Translate

Tuesday, January 16, 2018

एक बार फिर हुआ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशों का उल्लंघन

फ़िरोज़ाबाद।। जनपद में 16 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है इसके बाद भी ओम कॉलोनी कोटला रोड पर सभी स्कूल खुले है इनको नही है किसी भी अधिकारी का कोई डर नही है जब अधिकारियों से इस विषय मे बात करते है तो वह जाँच करने की बात कहते है अब देखना यह है कि अब अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
  अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

साइबर सम्बंधित कोई भी शिकायत हो लोग दर्ज कराएं उनको तत्परता से दूर कराया जाएगा : साइबर सेल प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह

फ़िरोज़ाबाद।।  जनपद के एसएसपी डॉ मनोज कुमार के निर्देशों पर साइबर सेल पूरी तरह गंभीर है और हर मामले का तत्परता से निदान किया जा रहा है। जिसके उदाहरण के तौर पर उनका एक गुडवर्क सामने आया। बताते चलें थाना टूण्डला के चुल्हवाली निवासी रामेशबाबू की बेटी अनन्ता चौधरी के आगरा की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 21 दिसम्बर 2017 को एक फोन कॉल के माध्यम से यह कहकर आपको आधार लिंक कराना होगा मोबाइल से आधार नम्बर बता दो जमा धनराशि 36400 गायब कर दी गयी थी। जिसकी शिकायत साइबर सेल प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह के पास दर्ज करायी गयी थी। जिस पर उन्होंने अपनी टीम में शामिल प्रवीन जी के साथ इस केस को गंभीरता से लिया। फ़ोन कॉल के आधार पर सुराग लगाते हुए 15 दिनों के अंदर गुडवर्क करते हुए खाते में 14999 रुपये वापिस करवा दिए गए। बाकी बताया गया शेष धनराशि खर्च की जा चुकी थी। ये जानकारी देते हुए रमेश बाबू ने बताया उनके प्रयास से इतनी धनराशि वापस आ सकी। वही साइबर सेल प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया वे साइबर सम्बंधित कोई भी शिकायत हो लोग दर्ज कराएं उनको तत्परता से दूर कराया जाएगा। शिकायते सुबह नौ से छह बजे तक टॉल फ्री नम्बर 05612285171 पर दर्ज करायीं जा सकती हैं।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

जिला अस्पताल के सामने डॉ आरसी चौधरी के यहाँ  इंजेक्शन लगाते ही बच्चे की मौत

फिरोजाबाद।। जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र जिला अस्पताल के सामने आज दोपहर डॉ आरसी चौधरी के यहाँ मथुरा नगर निवासी एक दम्पति अपने करीब पांच वर्षीय बच्ची को दिखाने आये। जिसका नाम सोना बताया गया। परिजनों का आरोप है जैसे ही कम्पाउण्डर ने इंजेक्शन लगाया। वैसे ही कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गयी।फिलहाल बिना किसी हंगामे के पति पत्नी अपने बच्चे को घर ले गए। उन्होंने और अधिक कोई जानकारी भी नहीं दी। चर्चा रही आखिर ऐसे कैसे हो गया।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

चोरियो का सिलसिला थम नहीं रहा

फ़िरोज़ाबाद।। जनपद के थाना उत्तर क्षेत्र में चोरियो का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल के सामने जिस नगर निगम मार्केट में चाय की दुकान का सामान चोरों ने चोरी किया था। वहाँ एक नहीं बल्कि दो चोरियां हुयीं थीं। दूसरी चोरी डॉ राज की दुकान से हुयी।जिसका पता अभी दुकान खोलने आने पर चला। बाहर शटर का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए। फिर जब दुकान के अंदर गए तो देखा अंदर शीशे का लगा पूरा गेट ही गायब थे अर्थात चोरों को कुछ न मिला तो वो शीशे का पूरा गेट ही ले गए।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

वाहन गिरोह का पर्दाफाश

फ़िरोज़ाबाद ।। एस पी सिटी राजेश कुमार सिंह ने किया वाहन गिरोह का पर्दाफाश,बताते चले थाना नारखी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 250 ग्राम नशीला पाऊडर 1 तमंचा,2 कारतूस, 2 प्लेटिना मोटरसाइकिल, तथा 2 अभियुक्त सुगढ़ सिंह पुत्र राजवीर सिंह तथा दूसरे का नाम मुकेश यादव पुत्र रामविलाश उर्फ रक़मनिवास के कब्ज़े से 250 ग्राम डाइजापाम व एक तमंचा 315बोर व 2कारतूस जिंदाव चोरी की 2मोटरसायकिल up83 D 2289 तथा दूसरी up86 N 8039 बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

गणतन्त्र दिवस को बडे हर्ष उल्लास के साथ मनायें, यह हमारी अमूल्य धरोहर

फिरोजाबाद ।।  गणतन्त्र दिवस को बडे हर्ष उल्लास के साथ मनायें, यह हमारी अमूल्य धरोहर है।  इसके बारे में बच्चों को अवश्य बताएं। सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों को झालर लगाकर सजाया जाऐं।-डी0एम0 उक्त निर्देश जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गणतन्त्र दिवस की तैयारियों को लेेकर आहुत बैठक के दौरान दिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह गणतन्त्र दिवस हमारी अमूल्य धरोहर हैै इस के बारे में अपनी अगली पीढ़ी को गर्व के साथ बतायें, इस के लिये इस राष्ट्रीय पर्व को पूरें मनोयोग व दिल से मनाये इस की शुरूआत घर से करें। बैठक के दौरान उन्होने कहा कि हर वर्ष की भाॅति ही आगामी 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे प्रातः 8 बजे स्कूली बच्चों द्वारा नगर व राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्रोत राष्ट्रीय गीत व नारों के उदघोष के साथ प्रभात भेरी निकाली जायेगी। जिसके लिये बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्दश दिये। 8.30 बजे सभी सरकारी व अद्र्व सरकारी, गैर सरकारी, संस्थाएं एवं प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थाऐं, भवनों पर ध्वजारोपण किया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद मेें दूर-दराज क्षेत्रों में बने छोटे से छोटे सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोपण भी होना चाहिए। 9 बजे जिला मे शिक्षित केदियों को गाधी जी की आत्मकथा की पुस्तकें वितरित की जाएं। 9.30 बजे  पुलिस लाइन ग्राउण्ड मेें ध्वजारोपण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये  जायेंगे एवं परेढ़ की सलामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मन्त्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल द्वारा ली जाएगी। 11 बजे नगर के किसी चयनित श्रमिक बहुल बस्ती में चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सा परिक्षा शिविर लगाकर निःशुल्क दवा वितरित की जायेगी। इसी प्रकार गति वर्ष की भाॅति ही होने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। बैठक के दोरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, एस0डी0एम0 सदर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

आदित्य बिरला ग्रुप के जीएम का बेटा सड़क हादसे में घायल

फ़िरोज़ाबाद ।। जनपद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह हुआ हादसा। लड़के लड़की कार एक्सीडेंट में हुए घायल लड़का आदित्य बिरला ग्रुप के जीएम उत्कर्ष रघुवंशी का बेटा बताया जा रहा है लड़के लड़की है आपस मे दोस्त मामला हाई प्रोफाइल होने के वजह से पुलिस महकमे में हड़कंप इलाज के लिए हॉस्पिटल में कई आलाधिकारीयो के धड़धडाये आये फ़ोन।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

ग्राम प्रधान ने अपने पुत्र और दबंगों के साथ मिलकर उसायनी फीडर पर कार्यरत लाइनमैन पर किया जानलेवा हमला,ज़िला अस्पताल किया रेफ़र।

फ़िरोज़ाबाद ।। जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र की चौकी राजा का ताल के गांव सलेमपुर नगला खार में विद्युत लाइन को सही कर रहे लाइनमैन पर वही के ग्राम प्रधान रामनिवास यादव ने अपने पुत्र के साथ और अन्य दबंगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया,लाइनमैन के सिर में और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया,मौके पर घटना के बाद अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार, एसडीओ ग्रामीण राजवीर सिंह मौजूद थे,घटना के बाद विद्युत विभाग उक्त प्रधान पर मुकदमे की तैयारी कर रहा है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

ग्रामीण खेतो में गाय घुस जाने से काफी परेशान

फ़िरोज़ाबाद।। थाना मटसैना क्षेत्र दतौली गाँव व आसपास के कई गाँवो के ग्रामीण खेतो में गाय घुस जाने से काफी परेशान थे। इसलिए बीती सायं सभी ने एकजुट होकर करीब 90 गायों को पकड़ लिया। जिन्हें एक स्थान पर बाँध चारा आदि डाल रात से अभी तक गायों की सेवा कर रहे हैं। लेकिन इतनी सारी गायों का ज्यादा ख्याल नहीं रख सकते। इसलिये उन्होंने मीडिया को अवगत कराया। इस पर कई हिन्दू संगठनो के लोगों को अवगत कराया। जिन्होंने इन्हें सही स्थान पर पहुँचाने का आश्वासन दिया है। इस सम्बन्ध में प्रशासनिक अधि्कारियो से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नही हो सका। अब देखना है इन गायो की कितनी मदद होती है, फिलहाल गाँव के लोग ही पूरी रात से अब तक इन 90 गायों का ख्याल रख रहे हैं। ये जानकारी यहीं के ग्रामीण मुरारीलाल यादव ने दी।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

पुलिस ने लगभग 52 शरापियो की धड़पकड़ की

फ़िरोज़ाबाद।। थाना उत्तर पुलिस ने शराबियो के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही बताते चले थाना उत्तर पुलिस ने लगभग 52 शरापियो की धड़पकड़ की वही शराबियो में हड़कंप मच गया।थाना उत्तर के प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी व उप निरीक्षक प्रदीप चतुर्वेदी कौशल किसोर ने अभियान चला कर  बड़ी कार्यवाही की वही थाना प्रभारी उत्तर लोकेश भाटी ने कार्यवाही कर  चेतावनी दी कि आगे से सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा ना पिये बही सभी को थाने से ही मुचलके पर चेतावनी देकर सभी लोगो को छोड़ दिया गया है।

कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र