Translate

Monday, June 17, 2019

डांस पार्टी में अवैध तमंचा से फायर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी से शिवेन्द्र सिंह सोमवंशी की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम के द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के अनुपालन में तथा कोतवाली मोहम्मदी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी के निर्देशन में वीती रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बौधी कला में डांस पार्टी के प्रोग्राम में एक व्यक्ति द्वारा अवैध तमंचे से फायर करने की सूचना पर थाना मोहम्मदी से उपनिरीक्षक कृपेंद्र मय हमराही पुलिस के मौके पर पहुंचकर अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा देसी 315 बोर मय एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया अभियुक्त का नाम विमल कुमार रैदास पुत्र रामचंद्र रैदास निवासी बौधी कला थाना मोहम्मदी जिला खीरी है अभियुक्त को थाना लाकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 283/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करने के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में लखीमपुर खीरी रवाना कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में लगे हेलमेट मेले का शुभारंभ किया


अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
हरदोई। पुलिस लाइन परिसर में लगे हेलमेट मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित खरे पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने फीता काटकर किया।यहां से हेलमेट खरीदने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट का लाभ भी मिलेगा।क्योंकि अब जनपद में  हेमलेट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को पट्रोल किसी भी पम्प पर नही मिलेगा।

Wednesday, June 12, 2019

आगरा उप्र बार काउंसिल की नव निर्वाचन अध्यक्ष कुमारी दरबेश यादव की दीवानी परिसर में तीन गोली मारकर की गई हत्या


आगरा ।। जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नव निर्वाचन अध्यक्ष कुमारी दरबेश यादव की दीवानी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वे दो दिन पहले अध्यक्ष पद  पर  चुनी गई थी  कुमारी  दरवेश यादव  मूल रूप  से  एटा की  रहने वाली  है अध्यक्ष बनने पर स्वागत समारोह के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैम्बर में बैठी थीं। वहीं पर पूर्व सहयोगी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष को तीन गोली मारी दीं। इसके बाद खुद को भी मनीष ने दो गोली मारी लीं। मनीष शर्मा को सिकंदरा हाइवे स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमारी दरबेश यादव को पुष्पांजलि अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। एडीजी अजय आनंद समेत अन्य अधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता मौके पर पहुंच चुके हैं। हत्या के कारणों का पता नही लग सका है।

सोनू सिंह ब्यूरो चीफ आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

Tuesday, June 11, 2019

17 सूत्री मांगों को लेकर भाकियू का धरना प्रदर्शन,10 दिन में निस्तारण के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन धरना समाप्त


पुवायां।  तहसील प्रांगण में भाकियू सोमवार सुबह से ही धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी कर अपनी मांगे पूरी होने को लेकर डटे रहे।17 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन में बताया आवारा पशुओं से किसानों की हो रही बर्बाद बचाया जाने व पशुओं को गौशाला में भिजवाने की मांग की। आरोप लगाया कि गौशाला से पशुओं को छोड़ दिया गया। इसकी जांच कराई जाए मकसूदापुर चीनी मिल पर किसानों का बकाया गन्ना पेमेंट जल्द दिलाए जाने की मांग की गन्ना पेमेंट समय से ना किया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं पुवायां क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगनिया मुजप्ता के प्रधान द्वारा कामों में किए गए घोटाले की जांच के बाद भी प्रधान पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस संबंध जल्द कार्रवाई करने की मांग की और मंडी समिति के एस.एम. आई मनोज वर्मा द्वारा की जा रही अवैध वसूली को लेकर एस.एम.आई पर कार्रवाई करने की मांग की वहीं मुबारकपुर निवासी मीरा देवी के पति सर्वेश कुमार की मृत्यु हो जाने के बाद उनकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। कब्जा छुडाये जाने की मांग की। दोपहर 1:00 बजे तहसीलदार कुमार वीरेंद्र मौर्य व क्षेत्राधिकारी पुवायां  प्रवीण कुमार  ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया की जो तहसील स्तर की समस्याएं हैं वह 10 दिन में किसानों की मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद भाकियू ने  धरना समाप्त किया। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भाकियू जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पुवायां श्रीकृष्ण जाटव, हरविंदर सिंह, सरजीत सिंह, शिवशरन सिंह,तहसील मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार, बादल, बृजलाल, राम लखन, कुलवंत सिंह, संदीप सिंह, हरनेक सिंह, विनोद राठौर, सेवा सिंह, संतोष और साथ ही महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की महिलाओं में शिमला देवी, मुन्नी देवी, नन्हीं देवी, रीना देवी, रामदुलारी, कमला देवी, विमला आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

राजीव कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट
अक्रॉस हिन्दी समाचार-पत्र 

Monday, June 10, 2019

शस्त्र लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड सत्यापन में बड़ा खुलासा, अधिकारी भी रह हुए हैरान


