Translate

Monday, December 25, 2023

सेंट पीटर स्कूल में क्रिसमस_डे के अवसर पर किया गया भव्य कार्यक्रम साथ ही ईसा मसीह को किया गया याद

रिपोर्ट : जावेद आरिफ
रायबरेली। जनपद में 25 दिसंबर यानी क्रिसमस डे के अवसर पर रायबरेली के सेंट पीटर स्कूल में मनाया गया एतिहासिक कार्यक्रम।ईसा मसीह के जन्म दिन पर सेंट पीटर स्कूल के फादर रेजीनाल्ड डीसोजा ने पूरे स्कूल में किया विख्यात कार्यक्रम। जगह_ जगह  ईसा मसीह की तस्वीरों को किया गया याद और उनकी यादगार में पेश। जहां इसको लेकर आज सेंट पीटर स्कूल के प्रधानाध्यापक रेजीनाल्ड डिसूजा से की खास बातचीत। जहां उन्होंने बताते हुए कहा कि आज का दिन हम लोग के लिए बहुत खास है आज के दिन ही ईसा मसीह का जन्मदिन हुआ था जिनकी यादगार में आज हम लोग एक खास कार्यक्रम करते हैं उन्हें याद करते हैं साथ ही साथ उन्हें नमन करते हैं और उनके इस कार्यक्रम को लेकर बच्चे अपने घरों को सजाते हैं पूरे भारत सहित देश में आज का दिन अर्थात 25 दिसंबर ईसा मसीह का खास पर्व मनाया जाता है सेंटा क्लाज के दौरान बच्चे अपने आप को सजाते हैं घर में केक काटते हैं और ईसा मसीह को याद करते हैं।हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई-भाई।यह त्यौहार सभी के लिए यादगार होता है और इस यादगार पल में आज हम लोगों ने सेंट पीटर स्कूल को यादगार के रूप में सजाया है और अपने ईशा मसीह को याद करेंगे साथ ही साथ कैंडल जलाकर उन्हें नमन करेंगे। रात्रि 7:30 बजे के बाद सेंट पीटर स्कूल में सभी प्रोग्राम के साथ इस त्यौहार को स कुशल संपन्न होकर प्रसन्नतापूर्वक हम लोग मनाएगे। बच्चे खुशहाली से घर में केक काटेंगे।आप लोगो के  चैनल के माध्यम से यही कहूंगा कि यह त्योहार सभी भारतवासियों के लिए कोई किसी से दूर नहीं है हम सभी लोग इस त्यौहार को प्रसन्नता पूर्वक मिलकर मनाएं।

No comments: