Translate

Monday, June 10, 2019

गजब हाल है,पुलिस के सामने से कार चुरा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात


आगरा।। शहर और देहात में पुलिस गश्त करती है, लेकिन चोरी की वारदात नहीं रुक रही हैं। आगरा में शनिवार रात को एक घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर ली गई। हद तो तब हो गई, जब चोर कार ले जा रहे थे, तब गश्त करती हुई पुलिस वहां से गुजर रही थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें चोर और पुलिस साफ नजर आ रही है। शास्त्रीपुरम निवासी राजवीर सिंह कॉलेज संचालक हैं। उन्होंने बताया कि वो स्विफ्ट डिजायर कार घर के बाहर खड़ी करते हैं। शनिवार रात को भी खड़ा किया था। रविवार सुबह कार चोरी होने के बारे में पता चला। जब घर के गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें रात एक बजे दो चोर आते नजर आ रहे है।


आगरा संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

हमला होने के बाद भी गंभीर नहीं पुलिस, सिर्फ गुर्गों पर की कार्रवाई, खनन माफिया पर ढिलाई


आगरा।। चंबल और यमुना में सरेआम खनन कर रहे माफिया पर कार्रवाई में पुलिस की ढिलाई साफ नजर आ रही है। वो भी तब जब माफिया पुलिस और वन विभाग की टीम पर गोली चला चुके हैं। इसके बावजूद माफिया पर नकेल कसने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। अभी तक सिर्फ गुर्गे पकड़े गए हैं। जगनेर, खेरागढ़, पिनाहट में माफिया के खिलाफ केस दर्ज हैं। इनमें 20 से अधिक लोग फरार चल रहे हैं, जो मौके से गिरफ्तार किए गए। उनके अलावा कोई नहीं पकड़ा गया। बाह के मंसूखपुरा क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था।

आगरा संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान से खंदारी परिसर आगरा में नई शिक्षा नीति पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया


आगरा।। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तथा  पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान से खंदारी परिसर आगरा में नई शिक्षा नीति पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा संगठन की तरफ से मुख्य रूप से हरेश चौहान, कीर्ति पाल चाहर, पवन शर्मा, अजय शिशौदिया, विवेकानंद शर्मा, पूनम सिंह, बंटी शर्मा, नरेन्द्र परमार, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, विजय यादव, राजीव प्रताप,पूरन सिंह सोलंकी, योगेश कुमार गुप्ता, प्रदीप परमार एवं अनगिनत शिक्षक व शिक्षकायें गोष्ठी में शामिल हुए।जिसमें मुख्य वक्ता  माननीय, ओमपाल जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नयी शिक्षा नीति पर गहन चर्चा  की  एवं मंत्री जी ने  सभी शिक्षक साथियों को नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से अवगत  कराया।।मुकेश डागुर (जिलाध्यक्ष) अभय यादव (जिला महामंत्री)अजीत नौहवार(सह मीडिया प्रभारी) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आगरा सभी ने अपने अपने विचार रखे।

आगरा संवाददाता देवेन्द्र कुमार वघेल की रिपोर्ट
अक्रॉस टाइम्स हिन्दी समाचार पत्र

करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता बने समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह


रायबरेली ।। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय लखनऊ मे हुई जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू, प्रदेश सदस्यता प्रभारी बृजेन्द्र सिंह तोमर, उत्तम सिह भदौरिया ने समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह को प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सर्व सहमति से दी धर्मेन्द्र सिंह रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगाँव के रहने वाले है व लगातार समाजहित मे संघर्ष करते दिखाई देते है । श्रीसिंह को यह जिम्मेदारी एक वर्ष के लिए दी गई है व अपेक्षा की गई है कि अनुशासन मे रहते हुए संगठन को मजबूत करेगें वही श्रीसिंह ने यह कहाँ की संगठन की गरिमा को कभी ठेस नहीं पहुचेगी व ईमानदारी से अपने कार्य को करुंगा तथा सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

ट्रेन से कटकर हुई महिला की मौत


ऊंचाहार,रायबरेली।। रायबरेली-प्रतापगढ़ की सीमा पर संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। शव को लाल गोपालगंज जीआरपी ने कब्जे में लिया है। रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर गांव लाल चंद्रपुर के पास ऊंचाहार-प्रयागराज रेलखंड पर एक महिला का शव रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। महिला का शरीर दो खंड में कटा हुआ था। बाद में उसकी पहचान शिया पत्नी अखिलेश कुमार निवासी गांव सहजनी थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गयी। उसके बाद प्रयागराज जिले के लाल गोपालगंज जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