आगरा ।। जिले में पांच हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस फर्जी मिले हैं। इसका खुलासा लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड का सत्यापन कराए जाने पर हुआ है। पुलिस ने पाया कि प्रशासन के रिकॉर्ड में एक एक नाम पर दो-दो लाइसेंस और एक एक नंबर पर तीन तीन लाइसेंस दर्ज हैं।नेशनल डाटा ऑफ आर्म लाइसेंस ( एनएडीएल ) पर ये ब्योरा मौजूद है। यही प्रशासन के पास है। चुनाव के दौरान पुलिस को यह डाटा दिया गया था। पुलिस ने सत्यापन कराया तो अधिकारी हैरान रह गए। थानावार सूची बनी तो लाइसेंस धारक 38215 मिले, जबकि एनएडीएल पर 42103 हैं। दोनों में 5557 का अंतर पाया गया। इनमें 2892 लाइसेंस ऐसे हैं जो एक से अधिक लोगों के नाम पर हैं। 2662 ऐसे हैं जो एक एक नंबर दो दो या तीन तीन दर्ज हैं।

आगरा संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

गजब हाल है,पुलिस के सामने से कार चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात


आगरा।। शहर और देहात में पुलिस गश्त करती है, लेकिन चोरी की वारदात नहीं रुक रही हैं। आगरा में शनिवार रात को एक घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर ली गई। हद तो तब हो गई, जब चोर कार ले जा रहे थे, तब गश्त करती हुई पुलिस वहां से गुजर रही थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें चोर और पुलिस साफ नजर आ रही है। शास्त्रीपुरम निवासी राजवीर सिंह कॉलेज संचालक हैं। उन्होंने बताया कि वो स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर खड़ी करते हैं। शनिवार रात को भी खड़ा किया था। रविवार सुबह कार चोरी होने के बारे में पता चला। जब घर के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें रात एक बजे दो चोर आते नजर आ रहे है।


आगरा संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

हमला होने के बाद भी गंभीर नहीं पुलिस, सिर्फ गुर्गों पर की कार्रवाई, खनन माफिया पर ढिलाई


आगरा।। चंबल और यमुना में सरेआम खनन कर रहे माफिया पर कार्रवाई में पुलिस की ढिलाई साफ नजर आ रही है। वो भी तब जब माफिया पुलिस और वन विभाग की टीम पर गोली चला चुके हैं। इसके बावजूद माफिया पर नकेल कसने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। अभी तक सिर्फ गुर्गे पकड़े गए हैं। जगनेर, खेरागढ़, पिनाहट में माफिया के खिलाफ केस दर्ज हैं। इनमें 20 से अधिक लोग फरार चल रहे हैं, जो मौके से गिरफ्तार किए गए। उनके अलावा कोई नहीं पकड़ा गया। बाह के मंसूखपुरा क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था।

आगरा संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान से खंदारी परिसर आगरा में नई शिक्षा नीति पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया


आगरा।। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा  पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान से खंदारी परिसर आगरा में नई शिक्षा नीति पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा संगठन की तरफ से मुख्य रूप से हरेश चौहान, कीर्ति पाल चाहर, पवन शर्मा, अजय शिशौदिया, विवेकानंद शर्मा, पूनम सिंह, बंटी शर्मा, नरेन्द्र परमार, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, विजय यादव, राजीव प्रताप,पूरन सिंह सोलंकी, योगेश कुमार गुप्ता, प्रदीप परमार एवं अनगिनत शिक्षक व शिक्षकायें गोष्ठी में शामिल हुए।जिसमें मुख्य वक्ता  माननीय, ओमपाल जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नयी शिक्षा नीति पर गहन चर्चा  की  एवं मंत्री जी ने  सभी शिक्षक साथियों को नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से अवगत  कराया।।मुकेश डागुर (जिलाध्यक्ष) अभय यादव (जिला महामंत्री)अजीत नौहवार(सह मीडिया प्रभारी) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आगरा सभी ने अपने अपने विचार रखे।

आगरा संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता बने समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह


रायबरेली ।। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे हुई जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू, प्रदेश सदस्यता प्रभारी बृजेन्द्र सिंह तोमर, उत्तम सिह भदौरिया ने समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह को प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सर्व सहमति से दी धर्मेन्द्र सिंह रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगाँव के रहने वाले है व लगातार समाजहित मे संघर्ष करते दिखाई देते है । श्रीसिंह को यह जिम्मेदारी एक वर्ष के लिए दी गई है व अपेक्षा की गई है कि अनुशासन मे रहते हुए संगठन को मजबूत करेगें वही श्रीसिंह ने यह कहाँ की संगठन की गरिमा को कभी ठेस नहीं पहुचेगी व ईमानदारी से अपने कार्य को करुंगा तथा सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

ट्रेन से कटकर हुई महिला की मौत


ऊंचाहार,रायबरेली।। रायबरेली-प्रतापगढ़ की सीमा पर संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। शव को लाल गोपालगंज जीआरपी ने कब्जे में लिया है। रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर गांव लाल चंद्रपुर के पास ऊंचाहार-प्रयागराज रेलखंड पर एक महिला का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। महिला का शरीर दो खंड में कटा हुआ था। बाद में उसकी पहचान शिया पत्नी अखिलेश कुमार निवासी गांव सहजनी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गयी। उसके बाद प्रयागराज जिले के लाल गोपालगंज जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र