Translate
Friday, December 15, 2017
फरार प्रेमी युगल गिरफ्तार
लोग गीतों में हमें भारत की संस्कृति की झलक मिलती है-मदन मिश्रा
रेलकोच फैक्ट्री में ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार आयोजित
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
लालगंज ,रायबरेली । राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर आनंद कुमार श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर मुख्य विद्युत अभिकल्प इंजीनियर आर.एस.बिदोनिया, ने अपनी प्रस्तुति से सेमिनार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण के उपायों से अवगत कराया। इस सेमिनार में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हर्ष कुमार, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ए.के.पाण्डेय, प्रधान वित सलाहकार दावा छेरिंग, मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती रेणू शर्मा, इत्यादि सहित सभी वरिस्ठ प्रशासनिक तथा कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। आ.रे.डि.का., रायबरेली में ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन लोगों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है और इसके तहत 14-20 दिसम्बर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता, स्लोगन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । इसके अतिरिक्त ऊर्जा संरक्षण से संबंद्ध बैनर व पोस्टर कारखाना व आवासीय परिसर, प्रशासनिक परिसर में जगह-जगह लगाए गए है ।
पुलिस को चकमा देकर बैट्री चोर पुलिस की हिरासत से फरार
समाज की दशा और दिशा बदल देगी: फिल्म. पहल
Thursday, December 14, 2017
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने आगनवाडी कर्मचारियों को दिया समर्थन
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने आगनवाडी कर्मचारियों को दिया समर्थन
शाहजहाँपुर से आशीष कुमार वैश्य की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
शाहजहाँपुर। जनपद में चल रहे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के धरने में आगनवाडी कर्मचारी संध की जिलाध्यक्ष श्रीमती पदमा रस्तोगी व जिला प्रभारी विश्वमोहन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के कैम्प पर पहुँच कर आगनवाडी कर्मचारी के सम्बन्ध मे बार्ता की जिस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की सुश्री सरस्वती जी व जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने समर्थन देने की घोषणा की तथा धरना स्थल पर जाकर समर्थन किया इस मौके पर हरिनन्दन लाल, रामनिवास, सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रकाश गुप्ता, अनुज कुमार सिंह, पुष्पेन्द्र गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Wednesday, December 13, 2017
बम्बा के कटान से लगभग 200-250 बीघा फसल प्रभावित
फिरोजाबाद । जनपद की तहसील शिकोहाबाद की नहर भूड़ा से एक बम्बा इटावा जनपद की तहसील करहल तक जाता है जिससे हजारों बीघा जमीन की सिंचाई होती है। क्षेत्र में हर तरह की फसलें होने के कारण क्षेत्र काफी खुशहाल है। कटैना हर्षा के पास से निकलने वाला यह बम्बा कई गांव से होकर गुजरता है। नहर में पानी आने से चार दिन से बम्बा में पानी का स्तर बढ़ गया है। पानी की जरूरत कम होने के कारण बम्बा का पानी अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा चल रहा है। जिसके चलते आज रात्रि में बनीपुर के पास बम्बा कट गया। जिससे बनीपुर, मांड़ई गांव के दर्जनों किसान काफी प्रभावित हुए हैं। बम्बा के कटान से लगभग 200-250 बीघा फसल प्रभावित हुई है। पूर्व प्रधान बनीपुर जितेन्द्र सिंह 22 बीघा गैहू, नौवत सिंह लोधी 10 बीघा सरसों, 5 बीघा आलू, लोचन सिंह बघेल 5 बीघा आलू, राकेश दिवाकर 6 बीघा आलू, भीकम सिंह 10 आलू, बीरपाल सिंह बघेल 5 बीघा आलू, बदन सिंह, सिलेटी, रामशंकर, रामदुलारे 80 बीघा गैहू, ओमकार