Translate

Sunday, June 7, 2026

पति को कार ने कुचला, तीन महीने बाद भी न्याय नहीं पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर मोहम्मदी खीरी थाना क्षेत्र का मामला, केस 0154/2026 की जांच पर उठे सवाल, विवेचक पर मिलीभगत का आरोप
हारून एम एच रज़ा वाहिदी अक्रॉस टाइम्स
मोहम्मदी-खीरी। कस्बे में 16 मार्च को हुई एक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी, और तीन महीने बाद भी पीड़ित परिवार न्याय की राह देख रहा है। मृतक अमरनाथ गुप्ता की पत्नी पूर्ति गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी को दिए शिकायती पत्र में दर्शाया है कि तेज रफ्तार कार UP27BH6996 ने उनके पति को टक्कर मारी थी, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार थाना मोहम्मदी में इस घटना को लेकर मुकदमा संख्या 0154/2026 दर्ज है। पूर्ति गुप्ता का कहना है कि उन्होंने उसी दिन तहरीर दी थी।
आवेदन में लगाए गए आरोप
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर सौंपे गए आवेदन में पूर्ति गुप्ता ने लिखा है:
• घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह मौजूद हैं, लेकिन उनके बयान अब तक दर्ज नहीं किए गए • आरोपी कार UP27BH6996 को अब तक कब्जे में नहीं लिया गया है • वर्तमान विवेचक शिवबहादुर सिंह पर उन्होंने आरोप लगाया है कि वह आरोपी पक्ष से मिलीभगत कर रहे हैं और राजनीतिक दबाव में जांच को दबा रहे हैं 
पूर्ति गुप्ता ने अपने पत्र में कहा, "लगता है आरोपी पक्ष का राजनीतिक रसूख इतना मजबूत है कि पुलिस भी उनके इशारे पर चल रही है।"
पत्नी की चार मुख्य मांगें
1. विवेचक शिवबहादुर सिंह को तत्काल हटाकर किसी निष्पक्ष अधिकारी को जांच सौंपी जाए 2. कार संख्या UP27BH6996 को फौरन कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच कराई जाए 3. सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएं 4. पूरे मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच हो 
पुलिस प्रशासन में हलचल
सूत्रों के अनुसार, तहसील दिवस पर यह आवेदन आने के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। अभी तक थाना मोहम्मदी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मृतक अमरनाथ गुप्ता कस्बे के एक सामान्य परिवार से थे। पत्नी पूर्ति गुप्ता का कहना है कि वह पिछले तीन महीने से थाने के चक्कर लगा रही हैं।
अब सबकी निगाहें पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में विवेचना बदली जाएगी और वाहन जब्ती जैसी बुनियादी कार्रवाई होगी या नहीं।

किसान की जमीन पर कब्जा कर रुपये हड़पने व गाली गलौज करने का आरोप

राजीव कुमार कुशवाहा,अक्रॉस टाइम्स 
बण्डा,शाहजहांपुर। बण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम नटिउरा में एक किसान के साथ जमीन पट्टे पर देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर रुपये हड़पने और मांगने पर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम नटिउरा निवासी लियाकत अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने ग्राम अजोधापुर निवासी निर्मल सिंह से एक एकड़ जमीन 40 हजार रुपये में ठेके पर तय की थी। इसके लिए उन्होंने 25 हजार रुपये एडवांस भी दे दिए थे। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने उन्हें खेत में गेहूं की फसल नहीं बोने दी और खुद ही उस जमीन पर गेहूं बो लिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और अपने दिए हुए 25 हजार रुपये वापस मांगे, तो आरोपी निर्मल सिंह ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और लाठी-डंडे दिखाकर वहां से भगा दिया। आरोपी ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। परेशान होकर पीड़ित किसान ने  थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है और अपने पैसे वापस दिलवाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

साधन सहकारी समिति ढका घनश्याम से गांव कुंडरा व चिकतिहा का नाम कटने से गुस्साए ग्रामीणों ने तहसील दिवस में दिया प्रार्थना पत्र

