Translate

Monday, February 26, 2024

हिंदू जागरण मंच जिले की मासिक बैठक संपन्न

रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
बरेली। रविवार को आंवला स्थित सरगम रिसोर्ट में हिंदू जागरण मंच बरेली जिला की मासिक बैठक संपन्न हुई इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। संगठन के विस्तार पर चर्चा एवं संगठन विस्तार किया गया जिसमें आर्येंद्र गुप्ता को नगर संयोजक बल्लिया, अभिषेक गोस्वामी  को खंड सूचना प्रमुख आलमपुर, हिमांशु गुप्ता को नगर सूचना प्रमुख देवचरा, गौरव यादव  प्रचार प्रमुख युवा वाहिनी आँवला, नत्थू सिंह ग्राम संयोजक उरला, मनोज यादव नगर सहसंयोजक युवा वाहिनी आँवला, एड.अश्वनी सिंह भदोरिया जिला सह विधि प्रमुख बरेली, हरपाल सिंह (फौजी) जिला आर्थिक व्यवस्था प्रमुख बरेली, डॉ.बीके सिसोदिया खंड संपर्क प्रमुख आलमपुर, दीपक गुप्ता नगर संयोजक देवचरा को दायित्व दिए गए। 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार फौजी, जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी, प्रांतीय सहप्रचार प्रमुख सुनील शौभरी, वरुण चौहान, गुलशन बहादुर, अवनेश शंखधार नगर अध्यक्ष रामवीर प्रजापति, मनोज गुप्ता, सचिन चौहान, राकेश सिंह, विनीत सिंघल, तुलसी हिन्दू, सत्यपाल सिंह, नागेंद्र कुमार, भारत कश्यप, सोनू सिंह, एकांश खंडूजा, हर्षित गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

किराए के मकान में चल रहा अवैध देह व्यापार पुलिस ने मारा छापा में पुलिस मौके से दो युवती और चार युवकों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट : सोनू सिंह
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
आगरा। पुलिस ने रविवार को देर रात एक मकान में छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की। मौके से पुलिस ने 2 युवतियों समेत कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना सिकंदरा क्षेत्र की शास्त्रीपुरम चौकी के अंतर्गत एलआईजी बी ब्लॉक के मकान नंबर 117 में पुलिस को अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। मुखविर ने बताया कि पिछले करीब एक माह से मकान के दूसरे पोर्शन में अवैध देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार रात करीब 10:30 बजे छापामार कार्यवाही की ओर 2 युवतियों और 4 युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि एक युवक फरार हो गया। फरार युवक का नाम राममूर्ति निवासी न्यू आगरा बताया गया है। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया जा रहा है। पूछताछ कर जांच की जाएगी और उचित कार्यवाही की जाएगी।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है। कि यह क्षेत्र शरीफ लोगों का है। मगर करीब 20 दिनों से यहां नए नए युवकों और युवतियों का आना जाना लगा था जिससे शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। मकान मालिक कहीं बाहर रहता है। उसने मकान किराए पर दे रखा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से 2 बाइक और 1 स्कूटी बरामद की है। जिसे थाने ले जाया गया है।जबकि यूपी 80 ईएन 9555 नंबर की एक कार अभी भी मौके पर खड़ी है। जो को फरार आरोपी राममूर्ति की बताई जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने वन स्टाफ सेंटर का किया भ्रमण, जानी वर्किंग

