान है, क्योंकि यहां हर जाति, धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के एक समान शिक्षा प्राप्त करते हैं। अशोक स्तंभ के बारे में उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह हैं जो देश के गौरवशाली इतिहास का प्रमाण है। साथ ही कहा कि अपने बच्चों के लिए खूब पढ़ायें।

बदायूँ से राजू आर्या की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए प्रधान राकेश सिंह

आगरा।। फतेहाबाद विधानसभा के मंडल धिमश्री में कोलारा कलां के वर्तमान प्रधान श्री राकेश सिंह सिकरवार जी को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई । यह कार्य ब्रज क्षेत्र के सहसंयोजक (राजनीति विभाग श्री राजेश कुशवाहा जी के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ ।उनकी सदस्यता में श्री देवी लाल माहौर बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक, जिला मंत्री श्रीमती बबीता सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष धिमश्री श्री शिव शंकर वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष फतेहाबाद देहात वीरेंद्र सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष श्री विपिन धाकरे जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री जवाहर सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री राज कुमार पुंडीर जी,श्री रामेश्वर तोमर जी, डॉ राजेंद्र सिंह जी(पूठा), लवकुश जी दुष्यंत कुमार जी, श्री बॉबी जी, श्री शैलेंद्र जी, फतेहाबाद मंडल देहात से उपाध्यक्ष श्री अवधेश शर्मा जी आदि उपस्थित रहे ।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

पंखों से कुछ नहीं होता हौसले से उड़ान होती है किसी शायर की यह लाइने बहुत लोगों ने पड़ी और सुनी होगी

आगरा ।। जनपद की तहसील एत्मादपुर के ब्लॉक खंदौली के गांव खड़िया के किसान विनोद ने बताया की जो लोग खेती के प्रति गंभीर नहीं हैं वहीं खेती से कमाई न होने की शिकायत करते हैं किसान विनोद ने बताया बिजनेस की तरह करेंगे या बिजनेसमैन की तरह करेंगे तभी इसका आपको फायदा आपको मिलेगा बिजनेसमैन अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं करता वह अपने दिमाग को भी लगाता है तभी जाकर वह अच्छी कमाई कर पाता है ठीक उसी तरह से किसान को भी मेहनत करने के साथ-साथ अपने दिमाग को भी इस्तेमाल करना होता है तब जाकर वह अपनी खेत से लाभ ले सकते हैं जैसे हम सब किसान भाई अपने बच्चों से ज्यादा अपनी जमीन की फसल को प्यार करते हैं। खड़िया में कुछ किसानों के पास जमीन नहीं है इसके बावजूद फसल तैयार कर लेते हैं।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

महिलाओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर बनाई चाय गैस सिलेंडर को दे दी श्रद्धांजलि

तख्तियां लेकर महंगाई का किया विरोध लगाए सरकार विरोधी नारे  सौंपा ज्ञापन

आगरा । बेलगाम होती जा रही महंगाई के खिलाफ आम जनमानस का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा विरोधी पार्टियों सामाजिक संगठनों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद अब घर की महिलाएं भी केंद व  राज्य सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी ने महिलाओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय का घेराव कर  केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाट सेवा संघ  के तत्वाधान में जिला मुख्यालय  पर सिलेंडर को श्रद्धांजलि दी और चूल्हे पर चाय बनाकर  सरकार से महंगाई कम करने के साथ सिलेंडर के दाम भी कम करने की मांग की  जाट सेवा संघ की महिलाओं  के साथ शामिल  कार्यकर्ताओं ने गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।जिलाधिकारी  को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में गैस एवं पेट्रोलियम की बढ़ती हुई कीमतों की वजह से आकम जन मानस बहुत परेशान है। प्रदेश की जनता को बढ़ती महंगाई में घर और परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।जबकि केन्द्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकार है महंगाई को कम करने का वादा करके केन्द्र और प्रदेश में सरकार बना ली लेकिन अभी तक गैस, तेल तथा अन्य वस्तुओं की कीमतें कम होने की बजाए दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।