राजीव कुमार कुशवाहा 
अक्रॉस टाइम्स 
बंडा,शाहजहांपुर। ब्लॉक बंडा के अंतर्गत साधन सहकारी समिति ढका घनश्याम में जब से बनी हुई है तब से गांव कुंडरा व चिकितिहा  जुड़े हुए हैं । लेकिन इस बार नवदिया में नई समिति का गठन हुआ है इन दोनों गांव के  सचिव द्वारा नाम काट दिए गए हैं। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने साधन सहकारी समिति से नाम काटने पर तहसील दिवस बनाया में प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया है कि हमारे गांव से नवदिया की दूरी 6 किलोमीटर पड़ती है वहीं साधन सरकारी समिति ढका घनश्याम 500 मी पर बनी हुई है फिर भी सचिन की मिली भगत से दोनों गांव केनाम काट दिए गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कमजोर वर्ग के किसान इतनी दूर से खाद बीज कैसे ला सकेंगे ? इस संबंध में गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों गांव के नाम कटने की सचिव से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने किसी प्रकार की कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। वही ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने डीएम साहब से निवेदन किया है दोनों गांव को पुनः जोड़ा जाए जिससे नजदीक समिति का लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गुरदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह हरिशरन सिंह, जसकरन सिंह नेत्रपाल सिंह, विष्णु पाल सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

महिला ने जेठानी व परिवार के अन्य लोगों पर मारपीट व फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप

राजीव कुमार कुशवाहा 
अक्रॉस टाइम्स 
बंडा,शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र के गांव नवादा ढाह की रहने वाली पुष्पा देवी पत्नी हरि शरण की जेठानी चंद्रकली पत्नी रामजीत से कहा सुनी हो गई थी । इसी बात को  लेकर परिवार की नंद रानी, कमलेश कुमारीऔर दीपांशु ने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दी और मुझे मारने पीटने के बाद गर्दन में रस्सी का फंदा लगाकर टीन में लगे बांस पर लटका दिया । मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने रस्सी का फंदा काटकर नीचे उतार कर सीएचसी बंडा लाए और डॉक्टरों ने इलाज किया। इलाज के दौरान जब तबीयत सही हुई तो प्रार्थनी ने थाना बंडा में इसकी शिकायत की और उक्त लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है । वही संबंध में थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार से बात हुई उन्होंने बताया मामले की जांच की जा रही जांच के बाद विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विवेक ने साइंस घर में कृषि में नमी मॉडल का किया प्रस्तुतिकरण

सौरभ अग्रवाल,अक्रॉस टाइम्स
सिरसागंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में समर में जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में जनपद में प्रथम बार साइंस घर कार्यक्रम का आयोजन निःशुल्क रूप से जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर किया जा रहा है। जिसमें सप्तम दिवस पर कक्षा 9 के छात्र विवेक गोस्वामी ने कृषि में नमी पर आधारित अपने मॉडल के प्रस्तुतिकरण में बताया कि इस मॉडल के अंतर्गत किसान की समस्या का हल किया गया है बार किसान अपनी फसल को सही समय से पानी नहीं दे पाते जिससे कि उनकी फसल सुख जाती है इस मॉडल के अंतर्गत यदि किसी खेत की नमी समाप्त होगी तो स्वचालित रूप से खेत में पानी लगने लगेगा जिससे किसान की फसल को समय रहते उपयुक्त जल प्राप्त होगा और उसकी फसल नष्ट होने से बचेगी।
अश्वनी कुमार जैन ने विवेक गोस्वामी के मॉडल के रचनात्मक एवं क्रियाशील प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि साइंस घर में प्रतिदिन विद्यार्थी अपने नवाचार मॉडलों का प्रस्तुतिकरण करेंगे। इस अवसर पर  साइंस घर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बंडा में सपा का शक्ति प्रदर्शन, संभावित प्रत्याशी जितेंद्र गौतम के समर्थन में उमड़े कार्यकर्ता

सपा की PDA बैठक में जुटी भीड़, संगठन मजबूती और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
राजीव कुमार कुशवाहा 
अक्रॉस टाइम्स 
बंडा/शाहजहांपुर। पुवायां विधानसभा क्षेत्र के बंडा कस्बे स्थित स्वर्ण पैलेस में समाजवादी पार्टी की PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली। इस दौरान सपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, किसानों को खाद की उपलब्धता तथा घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी लागत जैसे विषयों को उठाते हुए सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक में पुवायां विधानसभा क्षेत्र से संभावित सपा प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद गौतम के समर्थन में कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने को मिला। वक्ताओं ने आगामी चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पीडीए बैठक को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे पर विजेता का संदेश