रिपोर्ट : दिनेश सिंह सोमवंशी 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
लखीमपुर खीरी। महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय पर संचालित वन स्टाप सेन्टर पर शुक्रवार को नपाप अध्यक्ष डॉ ईरा श्रीवास्तव, शनिवार को लखीमपुर क्षेत्र पंचायत की प्रमुख श्रीमती दिव्या सिंह वन स्टाफ सेंटर पहुंची, जहां उन्होंने वन स्टाफ केंद्र परिसर का भ्रमण कर वर्किंग एवं कार्यप्रणाली जानी। इस दौरान डीपीओ संजय कुमार निगम ने जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत, अभिनंदन किया। उन्होंने अधीनस्थ स्टाफ संग दोनो जनप्रतिनिधियों को वन स्टाप सेन्टर पर आने वाली पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को आवश्यकतानुसार वन स्टाप सेन्टर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, सुविधाओं की जानकारी देते हुए इसकी पूरी वर्किंग और कार्य प्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि वन स्टाफ सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज से पीड़ित, बाल विवाह आदि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श विधिक सहायता, पुलिस सहायता आदि 24 घंटे उपलब्ध रहती है। पांच दिवस का अस्थाई रहने की व्यवस्था है। डीपीओ ने बताया कि अधिक से अधिक जन सामान्य को वन स्टाप सेन्टर की जानकारी सुलभ कराने, अधिक संख्या में संकटग्रस्त महिलाओं को वन स्टाप सेन्टर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जिले में संचालित वन स्टाफ केंद्र संचालित है। इस दौरान उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न महिला परक योजनाओं की जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण के शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट : दिनेश सिंह सोमवंशी
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
गोला गोकरन नाथ खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला नगर के बाल स्वयंसेवकों का शारीरिक एवम बौद्धिक प्रशिक्षण का बाल शिविर नगर के जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया । जिसमें बाल स्वयंसेवकों  को जिला संघ चालक अमित भसीन  का बौध्दिक मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ जिसमें विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से संघ कार्य की पद्धति की जानकारी के साथ व्यक्तित्व विकास एवम आत्मीय प्रेम के माध्यम से राष्ट्र व समाज को एक दृढ़ आधार स्तंभ प्रदान करने के विषय में स्वयंसेवकों को उत्साह संगठन सहयोग की परम्परा से परिचित कराते हुऐ मार्गदर्शन प्रदान किया गया । तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने संघ स्थान पर शाखा लगाकर शारीरिक कार्यक्रमों के साथ जलेबी  कूद सेब डूब जैसे खेल प्रतियोगिताओं में सहभाग किया । समापन सत्र में नगर प्रचारक  सर्वेंद्र  के द्वारा बालकों को अपने समय का अनुशासित उपयोग करने के लिए उचित दिनचर्या का निर्माण कर मोबाइल ,गलत शब्दों , विभिन्न नशीले पदार्थों के प्रयोग से बचने व सावधान रहने के विषय में सचेत किया । बाल शिविर के इस कार्यक्रम में नगर संघ चालक विजय  नगर  सह संघ चालक कौशल किशोर मिश्र नगर कार्यवाह महेन्द्र पाठक , सह नगर कार्यवाह शशि कान्त दीक्षित ,नगर बौध्दिक प्रमुख विवेक सिंह , नगर सम्पर्क प्रमुख सौरभ दीक्षित ,नगर सेवा प्रमुखअवधेश गुप्ता ,नगर शारीरिक प्रमुख रिशु  , नगर सायं कार्यवाह विनीत ,नगर बाल कार्य प्रमुख शिवा कान्त जिला बाल कार्य प्रमुख अक्षत व जिला  संयोजक  धर्म जागरण आदेश दीक्षित राम कुमार सिंह दीपक गर्ग  अश्वनी शर्मा सुशील वर्मा की  सहयोग व उपस्थिति में 100 की संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल।

आगरा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। गठबंधन के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। बता दें कि हाल ही में सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ था,जिसमें सपा ने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट देने का वादा किया है, इसमें वाराणसी और प्रयागराज भी शामिल है। राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन भी नजर आया और बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, वहीं आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दोनों नेताओं ने पदयात्रा शुरू की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, कि ‘राहुल गांधी देश में मोहब्बत की बात करते हैं,लेकिन यह शहर पूरा मोहब्बत का शहर है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है। बीजेपी हटाओ देश को बचाओ. हमारी लड़ाई तभी सफल होगी जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी हारेगी,80 हराओ लोकतंत्र बचाओ। इस अवसर पर मंच पर राहुल गांधी के साथ,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

 रिपोर्ट : अनिल कुमार सत्संगी
अक्राॅस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

एम्स रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने अति विशिष्ट अथितियों के साथ देखा वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने पांच एम्स को राष्ट्र को किया समर्पित