सिंह यादव 20 बीघा गैहू 8 बीघा आलू, रवी यादव 10 बीघा आलू, देवेन्द्र सिंह प्रधान बनीपुर 18 बीघा गैहू, सत्यकुमार 5 बीघा गैहू, अशोक कुमार 15 बीघा गैहू, अनिल कुमार यादव 20 बीघा गैहू, बृहमाचन्द्र 20 गैहू, प्रेमकुमार यादव 14 बीघा गैहू की फसल बम्बा का पानी कटने से प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने नहर विभाग के कई अधिकारियों से संम्पर्क किया लेकिन किसी ने मौके पर आना जरूरी नही समझा। इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं इन अधिकारियों की मानसिकता सरकार को बदनाम करने की तो नही है़। जब मौके पर कोई अधिकारी नही आया तो ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बम्बा का कटान रोका है।
कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
काव्य वशिष्ठ का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 14 के ट्रायल मैचों के लिए सिलेक्शन हुआ
फ़िरोज़ाबाद । जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल फिरोजाबाद के होनहार क्रिकेटर काव्य वशिष्ठ का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 14 के ट्रायल मैचों के लिए सिलेक्शन हुआ है फिरोजाबाद जिले से एकमात्र खिलाड़ी जो कि कैंप में सेलेक्ट हुआ है स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नंदनी यादव ने काव्य वशिष्ठ को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।। स्कूल के क्रिकेट कोच पावन शर्मा ने काव्य को चयन के लिए बधाई दी एवं बताया यह खिलाड़ी भविष्य में फिरोजाबाद जिले एवं आई वी इंटरनेशनल स्कूल का नाम रोशन जरुर करेगा एवं एक दिन प्रदेश के लिए जरूर खेलेगा स्कूल में जब बताया गया तो पूरे स्कूल में हर्ष उल्लास का माहौल रहा छात्रों ने काव्य वशिष्ठ के चयन को लेकर खुशी व्यक्त की।
कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
तेज गति से आते टैंकर ने चारों को रौंदा ,दो युवकों की मौके पर मौत
फ़िरोज़ाबाद । थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी 26 वर्षीय वीरपाल और धर्मवीर एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। थाना सिरसागंज क्षेत्र मौहम्म्मदपुर माड़ई रामनगर रोड पर उन्हें परिचित इसी थाना क्षेत्र के शादीपुर निवासी 28 वर्षीय श्यामसुन्दर पुत्र प्यारेलाल, थाना सिरसागंज क्षेत्र समोगत निवासी गोविन्द उर्फ़ मुखिया पुत्र भीकम सिंह मिल गए। जिनसे बाइक रोक वीरपाल और धर्मवीर बात करने लगे। इसी दौरान शिकोहाबाद से तेज गति से आते टैंकर ने चारों को रौंद दिया। दो की मौके पर मौत हो गयी। एक ने शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय को जाते आम दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर है। मृतको में वीरपाल, धर्मवीर, गोविंद हैं। जिसमे वीरपाल और धर्मवीर के शव घटनास्थल पर ही समाचार लिखे जाने तक रखे हुए थे। इससे जाम की स्थिति बनी हुयी है। वहीँ एक शव शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में रखा हुआ है तो गंभीर घायल श्यामसुन्दर को जिला अस्पताल भेजा गया है।
कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र
महिला की गाँव में प्रवेश करते ही पीट पीट कर हत्या कर दी गयी
फिरोज़ाबाद । जनपद के थाना फरिहा क्षेत्र के गाँव शेखनपुर निवासी करीब 55 वर्षीय हरदेवी सायकाल अपने बच्चों से मिलने अपने घर जा रही थी। इसी दौरान महिला की गाँव में प्रवेश करते ही पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। मौके पर थाना प्रभारी रनवीर सिंह पहुँच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। बताया गया है महिला ने विगत 20 जुलाई 2017 को अपने प्रेमी कल्लू खाँ की मदद से अपने पति श्यामवीर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी हाल ही में जेल से छूटकर आई थी। मामले की जांच की जा रही है।
कश्मीर सिंह मंडल संवाददाता आगरा
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र