चूल्हा जलाकर जताया विरोध

आगरा जिला मुख्यालय परिसर में महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सावित्री देवी  के नेतृत्व में महिलाओं ने चलता है जनता का दिल महंगी चीजें  रही है मिल महंगाई डायन खाए जात है रसोई गैस के बढ़ते दाम वापस लो की  तख्तिया हाथ में लेकर सरकार विरोधी नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में किए गए प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ-चढ़कर हिस्सा लिया और जिला मुख्यालय पर चूल्हा जलाकर चाय  बनाकर विरोध प्रदर्शन किया  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है गायी बढ़ती चली जा रही है इसमें किसान नौजवान छात्र और बेरोजगारों के अलावा मध्यम वर्गीय नागरिकों को परेशानी हो रही है प्रदेश में कहीं सुशासन दिखाई नहीं दे रहा महिलाएं लड़कियां इस सरकार में सुरक्षित नहीं है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है 2013 में जब सिलेंडर ₹365 का था तब भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन अब भाजपाइयों को नौ सौ का सिलेंडर दिखाई नहीं दे रहा खेतों की यूरिया डाई के भी दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल डीजल महंगा हो रहा है प्रधानमंत्री की उज्जवल योजना मात्र दिखावा रह गई है सरकार  पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़ते दाम  वापस ले बढ़ती महंगाई के प्रदर्शन में संघ के जनपद भर से आए कई कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें चौधरी मानवेंद्र वर्मा प्रदेश अध्यक्ष किरण चौहान शीला देवी कमला देवी ज्योति विवाह मुन्नी सत्ता मिथिलेश चौधरी  सोमवती  गुड्डू चाहर जितेंद्र सिंह विनोद निगम ज्ञान देवी दरबो देवी मनोरमा नूर बेगम नागेंद्र फौजी नरेंद्र चाहर नीरज अमित राज कुमार कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

आंवलखेड़ा में पहली बार भव्यता और मनोहारी झांकियों के साथ निकाली भगवान श्रीराम की बारात

एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष प्रो रामशंकर कठेरिया ने उतारी श्रीराम, सीता व हनुमानजी की आरती

आगरा। आंवलखेड़ा में आचार्य श्री राम शर्मा की पावन जन्मभूमि में पहली बार श्रीराम बरात गुरुवार को रात को श्री शिव मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। श्रीराम बारात का शुभारंभ एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष व अगरा सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने सीता राम व हनुमान जी की आरती उतार कर किया। आपको बताते चलें कि श्री राम जी की बारात निकालने के लिए कमेटी ने उपजिलाधिकारी को परिमिसन के प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन इसको नई परम्परागत मानते हुए प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाबजूद भी श्री राम बरात को निकाला गया। एससी/एसटी के चैयरमैन व आगरा सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यह श्री राम जी की बरात है। इसे कोई रोक नहीं सकता।आराजक तत्व को रोकने के लिए श्रीराम की बरात में व्यवस्था को देखने के लिए काफी फोर्स मुस्तैद रहा। श्रीराम बारात को भव्य रूप देने के लिए पूरे आंवलखेड़ा के शोभायात्रा मार्ग को आकर्षक तोरण द्वार, एलईडी लाइटों, विद्युत झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया। श्रीराम बारात प्रारंभ होते ही पावनभूमि आंवलखेड़ा जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। रामबारात में बैंडबाजे, काली अखाड़े, घोड़ा बैंड़ करतब दिखाते हुए चल रहे थे। श्रीराम बारात में आगरा, फिरोजाबाद, एटा की 1 दर्जन से अधिक झांकियां शामिल हुईं। बारात में राधा-कृष्णा, बजरंग बली, शंकर-पार्वती, नरसी, श्रीगणेश, सहित अन्य आकर्षक झांकियां थी। सभी डोले के आगे एक-एक बैंड मधुर ध्वनि बिखरेते चल रहे थे। बारात में आकर्षक डोले में मां जानकी सहेलियां के साथ विराजमान थीं।एक डोले में राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ भरत, शत्रुघ्न के साथ थे। मुख्य रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण व गुरु विश्वामित्र विराजमान थे। मुख्य डोले के आगे समिति पदाधिकारी चल रहे थे। वर यात्रा के लिए चारों भाइयों श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्र का स्वर्णमयी अलौकिक श्रंगार किया गया। माता जानकी भी स्वर्णमयी श्रंगार में सजी आकर्षक नजर आ रही थीं। सभी पात्रों के मुकुट स्वर्ण जड़ित थे। श्रीराम बारात के लिए कमेटी द्वारा वृंदावन से नई पोशाक मंगाई गईं।मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात की झांकियां देखकर बारातियों का उत्साह दुगना हो गया। रामबारात की झांकियां प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हो गई थीं। बरहन रोड़, जलेसर रोड़, पुलिस चौकी आदि क्षेत्र में सभी समुदाय  के लोगों ने बारात का स्वागत किया। मुस्लिम समाज से सैकडों लोग बारात देखने के लिए अपने-अपने स्थानों पर जमा थे। यहां से उन्होंने बारात में शामिल झांकियों को निहारा। खाकसार भी इन क्षेत्रों में व्यवस्थाएं संभाले रहे।

आगरा से राकेश यादव की रिपोर्ट

अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

बंडा,शाहजहाँपुर।। निर्माण को लेकर  दो पक्ष आमने-सामने  गाली गलौज  बा फायरिंग  एक एक पक्ष की तरफ से  मुकदमा दर्ज  दूसरे  पक्ष ने स्टे देकर  निर्माण कार्य को रुकवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  थाने से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर  पूरनपुर रोड पर सत्य मोहन जगह का निर्माण  कार्य करवा रहे  थे बताया गया दूसरा पक्ष अशोक कुमार धर्मापुर निवासी  घटनास्थल पर आए और निर्माण कार्य बंद करने के लिए  कहा  इसी बात को लेकर  दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी  कहासुनी  इतनी बढ़ गई  की हवाई फायरिंग होना शुरू हो गई  लेकिन फायरिंग से किसी को कोई  चोट नहीं आई फायरिंग होने की  सूचना  थाना बंडा को दी गई  मौके पर बंडा एसओ तेजपाल सिंह अपनी टीम के साथ  घटनास्थल पर मैं फोर्स  पहुंचे पुलिस देख एक पक्ष मौके से खिसक लिया दूसरे पक्ष ने  थाने में तहरीर देकर बताया  कि हम अपनी जगह पर  निर्माण कार्य कर रहे थे  धर्मापुर निवासी अशोक व उनके लड़के हथियारों से लैस होकर  कार्य  को बंद  करने के लिए  कहने लगे  निर्माण कार्य  ना बंद करने पर  उन्होंने अपनी लाइसेंसी  राइफल से  5 राउंड  फायर किए दोनों पक्ष  जगह अपनी  होने का दावा कर रहे हैं पक्ष दोनो पक्षों का कहना है जगह हमारी है  यह लोग जबरदस्ती  कब्जा कर रहे हैं  जिसका उन्होंने स्टेलाकर  पुलिस को दिया  पुलिस द्वारा निर्माण कार्य को रुकवा दिया  और सत्यभान  पक्ष की तरफ  से तहरीर लेकर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। कर ली है बंडा कस्बा के सत्य मोहन पांडे ने अशोक कुमार  विवेक  मोनू हर देश  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा कर बताया कि पूरनपुर रोड पर गाटा संख्या 75 में निर्माण कार्य करा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे पड़ोसी ने आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से पांच राउंड फायर कर दहशत फैलाने के लिए फायर कर दिए। लेबर में भगदड़ मच गई और मौके से लेकर भाग गई।

बण्डा, शाहजहाँपुर से शिवकुमार कुशवाहा की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र