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट गुजरात से पाँच एम्स को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने अपने संबंधोंन में कहा कि पहले देश के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिल्ली से होते थे। परंतु अब देश के सभी स्थलों से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते है। इसी क्रम में राजकोट की धरती से राजकोट, रायबरेली, भटिण्डा, कल्याणी और मंगलागिरी को एम्स का दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल गयी परन्तु देश की जनता ने मुझे अपार प्यार दिया है इस प्रेम को व्याज के साथ वापस करूँगा। रायबरेली को एम्स की गारंटी हमने दी थी जिसे आज  पूरा किया गया। आज देश में लगातार एम्स और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। भारत ने कोरोना से कैसे लड़ाई लड़ी, इसकी चर्चा पूरे विश्व में होती है। देश के कोने कोने में आयुष आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। हमने पोषण,योग और स्वच्छता पर जोर दिया। आधुनिक मेडिकल चिकित्सा के साथ साथ पारंपरिक चिकित्सा व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जन औषधि केन्द्रों में अस्सी प्रतिशत डिस्काउंट पर दवाई दी जा रही है। इससे गरीबों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। देश में सौर ऊर्जा को सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे लोगों की बिजली की मांग पूरे हो सके। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए हम सब लोग मिलकर काम करें। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स रायबरेली से वर्चुअल लोकार्पण को देखा। इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। इन दस सालों में भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश को दो नए एम्स प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही अन्य जनपदों में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा कि उनकी दशकों पुरानी प्रतिक्षा आज खत्म हुई। आज रायबरेली को अपना एम्स प्राप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की जनता को स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी मिली हुई है। हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसकी भी गारंटी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सम्मान और युवाओं को आजीविका मिली है। मुख्यमंत्री ने रायबरेली की जनता को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी आकांक्षाओं,आशाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर एम्स रायबरेली सीईओ अरविंद राजवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ आये हुए मंत्रीगणों का स्वागत किया। कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह ने भी जनता को संबोधित किया। मंच पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक अशोक कोरी, एमएलसी उमेश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित कई पूर्व विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का विकास खंड राही में किया गया समापन

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली। नेहरू युवा केंद्र रायबरेली युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान से आज ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विकास खंड राही  में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सत्येंद्र यादव तथा अली हैदर एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष कुमार मौर्य और शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने अपने दमखम के बदौलत दर्शकों में का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में वालीबॉल और कबड्डी पुरुष व रस्साकशी एवं खो खो बालिका वर्ग के अंतर्गत विधाओं में होना तय रहा, जिसमें  वॉलीबॉल मैं लोधवारी की टीम व   कबड्डी में खुरहटी की टीम विजेता रही, बालिका वर्ग में  विजेता रही। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशक संजय सर व फिजिकल शिक्षा  अनुदेशक शालिनी मैडम और कोमल मौर्य, विक्रम सर  और अन्य युवा मंडल के युवा उपस्थित रहे।

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के वार्षिक खेलकूद के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष पहुंचे सुखलाल चांदवानी

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली। फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली के द्विदिवसीय वार्षिक खेलकूद के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुखलाल चांदवानी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर क्रीडा समिति की अध्यक्ष डा यामिनी शर्मा ने सम्मानित किया।  प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भार्गव  को डा विनय सिह संयुक्त मंत्री डॉ एस के पांडे जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर डा आजेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया । कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी को  डा तुनीरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। डा यू बी सिंह  को डा अरविंद सिंह पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री सुक्खलाल चांदवानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धाओ मे सहभागिता करना आपकी खेल अभिरूचि को दर्शाता है।प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि  जब हम सकारात्मकता के साथ खेलते है तो उसके परिणाम बेहद सुखद होते होते हैं। कीड़ा सचिव डॉक्टर सीलाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया डॉ आजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया ।ऑफिशियल में श्री मो अयाज, श्यामलाल, अशोक कुमार, रजत सिंह,सिद्धार्थ शुक्ला, कीर्ति शर्मा  ,अजीत सिह, रौनक कुमार, दिनेश कुमार, आदर्श तिवारी आदि की प्रमुख भूमिका प्रतिस्पर्धाओं के निर्णायक के रूप में रही जिन्हें महाविद्यालय परिवार ने  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर क्रीड़ा समिति की अध्यक्ष डा यामिनी शर्मा डॉक्टर तुनीरा डॉ अरविंद सिंह डा शामिनी, डॉक्टर विनय सिंह डॉक्टर अभय सिंह डॉ वीरेंद्र सिंह यादव डॉ प्रवीण कुमार डॉ पुनीत गुप्ता डॉ अनीता वाजपेई डा शुभम खरवार आदि की गरिमामयी उपस्थित रही। प्रतियोगिताओं में विजयी खिलाड़ियों की सूची संलग्न है।

ग्राम प्रधान प्रीती यादव पंचायत सदस्यों समेत छात्र के घर पहुंच कर अनुपस्थिति में छात्र माता को किया सम्मानित

एक दीक्षांत समारोह में कला स्नातक की डिग्री से छात्र हुआ था सम्मानित

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
महाराजगंज रायबरेली। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा राघवपुर निवासी छात्र को कला स्नातक डिग्री की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर राघवपुर ग्राम प्रधान प्रीती यादव के द्वारा छात्र के घर पहुंचकर उसकी अनुपस्थिति में छात्र की माता संध्या वाजपेई को सम्मानित किया। मिली जानकारी के अनुसार राघवपुर गांव निवासी छात्र रुद्र नारायण  बाजपेई को एक दीक्षांत समारोह में कला स्नातक डिग्री की उपाधि से सम्मानित किया गया था। जिसकी जानकारी जब ग्राम प्रधान प्रीती यादव स्वर्गीय राजेश कुमार यादव अधिवक्ता को हुई तो छात्र को सम्मानित करने के लिए रविवार को लगभग 9,30 बजे अचानक छात्र के घर पहुंच गई  छात्र के अनुपस्थित रहने पर  उसकी माता संध्या बाजपेई को फूलों का गुलदस्ता, गणेश प्रतिमा व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। और बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई के क्षेत्र में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वही छात्र के पिता रमेश बाजपेई ने बताया कि हमारी ग्राम प्रधान प्रीती यादव बहुत ही मिलनसार कर्मठ है लोगों के दुख सुख में साथ खड़े रहने का अपना एक ध्येय बना रखा है ज्यादातर‌ समय ग्राम सभा में लोगों के साथ रहकर व्यतीत करती है और हरसंभव मदद भी करती हैं यही हाल उनके पति स्वर्गीय राजेश कुमार यादव अधिवक्ता का भी रहा। उन्होंने भी अपने जीवन काल में ग्राम सभा के लोगों की हर संभव मदद की थी।वही छात्र के माता, पिता ने ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य अधिवक्ता आदि का ह्रदय से अभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधानप्रतिनिधि एवं अधिवक्ता सुभाष यादव, अधिवक्ता संजीव कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता व ग्राम पंचायत सदस्य जन्मेजय दीक्षित,‌ ग्राम पंचायत सदस्य मुशीर अहमद, पंचायत मित्र फराज अंसारी, पृथ्वीराज यादव कमलाकांत शुक्ला, गनेश प्रसाद द्विवेदी सहित भारी संख्या में ग्राम के अन्य लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली से पूजा पांडेय का दिल्ली यूनिवर्सिटी के अरविंदो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
रायबरेली। शहर के वरिष्ठ व्यायसायी एवं समाजसेवक प्रदीप पांडेय  गायत्री एग्रीकल्चर एंड एंप्लीमेंट्स सिविल लाइन की बहन पूजा पांडेय का अंतिम चयन दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री अरविंदो कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अध्यापन का कार्य सौंपा गया है। आज एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पूजा पांडेय का मूल गांव सलोन तहसील के सिरसिरा पूरे ढाली है। जबकि शहर में निवास स्थान 189 क सिविल लाइन रायबरेली हैं।इनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा गांव से 10 वीं और 12 वीं की पढ़ाई की। इसके बाद  स्नातक BA  और परास्नातक MA की पढ़ाई फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट उत्तीर्ण किया। लखनऊ विश्व विद्यालय से इंग्लिश लिट्रेचर विषय से शोध कर रही है।इनका मुख्य विषय इंग्लिश लिट्रेचर है। पढ़ाई में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त किया। पढ़ने में कुशाग्र बुद्धि की थी। इस शानदार सफलता का पूरा श्रेय परम पिता परमात्मा,माता उर्मिला पांडेय पिता अमरीश कुमार पांडेय, गुरुजनों, बड़े भाई ,बहन और मित्रो को जाता हैं। खुशी की लहर दिल्ली यूनिवर्सिटी से लेकर गांव, तहसील और पूरे रायबरेली जनपद में है। सभी लोग  इस शानदार सफलता के लिए पूजा पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। पूरा परिवार सफलता के लिए बहुत ही गौरावंतित हैं। उन्होने अपना नाम रोशन करने के साथ साथ परिवार और पूरे रायबरेली जनपद का नाम किया है।विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे समस्त विद्यार्थियों को सकारात्मक संदेश भी दिया है मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।जीवन में विजेता कुछ अलग नहीं करते परंतु वह चीजों को ही अलग तरीके से करते हैं।