फौजी के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी


अमावां,रायबरेली।। मिल एरिया के शिवाजी नगर मुहल्ले में देर रात फौजी के घर को चोरों ने  निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी का लॉकर काटकर लाखों रुपये और नकदी पार कर दी। सूचना पर सुबह सिर्फ दो सिपाही जांच करने पहुंचे। बाद में प्रभारी थानाध्यक्ष ने तहकीकात कर जल्द राजफाश का आश्वासन दिया। मूलरूप से डलमऊ क्षेत्र के निवासी छतंबा गांव निवासी संजय शुक्ल फौज में सैनिक हैं। वह शहर के शिवाजी नगर में पिछले छह वर्षाें से रह रहे हैं। हाल ही में वह छुट्टी पर यहां आए थे। शनिवार रात उनका परिवार खाना खाकर सो गया। रात में दो से चार बजे के बीच चोर उनके घर में दबे पांव घुसे और वे सीधे बेडरूम में गए। वहां रखी अलमारी का लॉकर काटा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। फिर चोर चुपचाप वहां से निकल गए। सुबह जब संजय की नींद खुली तो अलमारी खुली देख वह भौचक्के रह गए। उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों को उठाया और पूरे घर की छानबीन की। तब पता चला कि अलमारी में रखे लगभग छह लाख कीमत की आभूषण चोरी हो गए है। साथ ही संजय की पर्स में रखे दस हजार रुपये भी चोरों ने पार कर दिए। जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो महज दो सिपाही जांच करने पहुंचे और तहरीर लेकर लौट गए। जब इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष यदुनाथ यादव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फिर शाम को थाना प्रभारी जांच करने पहुंचे और पीड़ित परिवार को जल्द राजफाश का आश्वासन दिया।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली 
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

मजिस्ट्रेट जांच के संबंध में मिले 11 जून से 20 जून तक- जिलाधिकारी नेहा शर्मा

मजिस्ट्रीयल जांच के सम्बन्ध में साक्ष्य आदि कोई भी बात/जानकारी आम आदमी 11 जून से 20 जून के मध्य कह सकता है : एडीएम

रायबरेली ।। जिला मजिस्ट्रेट नेहा शर्मा के आदेश द्वारा जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर 14 मई 2019 को बैठक की कार्यवाही सिद्धार्थ सिंह, पीठासीन अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट-11 रायबरेली द्वारा की गयी, किन्तु नियत समय पर कोई जिला पंचायत सदस्य नही  पहुचे। इस प्रकार उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 28 के अनुसार सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक का कोरम पूरा न होने के कारण बैठक की कार्यवाही पीठासीन अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट-11 रायबरेली द्वारा समाप्त की गई। उक्त कार्यवाही से पूर्व जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिला पंचायत सदस्यों के साथ मारपीट, अपहरण आदि की घटनाएं घटित हुई, जिनके सम्बन्ध में अपराधिक मामलें दर्ज किये गये है। उपरोक्त घटित घटनाओं के क्रम में मजिस्ट्रिरियल जाचं हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0रा0) डा0 राजेश कुमार प्रजापति द्वारा की जा रही है जिसमें विगत दिवस 17मई से 31 मई तक का समय प्रदान किया गया था। निर्धारित समय में कई जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अपने बयान व साक्ष्य प्रस्तुत किये गये। इस सम्बन्ध में जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव द्वारा कुछ लोगों के बाहर होने के कारण 10 दिवस का समय अतिरिक्त समय  प्रदान करने का अनुरोध किया था जिसकी समय सीमा 10 जून 2019 को समाप्त हो चुकी है। उक्त घटित घटनाओं के सम्बन्ध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई साक्ष्य  देना हो अथवा कोई जानकारी देनी हो तो वह अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0रा0) डा0 राजेश कुमार प्रजापति के न्यायालय में दिनांक 11 जून से 20 जून 2019 के मध्य किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 11ः00 बजे से सायं 03ः00 बजे के मध्य उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट (वि0रा0) डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने दी है।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

आर्टिकल15 कहानी को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने जताई आपत्ति, डीएम को सौंपा ज्ञापन


रायबरेली।। अभी हाल ही में अनुभव सिन्हा की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म "आर्टिकल 15" मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। यह कथित तौर पर बदायूं दुष्कर्म  और हत्या से जुड़े मामले से प्रेरित है। 28 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ब्राह्मण समुदाय को नाराजगी मोल ले ली है। ब्राह्मण इस तथ्य से परेशान हैं कि कहानी को आरोपी पुरुषों को ब्राह्मण के रूप में चित्रित करने के इरादे से तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्हें लगता है कि इससे समुदाय की बदनामी होगी। पिछले हफ्ते रिलीज हुई इस फिल्म के ट्रेलर में एक गांव की दो युवा लड़कियों का बेरहमी से दुष्कर्म और हत्या करते हुए दिखाया गया है, उनके शव एक पेड़ से लटके हुए हैं। यह दिखाता है कि लड़कियों के परिवार जो हाशिए पर हैं और जिन्हें मजदूरों के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। ट्रेलर में यह भी उल्लेख किया गया है कि अपराध एक 'महंतजी के लड़के' द्वारा किया गया है। महंतजी को ब्राह्मण समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है और इससे ब्राह्मण समुदाय नाराज हो गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो एक ब्राह्मण है। यह सब को देखते हुए। 10 जून 2019 को राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा द्वारा रायबरेली जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, जिला प्रभारी पंडित शिवम कुमार त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री अजय बाजपेई, संतोष मिश्रा, गौरव द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी हर्षित द्विवेदी ,जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, रमेश कुमार शर्मा, मोहित कुमार अवस्थी, नितीश शुक्ला, सोनल दुबे ,शोभित त्रिवेदी, राम प्रकाश तिवारी, सुजीत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

प्लास्टिक और पॉलीथीन के उपयोग को रोकने के लिए जन जागरूकता आवश्यक : डीएम

भण्डारा, पूजापाठ आदि अन्य कार्यक्रमों में भक्तो आदि को प्लास्टिक के ग्लास व प्लेट दिये जाने पर आयोजक के ऊपर होगी कड़ी कार्यवाही, एफ आई आर भी हो सकती है दर्ज जिलाधिकारी नेहा शर्मा

रायबरेली।। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देश दिये है कि भण्डारा, पूजापाठ आदि अन्य कार्यक्रमों में भक्तो आदि को प्लास्टिक के ग्लास व प्लेट व पॉलीथीन वस्तु दिये जाने पर आयोजक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में प्लास्टिक तथा पॉलीथीन को बैन है।  मुख्यमंत्री जी के आदेश का पालन कड़ाई से कराने व 
जागरूकता अभियान को युद्ध स्तर पर समय-समय पर कराया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार के सख्त निर्देशों के अनुपाल में पूरे उत्तर प्रदेश सहित जनपद रायबरेली में गतवर्ष से 15 जुलाई 2018 से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने की कवायद शुरू हो गई है। प्लास्टिक तथा पॉलीथीन बैन के बावजूद कतिपय लोगों भण्डारा आदि में इसका प्रयोग किया जा रहा है जो गलत है। जिलाधिकारी जनपद के सभी मण्डारा आयोजकों व अन्य कार्यक्रम आयोजित करने वालों से कहा है कि प्लास्टिक व पॉलीथीन की वस्तु एवं गिलास, प्लेट आदि का प्रयोग न करें। 11 जून को चतुर्थ मंगलवार को भण्डारा का आयोजन किया जाता है भण्डारा आयोजक भण्डारा में भक्तों आदि को प्लास्टिक के गिलास एवं पॉलीथीन की वस्तु में पूड़ी प्रसाद आदि न दें अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही के साथ ही प्रथम सूचना रिपोर्ट अधिकतम मात्रा में जुर्माना आदि भी किया जा सकता है।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डा0 राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्देश दिये है कि प्लास्टिक, पॉलीथीन तथा थर्मोकोल से निर्मित पॉलीबैग, कप, प्लेट, ग्लास इत्यादि के इस्तेमाल से व्यापक स्तर पर प्रदूषण फैलता है। चूंकि प्लास्टिक, पॉलीथीन से निर्मित पॉलीबैग, कप, प्लेट, ग्लास इत्यादि नष्ट नहीं होते हैं, ऐसे में यह नालों, सीवरों इत्यादि में जमा होकर पानी के निकास को रोकने का काम करते हैं। प्लास्टिक,पॉलीथीन के उपयोग को रोकने के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। इसमें जनता की भागीदारी से साथ-साथ व्यापारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। सभी को प्लास्टिक तथा पॉलीथीन के उपयोग को रोकने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रदेश सरकार द्वारा यह भी बताया गया है कि प्लास्टिक, पॉलीथीन तथा थर्मोकोल से निर्मित पॉलीबैग, कप, प्लेट, ग्लास इत्यादि चूंकि उपयोग के बाद फेंक दिये जाते हैं, ऐसे में यह नदियों, तालाबों, कुंओं इत्यादि को बुरी तरह से प्रदूषित करते हैं। इनसे जानवरों को भी नुकसान होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं व्यापार मण्डल के सदस्यो, नगर पालिका एवं पंचायत के अध्यक्ष, अधिशाषी अधिकारियों, छात्र-छात्राओं समाज के बुद्धिजी वर्ग आम जन मानस से कहा है कि अपने-अपने जिले में प्लास्टिक तथा पॉलीथीन के बैन के विषय में लोगों को जागरूक करते हुए सरकार के चरणबद्ध अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करें।

जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र

पत्रकार विनीत मिश्रा की शिकायत पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तोड़ी अवैध शराब के कारोबारियों की कमर

सीओ लालगंज के नेतृत्व में कई थानों की फ़ोर्स ने संदिग्ध क्षेत्रों  में दी  दबिश

रायबरेली।। समाजसेवी विनीत मिश्रा द्वारा  लालगंज व खीरों क्षेत्र के दर्जनों गांवों में  चल रहे अवैध कच्ची शराब के कारोबार की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिले की तेज तर्रार व ईमानदार जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जब मातहतों के पेंच कसे तो विभागीय आला अफसरों की नींद टूटी. उन्होंने क्षेत्राधिकारी लालगंज लक्ष्मीकान्त गौतम के नेतृत्व में लालगंज कोतवाली,सरेनी खीरों सहित कई थानों के पुलिस बल की टीम गठित कर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी पहल करते हुए छापेमारी की गयी. यह विभागीय कार्यवाही एक तरफ जहां  शराब कारोबारियों के लिए मुसीबत बनी. वहीं क्षेत्र के शराबियों में बेचैनी का सबब बनी. लेकिन क्षेत्र के आम जनमानस ने खीरों थानाइंचार्ज द्वारा क्षेत्र में शराब कारोबार को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही को सराहा।  खीरों थानाइंचार्ज व उनकी टीम ने शनिवार को दोपहर बाद कलुआखेडा,पृथ्वीखेडा,मोहनपुर,दुलारेपुर बाजार,देवीखेडा सहित कई गांवों में शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर  छापेमारी की . जिसमें पुलिस ने कई भट्ठियां और कई कुन्तल लहन भी नष्ट किया. समाँचार लिखे जाने तक क्षेत्र में पुलिस टीम की कार्यवाही जारी थी. समाजसेवी व पत्रकार विनीत मिश्रा ने कहा कि अवैध शराब स्प्रिट और यूरिया से बनाई जा रही है जो जहर के बराबर है। अवैध शराब हमारे समाज को खोखला कर रही है। विनीत मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया से शिकायत करने पर तत्काल कार्यवाही हुई है। डीएम नेहा शर्मा बहुत ही ईमानदार, तेजतर्राक अधिकारी हैं। उनके द्वारा अवैध शराब के व्यापार के खिलाफ की गई कार्यवाही तारीफ के काबिल है। रायबरेली जनपद उनके किये गए सभी कार्यो को हमेसा याद रखेगा।  जिलाधिकारी रायबरेली नेहा शर्मा  ने बताया कि अवैध कच्ची शराब का धन्धा घोर अपराध है जिसे कीमात पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस की टीम गठित कर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार होने वाले संभावित ठिकानों पर छापेमारी कराई जा रही है. किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा.कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी.  यदि कोई पुलिस कर्मी इसमें संलिप्त पाया जाएगा या शिकायत मिलेगी तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।


जावेद आरिफ ब्यूरो चीफ रायबरेली
अक्रॉस टाइम्स हिंदी समाचार पत्र