सकारात्मक सोच और जिंदादिली के दम पर सैंकड़ों कैंसर पीड़ित बच्चों की ताकत बने शशांक पटेल
रोहित सक्सेना,अक्रॉस टाइम्स
शाहजहाँपुर। शहीदों की पावन धरती शाहजहांपुर के ग्राम हुसैनपुर कबरा के निवासी 28 वर्षीय शशांक पटेल अपनी सकारात्मक सोच और जिंदादिली के दम पर सैंकड़ों कैंसर पीड़ित बच्चों की ताकत बन चुके हैं। कुछ साल पहले 2009 में वह खुद  नूरोफाइरोसारकोमा ट्यूमर से पीड़ित थे, लेकिन खुश रहकर बीमारी को मात देने का उनका नुस्खा इतना कारगर सिद्ध हुआ कि आखिरकार कैंसर को हार माननी ही पड़ी। इस दौरान उनके पापा की नौकरी चली गई। वह आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन सर्जरी कीमोथेरेपी रेडियोथेरेपी होने के कारण यह संभव नहीं था। फिर उन्होंने निर्णय लिया कि अब हम कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काम करेंगे वर्ष 2018 में बाल  विभाग केजीएमयू लखनऊ में संचालित कैनकिड्स संस्था में उन्होंने सोशल वर्कर पद को ज्वाइन किया। अब उनकी जिंदगी का मकसद है कि हर माता-पिता तक संदेश पहुंचाना है कि बच्चों को होने वाला कैंसर का इलाज संभव  है। यह कैनकिड्स संस्था   के सहयोग से भर्ती कैंसर से पीड़ित बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों के भीतर तक का डर निकालता है और कैनकिड्स संस्था के माध्यम से कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए फाइनेंसियल साइक्लोजिकल, मेडिकल, एजुकेशन, ब्लड सपोर्ट , रहने की सुविधा आदि की मदद दे रहे हैं। 
शशांक पटेल अब तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के सहयोग से कैनकिड्स संस्था द्वारा चाइल्डहुड कैंसर के बचाव एवं  जागरूकता गतिविधियाँ हेतु लगभग उत्तर प्रदेश के 65 जनपद   के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगभग 15000  आशा वर्करों और एएनएम  को प्रशिक्षण दे चुके हैं उन्होंने बताया है बताया है कि उत्तर प्रदेश में शून्य से 19 वर्ष तक की उम्र के 14700 बच्चे प्रतिवर्ष कैंसर के शिकार होते हैं। यह आंकड़ा देश में सबसे अधिक है। इसके बावजूद प्रदेश में केवल 42 फीसदी कैंसर मरीज ही स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर पा रहे हैं, जबकि 58 फीसदी उपचार केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं कि इस जागरूकता के माध्यम से इलाज में होने वाली देरी व असमय  मृत्यु को बहुत हद तक रोका जा सकता हैlइस अवसर पर  उन्होंने ने  आशा वर्करों  और एएनएम  से अपील की है कि हर माता पिता तक संदेश  पहुंचना है कि बच्चों में होने वाले कैंसर का इलाज है और उन्होंने कहां है  अगर किसी बच्चे में कैंसर के शुरुआती लक्षण दिखते हैं तो उसके अभिभावक हमारी कैनकिड्स संस्था उत्तर प्रदेश के स्‍टेट्‌  हेल्प लाइन नंबर 9811284406 पर कॉल करके मदद ले सकता हैl

Tuesday, May 19, 2026

“बच्चों की छुट्टियां, लेकिन माता-पिता व्यस्त — परिवारों के लिए छुट्टी नीति पर उठे सवाल”

कानपुर। देशभर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। बच्चों को लगभग 30 से 40 दिनों का अवकाश मिलता है, वहीं शिक्षकों को भी निर्धारित अवकाश प्राप्त होता है। लेकिन एक बड़ा सवाल अब समाज के सामने खड़ा हो रहा है — जब बच्चों के माता-पिता, विशेषकर अन्य सरकारी और निजी विभागों के कर्मचारी, अपने काम में व्यस्त रहते हैं तो बच्चों को समय कौन देगा? समाज के कई वर्गों ने मांग उठाई है कि जिस प्रकार शिक्षा विभाग में अवकाश की व्यवस्था होती है, उसी प्रकार अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी कम से कम एक सप्ताह का पारिवारिक अवकाश दिया जाना चाहिए।
परिवारों पर बढ़ता असर
विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की मानसिक और भावनात्मक वृद्धि के लिए माता-पिता का साथ बेहद आवश्यक है। छुट्टियों के दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहते हैं, घूमना चाहते हैं और पारिवारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। लेकिन अधिकांश कर्मचारियों को सीमित अवकाश मिलने के कारण यह संभव नहीं हो पाता।
लोगों ने रखी अपनी राय
एक अभिभावक ने कहा— “जब बच्चों की छुट्टी होती है और माता-पिता नौकरी में व्यस्त रहते हैं, तब बच्चे अकेलापन महसूस करते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अधिकार हर बच्चे को मिलना चाहिए।”
कर्मचारियों की भी मांग
कई कर्मचारी संगठनों का कहना है कि लगातार कार्य के दबाव से मानसिक तनाव बढ़ रहा है। यदि वर्ष में कम से कम एक सप्ताह का पारिवारिक अवकाश दिया जाए, तो कर्मचारियों की कार्यक्षमता और पारिवारिक संतुलन दोनों बेहतर होंगे।
विशेषज्ञों की राय
सामाजिक विशेषज्ञों के अनुसार,“परिवार के साथ बिताया गया समय बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार और संस्थानों को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”
मुख्य मांगें
अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी विशेष पारिवारिक अवकाश मिले
गर्मी की छुट्टियों में कम से कम 7 दिन का अवकाश निर्धारित हो
परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने को नीति का हिस्सा बनाया जाए।
बच्चों की छुट्टियां केवल आराम का समय नहीं, बल्कि परिवार के साथ रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी होती हैं। ऐसे में समाज अब यह सवाल पूछ रहा है —
“अगर बच्चों की छुट्टी है, तो उनके माता-पिता को समय कब मिलेगा?”
में इन पॉइंट को
दर्शाते हुए पोस्टर बना दीजिए

तिलहर में ज्योति कलश रथयात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा के साथ 8 स्थानों पर हुआ अभिनंदन


शाहजहांपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जनपद शाहजहांपुर की तहसील तिलहर में सोमवार को ज्योति कलश रथयात्रा के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ हुआ। रथयात्रा का नगर के 8 विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच भव्य स्वागत किया गया। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को ज्योति कलश रथयात्रा का उद्देश्य और संदेश बताया। उन्होंने कहा कि यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि जनजागरण, संस्कार निर्माण और विचार क्रांति का अभियान है। गायत्री परिवार का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।सूरज वर्मा ने कहा कि आज समाज को केवल बाहरी विकास नहीं बल्कि आंतरिक जागृति की भी आवश्यकता है। ज्योति कलश रथयात्रा लोगों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आत्मचिंतन की अलख जगाने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने विचार क्रांति अभियान के माध्यम से एक श्रेष्ठ समाज निर्माण का सपना देखा था और यह यात्रा उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने सभी से गुरुदेव के विचारों को अपनाने और समाज में प्रेम, संस्कार तथा सद्भाव का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूलों में छात्रों को पूज्य गुरुदेव का सद्साहित्य, अखंड ज्योति और युग निर्माण साहित्य वितरित किया गया तथा विचार क्रांति अभियान से जुड़ने की अपील की गई। सायंकाल दुर्गा मंदिर तिलहर में भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया गया, जिसे जिला समन्वयक सूरज वर्मा, सीताराम और अनीता गुप्ता ने संपन्न कराया। पूरी यात्रा के दौरान तिलहर कोतवाली पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। तिलहर कोतवाली के कोतवाल प्रिंस  शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ  ज्योति कलश रथयात्रा का स्वागत करते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर जिला समन्वयक सूरज वर्मा, अनीता गुप्ता, श्याम, सीताराम कपूर, रथ सारथी राकेश सपत्नीक, गायत्री परिवार तिलहर प्रभारी संजीव सक्सेना, रामकुमार रस्तोगी, भानुप्रताप, रामऔतार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे।

Thursday, May 14, 2026

24 मई को गठित होगी अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी


( रोहित सक्सेना,अक्रॉस टाइम्स )

शाहजहांपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मई 2026 को नई जिला कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन हिंदुत्व की विचारधारा को मजबूत करने तथा समाजहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नई कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी जो समाज सेवा, संगठन विस्तार और हिंदू समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा रखते हों। उन्होंने कहा कि नई टीम युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के समन्वय के साथ तैयार की जाएगी, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके। अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज की विभिन्न समस्याओं और मांगों को मजबूती के साथ उठाने के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है, ताकि संगठन गांव-गांव और शहर-शहर तक अपनी पहुंच मजबूत कर सके। उन्होंने जनपद के हिंदू भाई-बहनों, युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने की अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समाजहित में कार्य करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को गति देगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने लोगों से 24 मई को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर नई कार्यकारिणी के गठन का साक्षी बनने और हिंदुत्व को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।